Wednesday, 17 April 2019

वशिष्ठ मंदिर: विलक्षण वास्तुशिल्प

   वशिष्ठ मंदिर के वास्तुशिल्प को अद्भुत एवं विलक्षण कहा जाना चाहिए। जी हां, इस विशाल मंदिर का वास्तुशिल्प विलक्षण एवं अति दर्शनीय है। 

   भारत के हिमाचल प्रदेश के मनाली जिला का यह मंदिर काफी कुछ विशिष्ट है। वस्तुत: यह मंदिर ऋषि वशिष्ठ मुनि को समर्पित है। मनाली से करीब 3 किलोमीटर दूर स्थित यह शानदार मंदिर विशिष्टताओं के कारण विशेष ख्याति रखता है। 

   मान्यता है कि ऋषि वशिष्ठ प्राचीन काल मे यहां साधना करते थे। खासियत यह कि मंदिर परिसर का झरना आैषधीय गुणों से परिपूरित है। यह सल्फर बसंत के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है। मंदिर मनाली के एक छोटे से गांव वशिष्ठ में स्थापित है।

  मान्यता है कि मंदिर 4000 साल से भी अधिक प्राचीन है। व्यास नदी के निकट स्थापित इस मंदिर की दिव्यता-भव्यता अति दर्शनीय है।
  मान्यता है कि सप्त ऋषियों में वशिष्ठ ऋषि का आशीर्वाद यहां भक्तों को मिलता है।
   किवदंती है कि ऋषि बाल हत्याओं से दुखी होकर व्यास नदी में प्राण त्यागना चाहते थे लेकिन नदी ने ऋषि वशिष्ठ के प्राण लेने से इंकार कर दिया।

  बाद में आश्रय स्थली को वशिष्ठ गांव के नाम से पहचाना जाना लगा। खास यह कि वशिष्ठ मंदिर को मनाली के प्रसिद्ध स्थानों में गिना जाता है। मान्यता है कि जिस नदी को ऋषि वशिष्ठ गांव ले गये थे, उसका नाम विपाशा था। 

   विपाशा का आशय बंधन से मुक्ति होता है। इस विपाशा नदी को ही व्यास नदी के तौर पर जाना जाता है। मंदिर के गर्भगृह में महर्षि वशिष्ठ की प्रतिमा विद्यमान हैै। मंदिर का अधिसंख्य भाग लकड़ी से बना है।

   लकड़ी की नक्काशी अति दर्शनीय है। खास यह कि मंदिर का जलाशय आैषधीय गुणों से परिपूरित है। इस जल में स्नान करने से श्रद्धालुओं को त्वचा रोगों से निजात मिल जाता है। 

  मान्यता है कि इस झरना-जलाशय में स्नान करने से शरीर का आध्यात्मिक एवं शारीरिक कायाकल्प होता है। इस जल को आैषधीय एवं उपचारिक जल भी माना जाता है। 

  निकट ही एक प्राचीन मंदिर है। इसे राम मंदिर के तौर पर जाना पहचाना जाता है। मंदिर में राम, सीता, लक्ष्मण, की प्रतिमायें प्राण प्रतिष्ठित हैं। खास यह कि इस गांव को वैष्णव पंथ का गांव माना जाता है। 

  सुरम्य एवं शांत स्थान मंदिर की दिव्यता-भव्यता अति दर्शनीय है। इसे धार्मिक पर्यटन क्षेत्र भी कहा जा सकता है। कारण धर्म के साथ ही श्रद्धालु पर्यटन का भी आनन्द ले सकते हैं। 

   पर्वतीय क्षेत्र में होने के कारण मंदिर की सुन्दरता भी अद्भुत प्रतीत होती है। खास यह कि मंदिर में दर्शन के लिए विदेशी भी बड़ी तादाद में आते हैं। 

   मान्यता है कि ऋषि वशिष्ठ के इस मंदिर से कोई भी निराश नहीं लौटता है। श्रद्धालुओं को विश्वास है कि ऋषि दर्शन से ही समस्त इच्छाओं की पूर्ति हो जाती है।

   वशिष्ठ मंदिर की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट भुन्तर एयरपोर्ट कुल्लू-मनाली है। 
   पर्यटक चण्डीगढ़ एयरपोर्ट से भी मंदिर की यात्रा कर सकते है। निकटतम रेलवे स्टेशन जोगिन्दर नगर जंक्शन है। श्रद्धालु सड़क मार्ग से भी मंदिर की यात्रा कर सकते हैं।
32.251919,77.195869

Friday, 12 April 2019

ज्योतिसार : हिन्दुओं का अद्भुत तीर्थ

   ज्योतिसार तीर्थ को अद्भुत एवं विलक्षण कहा जाना चाहिए। ज्योतिसार तीर्थ हिन्दुओं का पवित्र स्थल है। मान्यता है कि इसी स्थान पर भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को श्रीमद् भगवत गीता का उपदेश दिया था।

   यहां स्थित विशाल वट वृक्ष गीता उपदेश का साक्षी है। भारत के हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित ज्योतिसार तीर्थ को धर्म शास्त्रों में विशेष महत्व दिया गया है। खास यह कि बरगद का यह विशाल वृक्ष बेहद लोकप्रिय है। 

   कारण इसी स्थान पर भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दिया था। इसी स्थान पर भगवान श्री कृष्ण एवं अर्जुन की प्रतिमा विद्यमान है। भगवान श्री कृष्ण रथ पर सवार सारथी के रूप मेें हैं तो उसी रथ पर अर्जुन हाथ जोड़ कर उपदेश का श्रवण कर रहे हैं। 

   मान्यता है कि इस अद्भुत मूर्ति की स्थापना 1967 में कांची काम कोेटि के पीठाधीश्वर शंकराचार्य ने की थी। खास यह कि महाभारत एवं गीता उपदेश पर आधारित लाइट एण्ड साउण्ड शो नित्य सांझ यहां होता है।

   ज्योतिसार तीर्थ ने भव्य-दिव्य महातीर्थ का स्वरूप धारण कर लिया है। खास यह कि इस स्थान का धार्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व है। 
  मान्यता है कि यह पवित्र स्थान गीता का उद्भव स्थल है। महाभारत युद्ध ज्योतिसार तीर्थ स्थल से ही प्रारम्भ हुआ था। 

   कहावत है कि आदि शंकराचार्य ने हिमालय में रहने के दौरान इस स्थान की पहचान की थी। लोक प्रचलित मान्यता है कि इस दिव्य स्थान पर आदि शंकराचार्य ने श्रीमद् भागवत गीता का चिंतन-मनन एवं दर्शन किये थे।

   मान्यता है कि 1895 में कश्मीर के राजा ने इस स्थान पर शिव मंदिर का निर्माण कराया था। तदोपरांत 1924 में दरभंगा के राजा ने बरगद के वृक्ष के चौतरफा पत्थर का ऊंचा मंच बनवाया था।
  वस्तुत: ज्योतिसार हरियाणा का एक छोटा सा कस्बा है लेकिन इसके धार्मिक महत्व ने ज्योतिसार तीर्थ को शिखर की ख्याति दर्ज करायी।

  कुरुक्षेत्र-पहोवा मार्ग पर थानेसर से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित ज्योतिसार तीर्थ श्रद्धा, आस्था एवंं विश्वास का अद्भुत स्थल है। मान्यता है कि इस स्थान पर भगवान श्री कृष्ण की सदैव कृपा रहती है। 

  विशेषज्ञ ज्योतिसार तीर्थ की शाब्दिक व्याख्या भी करते हैं। ज्योति का आशय प्रकाश से है तो वहीं सार का आशय तालाब से है। 
  इसी स्थान पर भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को विराट स्वरूप के दर्शन दिये थे। पौराणिक कथानक है कि कुरु ने इस क्षेत्र को बार-बार जोेता था। जिससे इस क्षेत्र का नाम कुरुक्षेत्र हो गया। 

   कुरु का परिश्रम देख कर देवराज इन्द्र ने परिश्रम का कारण जानना चाहा तो कुरु ने कहा था कि जो भी व्यक्ति यहां मारा जायेगा या मृत्यु को प्राप्त होगा, वह सीधे पुण्य लोक में जाएगा। देवराज इन्द्र हास-परिहास कर देवलोक को चले गये।

  विशेषज्ञों की मानें तो यह स्थान प्रजापति की उत्तरवेदी कहलाता है। गीता जयंती पर ज्योतिसार तीर्थ की विशिष्ट सजावट एवं श्रंगार किया जाता है। 
   दिव्यता-भव्यता के साथ धार्मिक आयोजन किये जाते हैं। पूजन-अर्चन एवं यज्ञ-हवन आदि विशेष होते हैं। आस्था एवं विश्वास का जनसैलाब दर्शनीय होता है। 

   ज्योतिसार तीर्थ परिसर में एक विशाल जलाशय है। इस जलाशय में श्रद्धालु दर्शन पूजन से पहले स्नान करते है। जलाशय में स्नान करने के उपरांत श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण एवं महादेव शिव के दर्शन करते हैं।
  खास यह कि विशाल वट वृक्ष पर श्रद्धालु धागा बांध कर मनौती मानते है। श्रद्धालुओं को विश्वास है कि इससे उनकी इच्छाओं की पूर्ति होती है।

   ज्योतिसार तीर्थ की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट इन्दिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली है। एयरपोर्ट से ज्योतिसार तीर्थ की दूरी करीब 160 किलोमीटर है। 
   पर्यटक या श्रद्धालु चण्डीगढ़ एयरपोर्ट से भी ज्योतिसार तीर्थ की यात्रा कर सकते हैं। निकटतम रेलवे स्टेशन कुरुक्षेत्र जंक्शन है। पर्यटक या श्रद्धालु सड़क मार्ग से भी ज्योतिसार तीर्थ की यात्रा कर सकते हैं।
29.963521,76.771827

Monday, 1 April 2019

हिडिम्बा मंदिर: अद्भुत वास्तुशिल्प

  हिडिम्बा मंदिर के वास्तुशिल्प को विलक्षण एवं अद्भुत कहा जाना चाहिए। जी हां, हिडिम्बा मंदिर की दर्शनीयता देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करती है। 

   हिडिम्बा मंदिर वस्तुत: पाण्डव बंधु भीम की पत्नी हिडिम्बा को समर्पित है। भारत के शानदार प्रांत हिमाचल प्रदेश के मनाली स्थित यह दिव्य-भव्य मंदिर अति प्राचीन है।
  धार्मिक स्थान होने के साथ-साथ हिडिम्बा मंदिर एक बेहतरीन पर्यटन केन्द्र के तौर पर भी जाना पहचाना जाता है।

  घने-सघन वन क्षेत्र में स्थित हिडिम्बा मंदिर एक भव्य गुफा के निकट स्थित है। सघन वन क्षेत्र में अवस्थित के कारण हिडिम्बा मंदिर क्षेत्र को साधना-ध्यान एवं कर्मकाण्ड के लिए विशिष्ट माना जाता है। 

  खास यह कि मंदिर अपनी खास वास्तुकला के लिए विशेष तौर से प्रसिद्ध है। अभयारण्य में स्थित हिडिम्बा मंदिर लकड़ी की शानदार नक्काशी के लिए वैश्विक ख्याति रखता है। 
  इसका मुख्य ऊपरी आकार विशेष तौर से पर्यटकों एवं श्रद्धालुओें को आकर्षित करता है। इसे प्राचीन गुफा मंदिर के तौर पर भी जाना पहचाना जाता है।

  हिडिम्बा मंदिर का इतिहास यहां एक अभिलेख में रेखांकित है। विशेेषज्ञों की मानें तो हिडिम्बा मंदिर का निर्माण राजा बहादुर सिंह ने कराया था। 
  पैगोड़ा शैली में निर्मित यह दिव्य-भव्य मंदिर अति सुन्दर है। खास यह कि हिन्दुओं का यह मंदिर मनाली शहर से बाहर एक दिव्य पहाड़ी पर स्थित है।

  मनाली सैर करने आने वाले पर्यटक देवी हिडिम्बा के दर्शन करने हिडिम्बा मंदिर जरूर जाते हैं। देवदार के शानदार एवं सुन्दर वृक्षों से घिरे इस भव्य मंदिर की खूबसूरती बर्फबारी में आैर भी अधिक निखर आती है। मान्यता है कि देवी हिडिम्बा हिमाचल के कुल्लु राजवंश की कुल देवी भी हैं। 

  खास यह कि मनाली का यह धार्मिक स्थान मनाली हिल स्टेशन से मात्र एक किलोमीटर दूर स्थित है। लकड़ी से निर्मित इस मंदिर में वस्तुत: चार छतें हैं। 
  नीचे की तीन छतों का निर्माण देवदार की लकड़ी से किया गया है। खास यह कि मंदिर की चौथी एवं शीर्ष छत तांबा एवं पीतल धातु से बनी है।

   खास यह कि इन छतों का आकार-प्रकार भिन्न है। नीचे की छत सबसे बड़ी एवं सबसे उपर की छत सबसे छोटी है।
  खास यह कि सबसे उपर की सबसे छोटी छत वस्तुत: एक कलश की भांति नजर आती है। करीब चालीस मीटर ऊंचे शंकु आकार मेंं निर्मित इस मंदिर की दीवार खास तौर से पत्थर की हैं। 

  प्रवेश द्वार पर सुन्दर नक्काशी दर्शनीय है। गर्भगृह में एक विशाल शिला पर देवी का विग्रह स्वरूप है। यह विग्रह स्वरूप ही पूजित है। यहां पर भीम पुत्र घटोत्कच का भी मंदिर है। वस्तुत: हिडिम्बा एक राक्षसी थी लेकिन इस मंदिर में हिडिम्बा को देवी के रूप में पूजा जाता है। 


  मान्यता है कि हिडिम्बा अपने भाई से बदला लेना चाहती थी। हिडिम्बा ने जब भीम को देखा तो हिडिम्बा मोहित हो गयी। भीम से हिडिम्बा को एक पुत्र घटोत्कच हुआ। 
  मान्यता है कि भीम ने हिडिम्बा के भाई हिडिम्ब को इसी स्थान पर मारा था। महाभारत की हडिंबा ही हिमाचल की कुल देवी हैं। 

  मान्यता है कि इस सघन वन क्षेत्र में हिडिम्ब का राज था। महाभारत काल की कथानक की मानें तो पाण्डव इस वन क्षेत्र में प्रवास कर रहे थे।
   कई प्रसंग के बाद इसी वन क्षेत्र में भीम का राक्षसी हिडिम्बा के साथ विवाह हुआ था। विवाह के पश्चात हिडिम्बा मानवी बन गयी थी। 

   इसे दैवीय चमत्कार माना जाता है। जिस स्थान पर देवीकरण हुआ, उसे मनाली माना गया। इसी परिप्रेक्ष्य में हिडिम्बा देवी को ग्राम देवी भी कहा जाता है। पहाड़ी शैली का यह मंदिर विशेष ख्याति रखता है।
  भगवान श्री कृष्ण ने हिडिम्बा को जन कल्याण के लिए प्रेरित किया था। जिसके परिणाम स्वरूप हिडिम्बा को देवी का स्थान प्राप्त हुआ। मान्यता है कि देवी हिडिम्बा के दर्शन मात्र से मनौती पूर्ण होती है। यहां धार्मिक उत्सव खास तौर से दर्शनीय होते हैं।

  हिडिम्बा मंदिर की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट भुन्टर है। निकटतम रेलवे स्टेशन जोगिन्दर नगर जंक्शन है। श्रद्धालु या पर्यटक सड़क मार्ग से भी हिडिम्बा मंदिर की यात्रा कर सकते हैं।
32.247330,77.183620

Tuesday, 26 March 2019

मनसा देवी मंदिर: अद्भुत महिमा

   मनसा देवी की महिमा अद्भुत एवं निराली कही जानी चाहिए। जी हां, मनसा देवी की महिमा अद्भुत है। भारत के उत्तराखण्ड के हरिद्वार शहर में स्थित मनसा देवी के दर्शन मात्र से ही मानव जीवन का कल्याण हो जाता है।

  मनसा देवी का यह स्थान हरिद्वार से करीब 3 किलोमीटर दूर स्थित है। मनसा देवी माता का यह मंदिर शक्तिपीठ की मान्यता रखता है।
  मान्यता है कि मनसा देवी के दर्शन मात्र से मानव जीवन के कष्टों का निवारण होता है। वस्तुत: मनसा देवी को भगवान शिव की मानस पुत्री के तौर पर पूजा जाता है। 

  मान्यता है कि मनसा देवी का प्रादुर्भाव भगवान शिव के मस्तक से हुआ था। लिहाजा देवी का नामकरण मनसा हुआ।
  महाभारत में मनसा देवी को जरत्कारु से उल्लेख किया गया है। विशेषज्ञों की मानें तो मनसा देवी को नागराज वासुकी की बहन माना जाता है।

   नागराज वासुकी की इच्छा थी कि उनको बहन की प्राप्ति हो लिहाजा भगवान शिव ने नागराज को बहन के रूप मेंं मनसा देवी को दिया था। इस कन्या का तेज इतना अधिक प्रबल था कि नागराज वासुकी नागलोक को पलायन कर गया था।

  किवदंती यह भी है कि मनसा देवी का जन्म कश्यप ऋषि के मस्तक से हुआ था। मनसा देवी को वस्तुत: आदिवासियों की देवी के तौर पर माना जाता है। सभी की अपनी-अपनी मान्यताएं हैं।
  पर्वतीय क्षेत्र में मनसा देवी को शिव पुत्री एवं नागमाता के रूप में माना जाता है। इनको विष के देवी के रूप में भी देखा जाता है। 

   कहावत यह भी है कि मनसा देवी का प्रादुर्भाव समुद्र मंथन से हुआ था। मनसा देवी को विष के देवी के तौर पर पश्चिम बंगाल में पूजा जाता है। 
  मनसा देवी को शैव परम्परा की देवी के तौर पर भी मान्यता है। मनसा देवी मुख्य रूप से सर्प आच्छादित एवं कमल पर विराजमान हैं।

   कमल पर 7 नागराज देवी की रक्षा के लिए सदैव विद्यमान दिखते हैं। कई बार मनसा देवी को एक बालक के साथ दिखाया जाता है। यह बालक मनसा देवी का पुत्र आस्तिक है। जिसे वह गोद में लिए दिखती हैं। 

   मान्यता है कि महाराज युधिष्ठिर ने भी माता मनसा देवी की पूजा अर्चना की थी। माता मनसा देवी के आशीर्वाद से ही पाण्डव महाभारत युद्ध जीत सके थे।
  महाभारत युद्ध विजयी होने के पश्चात युधिष्ठिर ने मनसा देवी की स्थापना की थी। इसके बाद दिव्य-भव्य मंदिर का निर्माण किया गया था। 

  मान्यता है कि मनसा देवी मंदिर में नागराज के विभिन्न स्वरूपों का जाप करने से सर्प का भय नहीं रहता है। जाप में जरत्कारु, जगद्रोरी, मनसा, सिद्धयोगिनी, वैष्णवी, नागभगिनी, शैवी, नागेश्वरी, जरत्कारुप्रिया, आस्तिक माता एवं विषहरी है। 

   मान्यता है कि विष्णु पुराण में मनसा देवी का विषकन्या केे तौर पर उल्लेख है। मनसा देवी में विष किसी भी विष से अधिक शक्तिशाली था। 
  लिहाजा ब्राह्मा जी ने मनसा देवी को विषहरी भी कहा था। हरिद्वार स्थित मनसा देवी का यह स्थान अति दर्शनीय एवं सिद्ध है।

   नित्य प्रात: माता मनसा देवी का श्रंगार किया जाता है। इसके बाद भोग लगाया जाता है। मनसा देवी मंदिर परिसर में विशाल वृक्ष है। इस वृक्ष में श्रद्धालु धागा बांधते हैं।
   शिवालिक की पहाड़ियों पर स्थित मनसा देवी का यह मंंदिर श्रद्धा, आस्था एवं विश्वास का केन्द्र है। यह स्थान हिमालय पर्वतमाला के दक्षिणी भाग में आता है। शक्ति स्वरूपा मनसा देवी के दर्शन बेहद कल्याणकारी माने जाते  हैं।

   विशेषज्ञों की मानें तो मन की इच्छाओं को पूरा करने वाली मनसा देवी साक्षात शिव पुत्री का स्थान है। इस दिव्य-भव्य मंदिर में मनसा देवी की दो प्रतिमायें हैं। एक प्रतिमा आठ भुजाओं वाली है। दूसरी प्रतिमा तीन सिर एवं पांच भुजाओं वाली है। 

  हरिद्वार में गंगा किनारे पर्वत शिखर पर विद्यमान मनसा देवी का मंदिर आस्था का केन्द्र है। यह देव स्थान लुभावना पर्यटन स्थल भी है। मनसा देवी के दर्शन-पूजन के उपरांत यहां नाग देवता की पूजा होती है।
   मनसा देवी मंदिर की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट जॉली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून है। एयरपोर्ट की दूरी करीब 41 किलोमीटर है। निकटतम रेेलवे स्टेशन हरिद्वार जंक्शन है। श्रद्धालु मनसा देवी मंदिर की यात्रा सड़क मार्ग से भी कर सकते हैं।
29.947531,78.156326

Monday, 25 March 2019

रघुनाथ मंदिर: विलक्षण स्थापत्य कला

   श्री रघुनाथ मंदिर की दिव्यता-भव्यता को विलक्षण कहा जाना चाहिए। जी हां, श्री रघुनाथ मंदिर का शिल्प सौन्दर्य देश विदेश के श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बरबस आकर्षित करता है। 

   मंदिर की स्थापत्य कला अति दर्शनीय है। भारत के जम्मू-कश्मीर प्रांत के जम्मू शहर में स्थित श्री रघुनाथ मंदिर का पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व है।
  खास यह कि जम्मू स्थित इस दिव्य-भव्य मंदिर के आंतरिक क्षेत्र में सात ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल मौजूद हैं।

   विशेषज्ञों की मानें श्री रघुनाथ मंदिर का निर्माण वर्ष 1835 में प्रारम्भ हुआ। वर्ष 1857 में मंदिर निर्माण पूर्ण हो सका। मंदिर का निर्माण महाराजा रणवीर सिंह एवं उनके पिता महाराजा गुलाब सिंह ने कराया था।
  खास यह कि मंदिर के आंतरिक क्षेत्र में स्वर्ण आवरण लगा है। जिससे मंदिर का स्वरूप आैर भी अधिक निखर आता है। इस दिव्य-भव्य मंदिर में कई देवी-देवताओं की प्रतिमाएं प्राण प्रतिष्ठापित हैं। 

   मान्यता है कि इस विशाल मंदिर में हिन्दू धर्म के 33 करोड़ देवी देवताओं के लिंगम स्थापित हैं। यह इस मंदिर का विशिष्ट इतिहास है। यह बेहद दर्शनीय है। श्रद्धालुओं को आश्चर्य भी होता है। 
  खास यह कि श्री रघुनाथ मंदिर आकर्षक कलात्मकता का विशिष्ट उदाहरण है। श्री रघुनाथ मंदिर प्रभु श्री राम को समर्पित है। 

   खास यह कि श्री रघुनाथ मंदिर उत्तर भारत के प्रमुख एवं अनोखे मंदिरों में से एक है। खास यह कि मंदिर के आंतरिक क्षेत्र में चौतरफा मंदिरों की एक खास श्रंखला विद्यमान है। इनमें रामायण काल की यश-गाथा का खास उल्लेख है। यहां का सौन्दर्य शिल्प अति दर्शनीय है।

   मंदिर का सौन्दर्य शिल्प देख कर श्रद्धालु एवं पर्ययक मुग्ध हो उठते हैं। यह विशाल मंंदिर जम्मू शहर के मध्य स्थित है।
  कलात्मकता का यह विशिष्ट उदाहरण वैश्विक ख्याति रखता है। इस मंदिर में बाहर से पांच कलश दर्शनीय होते हैं। यह सभी कलश लम्बाई में फैले हुये हैं। 

   श्री रघुनाथ मंदिर के गर्भगृह में राम, लक्ष्मण एवं सीता की विशाल मूर्तियां प्राण प्रतिष्ठापित हैं। मंदिर की विशेषता यह है कि मंदिर में रामायण एवं महाभारत काल के चरित्रों को प्रदर्शित किया गया है। 
   गर्भगृह के चारों ओर विशाल अहाते बने हैं। जिनमें मूर्तियां स्थापित हैं। खास यह है कि एक ही कक्ष में चारों धाम के दर्शन किये जा सकते हैं। चारों ओर एक-एक धाम को प्रतिष्ठापित किया गया है। 

   रघुनाथ मंदिर में इस प्रकार रामेश्वरम धाम, द्वारकाधीश, बद्रीनाथ एवं केदारनाथ के दर्शन किये जा सकते हैं। एक कक्ष के मध्य में भगवान सत्यनारायण के दर्शन किये जा सकते हैं।
   कक्ष के मध्य में उकेरी सूर्य देव की छवि अति सुन्दर है। दीवारों पर बारहमासा दर्शनीय हैं। इसमें माह के अनुसार देवताओं का चित्रण है।


  रघुनाथ मंदिर के निर्माण का कथानक भी अति रोचक है। महाराजा गुलाब सिंह को इस मंदिर के निर्माण की प्रेरणा राम दास वैरागी से मिली थी। मान्यता है कि महाराजा गुलाब सिंह को राम दास वैरागी ने राजा बनने की भविष्यवाणी की थी। 

   राजा-महाराजा बनने पर राम दास वैरागी की भविष्यवाणी सत्य निकली थी। राम दास वैरागी भगवान श्री राम के भक्त थे। बताते हैं कि राम दास वैरागी भगवान श्री राम का प्रचार करने अयोध्या से जम्मू आये थे। 
  सुई सिम्बली में वह कुटिया बना कर रहते थे। राम दास वैरागी ने पहला राम मंंदिर का निर्माण सुई सिम्बली में कराया था।

   इसके पश्चात जम्मू में रघुनाथ मंदिर का दिव्यता-भव्यता के साथ निर्माण कराया गया था। खास यह कि इस दिव्य-भव्य मंदिर में सिख स्थापत्य कला के भी शानदार दर्शन होते हैं। 
  रघुनाथ मंदिर में रामनवमी का त्योहार-पर्व अति दर्शनीय होता है। खास यह कि मंदिर की सामाजिक एवं सांस्कृतिक भूमिका भी होती है। यहां एक शानदार पुस्तकालय एवं विद्यालय भी है। 

   मंदिर में सारदा लिपि में दुर्लभ संस्कृत पांडुलिपियां भी हैं। पुस्तकालय में करीब 6000 पांडुलिपियां हैं। कश्मीर परम्परा के हिन्दुओं एवं बौद्ध ग्रंथों का यहां बड़ा संग्रह है। 
  विशेषज्ञों की मानें तो रघुनाथ मंदिर पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण की पहल का प्रारंभिक प्रवर्तक रहा है।


   रघुनाथ मंदिर की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट जम्मू एयरपोर्ट है। मंदिर से एयरपोर्ट की दूरी करीब 8 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन जम्मू तवी जंक्शन है। श्रद्धालु सड़क मार्ग से भी रघुनाथ मंदिर की यात्रा कर सकते हैं।
32.726601,74.857025

तारापीठ मंदिर: धार्मिक पर्यटन    शक्ति उपासना स्थल तारापीठ को अद्भुत एवं विलक्षण धार्मिक स्थल कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। ज...