Tuesday, 19 February 2019

कुंभ पर्व: मोक्ष का विश्वास

   कुंभ को भारत का सबसे बड़ा धार्मिक उत्सव कहा जाना चाहिए। जी हां, कुंभ वस्तुत: भारत की सुन्दर एवं धार्मिक विरासत है। 

   यह सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत मानवता, सामाजिक उत्थान एवं संस्कार को समर्पित है। कुंभ हिन्दुओं का महापर्व है। कुंभ में आस्था एवं श्रद्धालुओं का सैलाब दिखता है।
  धार्मिक एवं समृद्धता को देखते हुए इस विलक्षण एवं अद्भुत पर्व को यूनेस्को ने अमूर्त सांस्कृतिक विरासत का दर्जा दिया है। 
  कुंभ उत्सव का आयोजन प्रति तीन वर्ष में भारत के एक बड़े तीर्थधाम में होता है। हालांकि एक ही सांस्कृतिक शहर में पुन: 12 वर्ष बाद कुंभ का आयोजन होता है।
   भारत के मुख्य चार सांस्कृतिक शहरों में कुंभ का आयोजन होता है। इन सांस्कृतिक शहरों में उत्तर प्रदेश का इलाहाबाद (प्रयागराज), उत्तराखण्ड के हरिद्वार, मध्य प्रदेश के उज्जैन एवं महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित होते हैं।

    कुंभ पर्व-उत्सव में करोड़ों श्रद्धालु आस्था एवं विश्वास के साथ डुबकी लगाते हैं। मान्यता है कि कुंभ क्षेत्र में मात्र प्रवेश करने से श्रद्धालुओं को मोक्ष की प्राप्ति होती है। धार्मिक अखाड़ों की पेशवाई कुंभ की शान एवं शोभा होती है। 

   वस्तुत: पेशवाई में साधु-संत एवं महात्मा यश-कीर्ति एवं वैभव का शानदार प्रदर्शन करते हैं। कंुभ पर्व स्नान का प्रारम्भ अखाड़ों की पेशवाई से होता है। 
  कुंभ में साधु-संत एवं नागरिक कल्पवास करते हैं। कुंभ पर्व का आयोजन खगोल गणनाओं के आधार पर होता है। कुंभ पर्व की अवधि खास तौर से मकरसंक्रांति पर होती है। 

  विशेषज्ञों की मानें मकरसंक्रांति पर कुंभ का विशेष योग होता है। कुछ खास योग कुंभ स्नान योग कहलाते हैं।
  यह विशेष स्नान योग विशेष मंगलकारी होते हैं। मान्यता है कि विशेष स्नान की अवधि में पृथ्वी सहित तीनों लोकों के द्वार खुले होते हैं। 

  मान्यता है कि कुंभ पर्व स्नान साक्षात स्वर्ग दर्शन कराता है। कुंभ की भांति ही अर्धकुंभ भी आयोजित होते हैं। अर्धकुंभ 6 वर्ष के अंतराल में आयोजित होते हैं।
   पौराणिक विश्वास है कि कुंभ का असाधारण महत्व बृहस्पति के कुंभ राशि में प्रवेश एवं सूर्य के मेष राशि में प्रवेश से होता है। ग्रहों की स्थित हरिद्वार में गंगा के जल को विशेष आैषधियुक्त करती है। 

  विशेषज्ञों की मानें तो कुंभ पर्व की अवधि में गंगा जल अमृतमय हो जाता है। कुंभ स्नान अंतरात्मा को पवित्र एवं शांत करता है।
  कुंभ पर्व पर कई मान्यताएं एवं किवदंतियां हैं। पौराणिक मान्यता है कि देव-दानवों के समुद्र मंथन से प्राप्त अमृत कुंभ से अमृत बूंद गिरने को लेकर हैं। 

  मान्यता है कि यह अमृत इलाहाबाद, नासिक, उज्जैन एवं हरिद्वार में गिरा था। लिहाजा अमृत के स्थान पर ही कुंभ पर्व के आयोजन होते हैं।
   कथानक के अनुसार महर्षि दुर्वासा के श्राप से इन्द्र एवं अन्य देव कमजोर होने लगे तो दानवों ने आक्रमण कर देवताओं को परास्त कर दिया। देवता भगवान विष्णु के पास गये। सारा वृतांत कह सुनाया। 

  भगवान विष्णु ने क्षीरसागर का मंथन कर अमृत निकालने का परामर्श देवताओं को दिया था। भगवान विष्णु के परामर्श पर देवताओं ने दानवों से संधि कर मंथन कर अमृत निकाला। 
  अमृत कुंभ निकलते ही इन्द्र पुत्र जयंत अमृत कलश लेकर आकाश में उड़ गया। दैत्यगुरु शुक्राचार्य के आदेश पर दानवों ने आकाश में जयंत का पीछा किया। 


  तत्पश्चात अमृत कलश पाने के लिए देव एवं दानवों में 12 दिन तक अनवरत युद्ध होता रहा। इस भीषण युद्ध में अमृत की कुछ बूंदे इलाहाबाद (प्रयाग), उज्जैन, नासिक एवं हरिद्वार में गिरीं। 
  मान्यता है कि देवताओं के 12 दिन मनुष्यों के 12 वर्ष समान होते हैं। लिहाजा कुंभ पर्व का आयोजन 12 वर्ष में होता है। पौराणिक मान्यता है कि 12 वर्ष में 12 कुंभ होते हैं। इनमें 8 कुंभ देवलोक में होते हैं। 

   शेष चार कुंभ पृथ्वी लोक में होते हैं। देवलोक के कुंभ का प्रतिफल देवता प्राप्त करते हैं। इसी प्रकार पृथ्वी लोक के कुंभ का प्रतिफल मनुष्य प्राप्त करता है।
   जिस स्थान पर अमृत बूंद गिरीं, उसी स्थान पर कुंभ पर्व का आयोजन होता है। कुंभ पर्व स्थान को मोक्ष का स्थान माना जाता है। कुंभ स्नान करने से श्रद्धालुओं को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

   कुंभ पर्व यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। इलाहाबाद (प्रयाग) का निकटतम एयरपोर्ट लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाराणसी है। वाराणसी एयरपोर्ट से इलाहाबाद की दूरी करीब 100 किलोमीटर है।
   निकटतम रेलवे स्टेशन इलाहाबाद (प्रयागराज) जंक्शन है। इसी प्रकार नासिक, उज्जैन एवं हरिद्वार के लिए हवाई जहाज की सेवा उपलब्ध है।
   नासिक, हरिद्वार एवं उज्जैन के लिए रेल सेवा का भी उपयोग कर यात्रा की जा सकती है। इसी प्रकार श्रद्धालु या पर्यटक सड़क मार्ग से भी यात्रा कर सकते हैं।
25.435801,81.846313

Monday, 18 February 2019

कमल मंदिर: अद्भुत स्थापत्यकला

   कमल मंदिर को धर्म, आध्यात्म एवं सौन्दर्य शास्त्र की एक नई इबारत कहा जाना चाहिए। जी हां, कमल मंदिर को अत्याधुनिक युग का एक सम्पूर्ण आराधना स्थल कहा जा सकता है।

   कारण आस्था एवं विश्वास की पंखुड़ियां ह्मदय से अंकुरित होती हैं। कमल मंदिर में कुछ इस तरह की उपासना पद्धति दिग्दर्शित होती है। 
  आशय यह कि आराधक का अपने आराध्य के प्रति भावनाओं का समर्पण होना चाहिए।

   न कोई मूर्ति न कोई धार्मिक कर्मकाण्ड। बस आराध्य के प्रति ह्मदय का समर्पण दिखता है। भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित कमल मंदिर एक अद्भुत उपासना स्थल है।
   नई दिल्ली के कालका जी क्षेत्र के गांव बाहापुर में स्थित यह विशाल मंदिर अद्भुत एवं विलक्षण है।

   इसे बहाई उपासना मंदिर एवं लोटस टेम्पल भी कहा जाता है। वस्तुत: लोटस टेम्पल का आकार प्रकार कमल के फूल की भांति है। लिहाजा इसे लोटस टेम्पल की ख्याति हासिल है। 
  बहाई धर्म के संस्थापक बहाउल्लाह ने दुनिया को इंसानियत का संदेश दिया। कमल मंदिर वस्तुत: बहाई उपासना मंदिर है। 

  विशेषज्ञों की मानें तो बहाई धर्म की स्थापना ईरान में हुई थी। खास यह कि कमल मंदिर अपने आप में एक अनूठा मंदिर है।
   भारत के लिए कमल का फूल शांति एवं पवित्रता का प्रतीक है। साथ ही कमल ईश्वर के अवतार का संकेत चिह्न भी माना जाता है।

  कमल का फूल कीचड़ में खिलने के बावजूद पवित्र एवं स्वच्छ रहने की सीख देता है। कमल मंदिर इस संदेश को रेखांकित करता है।
  कमल मंदिर में कोई भी आराधना, उपासना एवं इबादत कर सकता है। कमल के स्वरूप को दर्शित करने वाला यह मंदिर भारत सहित दुनिया में खास ख्याति रखता है।

  शायद इसीलिए यह उपासना मंदिर वैश्विक पर्यटकों को खास तौर से आकर्षित करता है। भारतीय संस्कृति दर्शन कमल मंदिर में अक्षरश: फलीभूत होते दिखती है। अनेकता में एकता के दर्शन यहां होते हैं।
   बहाई धर्म आधारित कमल मंदिर का उद्घाटन 24 दिसम्बर 1988 को किया गया। हालांकि 1 जनवरी 1987 में इसे खास एवं आमजन के लिए समर्पित कर दिया गया। 

  कमल की आकृति आधारित होने के कारण शीघ्र ही इसे कमल मंदिर या लोटस टेम्पल के तौर पर ख्याति हासिल होने लगी। हालांकि इसका मूल बहाई उपासना मंदिर है।
   बहाई उपासना मंदिर वस्तुत: गौरव, शांति एवं उत्कृष्ट वातावरण को ज्योतिर्मय करता है। यह स्थितियां श्रद्धालुओं एवं उपासकों को आध्यात्मिक तौर पर प्रोत्साहित करती हैं। 

  उपासना मंदिर परिसर में सौन्दर्य की एक नई इबारत दिखती है। मखमली घास के मैदान, सुगंधित फूलों की एक लम्बी श्रंखला, सफेद संगमरमर के आलीशान भवन, ऊंचे गुम्बद वाला प्रार्थना सभागार एवं निर्मल जल वाले सुन्दर जलाशय आदि इत्यादि बहुत कुछ दर्शनीय है।
   आशय यह कि आध्यात्मिक उपासना के लिए पर्याप्त सभी कुछ है। बिना प्रतिमाओं का यह मंदिर पर्यटकों एवं उपासकों का आराधना स्थल है। प्रत्येक घंटे यहां लघु अवधि की प्रार्थना होती है। हजारों उपासक इस प्रार्थना में शामिल होते हैं।

   मंदिर का स्थापत्य परिवेश वास्तुकार फरीबर्ज ने तैयार किया है। परिसर में एक सूचना केन्द्र भी है। इस सूचना केन्द्र में बहाई धर्म के बारे में बताया गया है।
  इस केन्द्र में दो लघु सभागार भी है। विशेषज्ञों की मानें तो दुनिया में इस तरह के सात बहाई उपासना मंदिर हैं।

  यह मंदिर भारत के अलावा पश्चिम एशिया समोआ, सिडनी-आस्ट्रेलिया, कंपाला-यूगांडा, पनाना सिटी-पनामा, फ्रैंकफर्ट-जर्मनी, विलमॉट-संयुक्त राज्य अमेरिका में हैं। प्रत्येक उपासना मंदिर की बुनियादी रूपरेखा काफी कुछ मिलती जुलती हैं। इन मंदिरों को सांस्कृतिक दर्शन के तौर पर भी देखा जा सकता है।

  इन सभी कमल मंदिरों की सार्वलौकिक विलक्षणता है। नौ कोनों पर आधारित यह कमल मंदिर बेहद आकर्षक एवं दर्शनीय हैं। मान्यता है कि 9 का अंक सबसे बड़ा होता है। 
  लिहाजा इसे आधार बनाया गया है। यह विस्तार, एकता एवं अखंडता को प्रदर्शित करता है। उपासना मंदिर नौ बड़े जलाशयों से घिरा है। 

   यह जलाशय मंदिर की सुन्दरता को बढ़ाते हैं। साथ ही यह जलाशय उपासना मंदिर को प्राकृतिक रूप से शीतल रखते हैं। सांझ की लालिमा में सफेद संगमरमर की यह इमारत बेहद सुन्दर एवं अद्भुत प्रतीत होती है। 
  कमल की पंखुड़ियों की तरह खड़ी यह इमारत बेहद दर्शनीय है। चौतरफा दूब एवं हरियाली का आच्छादन परिवेश को अति सुन्दर बना देते हैं। इसकी विहंगमता का सहज अनुमान इसी से लगा सकते हैं कि प्रार्थनागार में एक साथ 2300 से अधिक उपासक बैठ सकते हैं।
   कमल मंदिर का निर्माण 10 वर्ष की अवधि में पूर्ण हो सका। कमल मंदिर करीब 25 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है। कमल की 27 पंखुड़ियां इमारत को अति शोभायमान बना देती हैं। चौतरफा बाग-बगीचों से घिरा यह कमल मंदिर दिल्ली की शान है। पर्यटकों एवं उपासकों की भारी भीड़ यहां उमड़ती रहती है।
   लोटस टेम्पल की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट इन्दिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली है। निकटतम रेलवे स्टेशन नई दिल्ली जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी कमल मंदिर की यात्रा कर सकते हैं।
28.550210,77.258580

Sunday, 17 February 2019

गोमतेश्वर मंदिर : जैन धर्म का महातीर्थ

   गोमतेश्वर मंदिर को श्रद्धा एवं सौन्दर्य शास्त्र का एक शानदार स्मारक कहा जाना चाहिए। धर्म एवं वास्तुशिल्प का यह सुन्दर स्मारक बहुत कुछ विशिष्टता रखता है। 

  भारत के कर्नाटक राज्य के श्रवणबेलगोला शहर में स्थित गोमतेश्वर मंदिर वस्तुत: भगवान बाहुबली को समर्पित है।
   भगवान बाहुबली को समर्पित यह मंदिर गोमतेश्वर मंदिर के तौर पर खास ख्याति रखता है। विशेषज्ञों की मानें तोे इस दिव्य-भव्य मंदिर का निर्माण 10वीं शताब्दी में किया गया था। 

  खास यह कि जैन धर्म का यह सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ धाम है। गोमतेश्वर मंदिर में भगवान बाहुबली की दिव्य-भव्य प्रतिमा विलक्षण एवं अद्भुत है।
  प्रतिमा की विशिष्टता वैश्विक ख्याति रखती है। करीब 58.8 फुट ऊंची यह विशाल प्रतिमा विश्व के विशेष आकर्षण का केन्द्र है।

  ग्रेनाइट पत्थर पर संरचित यह प्रतिमा भगवान बाहुबली की आदमकद छवि को दर्शित करती है। यह अखंड संरचना अद्भुत एवं शानदार है।
   विशेषज्ञों की मानें तो 12 वर्ष की अवधि में एक बार यहां विशेष आयोजन होता है। इसे महामस्तकाभिषेक कहा जाता है। 

   जैन धर्म का यह विशेष पर्व-त्योहार होता है। इसमें भगवान बाहुबली का विशेष अभिषेक किया जाता है। 
   भगवान बाहुबली का यह विशेष अभिषेक केसर, गन्ना, हल्दी, दूध, सिंदूर आदि से किया जाता है। इसमें कीमती पत्थरों, स्वर्ण-रजत धातुओं सहित बहुत कुछ उपयोग किया जाता है। 

  कर्नाटक के शहर मैसूर से करीब 84 किलोमीटर दूर श्रवणबेलगोला में स्थित यह मंदिर जैन धर्म के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। यहां बाहुबली स्तंभ भी है।
   विशेषज्ञों की मानें तो भगवान बाहुबली मोक्ष प्राप्त करने वाले प्रथम तीर्थंकर थे। कुंड पहाड़ी की तलहटी में स्थित गोमतेश्वर मंदिर के मार्ग में जैन मंदिरों की एक श्रंखला है। 
 
  खास यह कि वैश्विक पर्यटकों का यह विशेष आकर्षण का केन्द्र है। विशेषज्ञों की मानें तो एक विशाल पत्थर पर संरचित यह प्रतिमा दुनिया की इकलौती प्रतिमा है।
   गोमतेश्वर मंदिर श्रवणबेलगोला शहर का मुख्य आकर्षण है। विशेषज्ञों की मानें तो गंग वंश के राजा राजमल्ल एवं उनके सेनापति चामुंडराय ने इस दिव्य-भव्य मंदिर का निर्माण कराया था। इस विशालकाय मूर्ति के मूर्तिकार जाकनचारी को माना जाता है। 

   गोमतेश्वर मंदिर में भगवान बाहुबली की विशाल प्रतिमा शहर एवं शहर के बाहर से दिखती है। 
  विशेषज्ञों की मानें तो इस विशाल प्रतिमा को 30 किलोमीटर दूर से भी आसानी से देखा जा सकता है। फाल्गुनी नदी के तट पर स्थित यह मंदिर अपने खास वास्तुशिल्प के लिए भी जाना पहचाना जाता है। 

   गोमतेश्वर मंदिर कर्नाटक के विशेष तीर्थ स्थल एवं मुख्य पर्यटन स्थल के तौर पर विशेष ख्याति रखता है। इसे बाहुबली मंदिर भी कहा जाता है।
   विशेषज्ञों की मानें तो भगवान बाहुबली तीर्थंकर आदिनाथ के दूसरे पुत्र थे। आदिनाथ के 100 बेटियां थीं। आदिनाथ ने जब राज्य छोड़ा तो उनके पुत्रों भरत एवं बाहुबली के बीच झगड़ा हुआ। 

  इस झगड़े में बाहुबली को विजय मिली। यह देख आदिनाथ एवं भगवान बाहुबली स्वयं विचलित हुए। आदिनाथ एवं भगवान बाहुबली ने भरत को राज्य का प्रभार सौंप दिया। 

   इस प्रकार भगवान बाहुबली को सम्पूर्ण ज्ञान प्राप्त हुआ। किवदंती यह भी है कि मौर्य सम्राट चन्द्रगुप्त ने अपने राज्य का परित्याग कर मैसूर के श्रवणबेलगोला में समय व्यतीत किया था। इसी काल में गोमतेश्वर मंदिर का निर्माण हुआ।

  बाहुबली अर्थात गोमतेश्वर को जैनधर्म में विशिष्ट स्थान हासिल है। पहाड़ी के नीचे कल्याणी नामक विशाल झील है। इसे धवल सरोवर कहा जाता है। 
  मान्यता है कि गोमतेश्वर या भगवान बाहुबली की प्रतिमा में शक्ति, साधुत्व, बल एवं उदारवादी भावनाओं का अद्भुत प्रदर्शन है।

   गोमतेश्वर मंदिर की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट बेंगलुरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। निकटतम रेलवे स्टेशन श्रवणबेलगोला जंक्शन है। पर्यटक या श्रद्धालु सड़क मार्ग से भी गोमतेश्वर मंदिर की यात्रा कर सकते हैं।
12.308440,76.653930

Sunday, 10 February 2019

नन्दा देवी पर्वत: धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व

   नन्दा देवी पर्वत की राजजात यात्रा किसी धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक उत्सव से कम नही। नन्दा देवी पर्वत का अपना एक विशिष्ट धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व है।

   उत्तराखण्ड के चमोली जिला के इस विशाल पर्वत की अपनी एक धार्मिक मान्यताएं हैं। मान्यता है कि उत्तराखण्ड का नन्दा देवी पर्वत वस्तुत: हिमालय की पुत्री हैं।
   हिमालय पुत्री पार्वती के स्वरूप नन्दा देवी के दर्शन होते हैं। लोकपरम्पराओं में नन्दा देवी को ऋषि हिमवंत अर्थात हिमालय एवं मैनावती की पुत्री के तौैर पर दर्शन होते हैं।


   नन्दा देवी पर्वत को उत्तराखण्ड में अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। राजजात यात्रा को भगवान भोलेनाथ महादेव एवं पार्वती का विवाह उत्सव माना जाता है। 
  राजजात यात्रा कर्णप्रयाग के नौटी गांव से प्रारम्भ होकर करीब 280 किलोमीटर पैदल यात्रा के बाद हिमालय की ऊंची श्रंखला स्थित हेमकुंड पहंुचती है।

   हेमकुंड में पूजा अर्चना के पश्चात राजजात यात्रा नौटी वापस आती है। मान्यता है कि हेमकुंड नन्दा देवी अर्थात देवी पार्वती की ससुराल है।
   पार्वती जी 12 वर्ष में एक बार ससुराल से मायके आती हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में राजजात यात्रा का आयोजन होता है। 

  राजजात यात्रा कई दुर्गम मार्गों होते हुए हेमकुंड पहंुचती है। देवी पार्वती को धूमधाम से ससुराल भेजा जाता है।
   उत्तराखण्ड के बाशिंदे नन्दा देवी से बहन-बेटी का रिश्ता समझते हैं। इसे एक सांस्कृतिक विरासत के तौर पर भी देखा जाता है।
   खास यह कि राजजात यात्रा में महिलाएं उसी तरह से शामिल होती हैं, जैसे किसी विवाह समारोह में शामिल होती हैं। विदाई का दृश्य अत्यंत भावुक करने वाला होता है। 

   विशेषज्ञों की मानें तो नन्दा देवी पर्वत भारत की दूसरी एवं विश्व की 23 वीं सबसे ऊंची पर्वत चोटी है। उल्लेखनीय है कि भारत की सर्वोच्च ऊंची चोटी कंचनजंगा है।
   उत्तराखण्ड की पूर्व दिशा में गौरीगंगा एवं पश्चिम में ऋषिगंगा घाटियों-वादियों के मध्य नन्दा देवी पर्वत स्थित है। नन्दा देवी पर्वत की समुद्र तल से ऊंचाई करीब 7816 मीटर है। 

  इस चोटी को उत्तराखण्ड में मुख्य देवी के तौर पर पूजा जाता है। इसे नन्दा देवी भी कहा जाता है। खास यह कि नन्दा देवी पर्वत देव स्थान होने के साथ-साथ इसका पर्यटन की दृष्टि से विशेष महत्व है। इसे पर्वतारोेहण की दृष्टि से किसी स्वर्ग की भांति माना जाता है। 

  खास यह है कि नन्दा देवी पर्वत की कई चोटियां 21000 फुट से भी अधिक ऊंचाई वाली हैं। लोककथाओं एवं किवदंतियों में नन्दा देवी पर्वत की यशोगाथा का श्रेष्ठतम वर्णन मिलता है।

   नन्दा देवी शिखर पर स्थित रूपकुंड एवं 12 वर्ष में एक बार आयोजित होने वाली नन्दा देवी राजजात यात्रा उत्तराखण्ड में आस्था एवं विश्वास का प्रतीक है। 
  खास यह कि नन्दा देवी पर्वत के दर्शन आैली, बिनसर एवं कौसानी आदि पर्यटन स्थलों से भी किये जा सकते हैं। 

   खास यह कि राजजात यात्रा धार्मिक आयोजन से कहीं अधिक पारिवारिक रिश्तों का उत्सव होता है। 
  खास यह कि इस सांस्कृतिक उत्सव में उत्तराखण्ड के बाशिंदों के अलावा देश दुनिया के श्रद्धालु एवं पर्यटक बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। 

  श्रद्धालु राजजात यात्रा में श्रद्धा के साथ नतमस्तक होते हैं तो वहीं पर्यटन का भी भरपूर लुफ्त लेते हैं। पर्यटकों के दिल-दिमाग को फूलों एवं वनस्पतियों की सुगंध एक विशेष ताजगी प्रदान करती है।

  मखमली घास की हसीन वादियां पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।
   नन्दा देवी पर्वत की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट जॉली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून है। 

   जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से नन्दा देवी पर्वत की दूरी करीब 222 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन हरिद्वार जंक्शन है। हरिद्वार जंक्शन से नन्दा देवी पर्वत की दूरी करीब 202 किलोमीटर है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी नन्दा देवी पर्वत की यात्रा कर सकते हैं।
30.554800,79.566000

Monday, 4 February 2019

श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर: अद्भुत सौन्दर्य

   श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर के सौन्दर्य शास्त्र का कोई जोड़ नहीं। जी हां, इस जैन मंदिर की वास्तुकला अद्भुत है। 

  भारत की राजधानी दिल्ली के चांदनी चौक स्थित श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर की सुन्दरता का कहीं कोई मुकाबला नहीं। 
  खास यह कि मुगल शासक शाहजहां के शासनकाल 1656 में निर्मित इस अद्वितीय मंदिर की ख्याति वैश्विक है। अति प्राचीन श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर दिल्ली का सबसे पुराना मंदिर माना जाता है। 

  लाल बलुआ पत्थर से निर्मित इस भव्य-दिव्य मंदिर का रंग सुर्ख लाल है। लिहाजा इसे जैन लाल मंदिर के नाम से भी जाना पहचाना जाता है।
   खास यह कि श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर 23 वें तीर्थंकर पाश्र्वनाथ को समर्पित है। श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर में भगवान महावीर, पाश्र्वनाथ एवं अन्य जैन मुनियों की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं। 

  लाल किला के सामने स्थित श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर जैन धर्म के श्रेष्ठतम धर्म स्थल के तौर पर मान्य है।
  विशेषज्ञों के मानें तो मुगल शासक शाहजहां ने अपने शासनकाल में कई जैन परिवारों को शहर में आकर बसने एवं व्यापार करने का आमंत्रण दिया था।

  इसी परिप्रेक्ष्य में इस दिव्य-भव्य मंदिर का निर्माण जैन बंधुुओं ने किया था। जैन धर्म के सिद्धांत भी यहां फलीभूत होते दिखते हैं।
  निर्माण काल के दौरान श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर को उर्दू मंदिर के नाम से भी जाना पहचाना जाता था। कारण इस क्षेत्र को प्राचीनकाल में उर्दू बाजार भी कहा जाता था।

  श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर को प्राचीनकाल में लश्करी मंदिर भी कहा गया। कारण यह मंदिर प्राचीनकाल में सेना क्षेत्र में था।
  हालांकि किवदंती यह भी है कि श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर के चमत्कारिक स्वरूप को देख कर मुगल शासक भी नतमस्तक हुए थे। 

  विशेषज्ञों की मानें तो शाहजहां के उत्तराधिकारी आैरंगजेब ने एक बार मंदिर में सभी वाद्य यंत्रों को बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। 
  चमत्कार यह कि प्रतिबंध के बावजूद मंदिर से नगाड़ा बजने की प्रतिध्वनि सुनाई दे रही थी। बादशाह आैरंगजेब चमत्कार देखने खुद मंदिर पहंुचे। 

  चमत्कार देख कर प्रतिबंध हटा लिया था। खास यह कि श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर क्षेत्र में मंदिरों की एक श्रंखला है। इनमें खास गौरी शंकर मंदिर है। गौरी शंकर मंदिर लाल मंदिर के ठीक बगल में स्थित है।
   इसका निर्माण 1761 में अप्पा गंगाधर ने कराया था। श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्रषभनाथ की प्रतिमा भी भगवान महावीर के साथ विद्यमान है। खास यह कि यहां तीर्थंकर भगवान पाश्र्वनाथ की समाधि है। 

  श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर के ठीक सामने एक मानस्तंभ है। मंदिर का मुख्य भक्ति क्षेत्र मंदिर के प्रथम तल पर है। मंदिर कई आंगन को पार करने के उपरांत स्थित है।
   श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर में मुख्य प्रतिमा भगवान महावीर की है। विशेषज्ञों की मानें तो भगवान जैन धर्म के 24 वें एवंं अंतिम तीर्थंकर हैं। 
  राजकुमार के तौर पर जन्म लेने वाले भगवान महावीर ने सभी सांसारिक सुख एवं वैभव को त्याग कर मोक्ष की तलाश में निकले थे।

   भगवान महावीर को जैन धर्म का संस्थापक भी माना जाता है। हालांकि इस जैन मंदिर को जैन धर्म का विशेष माना जाता है। हालांकि ऐसा है नहीं। 
   कारण श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर में सभी धर्म के आस्थावान श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर की ख्याति वैश्विक स्तर पर है। 

   अहिंसा परमो धर्म: का संदेश यहां साक्षात दिखता है। श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर में पक्षियों के उपचार का एक प्रसिद्ध अस्पताल है। इसे बर्ड हास्पिटल के तौर पर जाना पहचाना जाता है।
   विशेषज्ञों की मानें तो यह दुनिया का अपनी तरह का इकलौता अस्पताल है। विशेषज्ञों की मानें तो इस अस्पताल में प्रतिवर्ष करीब 15000 पक्षियों का उपचार होता है।

  पक्षियों के उपचार की यह परम्परा करीब 90 वर्ष से अनवरत चली आ रही है। आचार्य देवभूषण के दिशा निर्देश पर 1957 में इस इमारत का निर्माण किया गया था।

   श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट इन्दिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली है। निकटतम रेलवे स्टेशन दिल्ली जंक्शन है।
   हालांकि श्रद्धालु या पर्यटक नई दिल्ली जंक्शन से भी श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर की यात्रा कर सकते हैं। पर्यटक सड़क मार्ग से भी श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर की यात्रा कर सकते हैं।
28.651900,77.238820

तारापीठ मंदिर: धार्मिक पर्यटन    शक्ति उपासना स्थल तारापीठ को अद्भुत एवं विलक्षण धार्मिक स्थल कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। ज...