Tuesday, 23 October 2018

तुंगनाथ मंदिर: शिखर पर विराजमान

   दुनिया के श्रेष्ठतम शिखर पर विद्यमान तुंगनाथ मंदिर को विलक्षण कहें तो कोई बड़ी बात न होगी। जी हां, विशेषज्ञों का तो यही मानना है।

   तुंगनाथ मंदिर उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग स्थित तुंगनाथ पर्वत के शिखर पर विद्यमान हैं। गढ़वाल मण्डल के रुद्रप्रयाग स्थित इस भव्य-दिव्य मंदिर की प्राचीनता की अपनी एक अलग यशोगाथा है। समुद्र तल से करीब 3680 मीटर ऊंचाई पर स्थित तुंगनाथ मंदिर पंचकेदारों में सबसे शीर्ष पर विराजमान हैं।

  तुंगनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। विशेषज्ञों की मानें तो भगवान शिव का यह स्थान 1000 वर्ष से भी अधिक प्राचीन है। मान्यता है कि इस दिव्य-भव्य मंदिर का निर्माण पाण्डव बंधुओं ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया था। कारण कुरुक्षेत्र में नरसंहार से भगवान शिव पाण्डव बंधुओं से रुष्ट थे।

   लिहाजा पाण्डव बंधुओं ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए तुंगनाथ मंदिर का निर्माण किया था। पौराणिक कथानक के अनुसार तुंगनाथ मंदिर का निर्माण अर्जुन ने किया था। तुंगनाथ पर्वत की चोटी से तीन धाराओं का रुाोत है। इनमें एक अक्षकामिनी नदी प्रवाहमान है।

   तुंगनाथ मंदिर चोपता से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। तुंगनाथ का शाब्दिक अर्थ पीक के भगवान है। खास यह कि तुंगनाथ मंदिर में भगवान शिव के ह्मदय एवं भुजाओं की पूजा की जाती है। मंदिर का वास्तुशिल्प बेहद दर्शनीय है। मंदिर उत्तर भारतीय वास्तुशिल्प का विलक्षण आयाम है।

   मंदिर के प्रवेश द्वार पर नंदी की भव्य-दिव्य मूर्ति है। मंदिर में अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां भी विद्यमान हैं। काल भैरव एवं व्यास आदि की मूर्तियां खास हैं।
  तुंगनाथ मंदिर परिक्षेत्र बर्फबारी का इलाका है। लिहाजा नवम्बर से मार्च के मध्य की अवधि में तुंगनाथ मंदिर बंद रहता है। तुंगनाथ मंदिर वस्तुत: चोपता इलाके में आता है। 

  खास यह कि चोपता से मंदिर का इलाका बांस एवं बुरांश आच्छादित है। लिहाजा बेहद दर्शनीय प्रतीत होता है। इसे एक अति सुन्दर दर्शनीय पर्यटन क्षेत्र कहा जा सकता है। इस प्राचीन शिव मंदिर से करीब डेढ़ किलोमीटर ऊंचाई पर चढ़ने पर चन्द्रशिला पर्वत चोटी है। चन्द्रशिला पर्वत चोटी से हिमालय के दिव्य-भव्य दर्शन होते हैं।
   प्राकृतिक सौन्दर्य का सुन्दर आयाम यहां दिखता है। चोपता-गोपेश्वर मार्ग पर कस्तूरी मृग प्रजनन फार्म भी है। यहां कस्तूरी मृगों की सुन्दरता को निकट से महसूस कर सकते हैं। पर्यटक तुंगनाथ-चन्द्रशिला इलाके में ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। कहावत है कि रामायण महाकाव्य के मुख्य नायक श्रीराम चन्द्रशिला पर्वत पर ध्यान लगाते थे।

   कहावत यह भी है कि महाविद्वान रावण ने यहां भगवान शिव की तपस्या की थी। हिमालय की प्राकृतिक सुन्दरता के मध्य स्थित यह मंदिर तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र है। चारधाम की यात्रा में तुंगनाथ मंदिर बेहद महत्वपूर्ण है। 

   इस मंदिर में पूजा-अर्चना का उत्तरदायित्व मक्कामाथ गांव के एक ब्रााह्मण परिवार पर है। श्रद्धा, आस्था एवं विश्वास का सैलाब दर्शन के लिए दिखता है। 
  हालांकि अत्यधिक ऊंचाई पर होने के कारण सामान्य दिनों में दर्शनार्थियों की भीड़ कम होती है। मान्यता है कि श्रद्धालुओं की मनौतियां प्रभु के दर्शन मात्र से पूरी होती हैं।

   केदारनाथ एवं बद्रीनाथ के मध्य में स्थित तुंगनाथ की अपनी एक अलग महिमा है। खास यह कि जुलाई-अगस्त की अवधि इस इलाके को आैर भी सुन्दर बना देती है।
   कारण इन दिनों मखमली घास के मैदान खिल उठते हैं तो वहीं सुगंधित फूलों की बहार आ जाती है। दर्शनीयता बेहद मनभावन होती है।

   तुंगनाथ मंदिर की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट जॉली ग्रांट देहरादून है। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून से तुंगनाथ मंदिर की दूरी करीब 225 किलोमीटर है।
   निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश है। ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से तुंगनाथ मंदिर की दूरी करीब 210 किलोमीटर है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी तुंगनाथ मंदिर की यात्रा कर सकते हैं।
30.487200,79.204370

Sunday, 14 October 2018

शांतिकुंज आश्रम: आध्यात्मिक केन्द्र

   शांतिकुंज आश्रम को वैश्विक आध्यात्मिक केन्द्र कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। जी हां, उत्तराखण्ड के हरिद्वार स्थित शांतिकुंज आश्रम को वैश्विक स्तर पर एक श्रेष्ठतम आध्यात्मिक केन्द्र के तौर पर जाना पहचाना जाता है।
  वस्तुत: शांतिकुंज आश्रम गायत्री परिवार का मुख्यालय है। गायत्री परिवार वैश्विक भावनात्मक परिवार के तौर पर खास ख्याति रखता है। शांतिकुंज आश्रम हरिद्वार को चैतन्य तीर्थ प्रखर, प्रज्ञा सजल एवं श्रद्धा के रूप में भी जाना जाता है।

  शांतिकुंज आश्रम में माता भगवती गायत्री देवी की अखण्ड ज्योति 1926 से प्रज्जवलित है। वस्तुत: शांतिकुंज आश्रम सामाजिक एवं आध्यात्मिक जागृति का केन्द्र है। 
  यूं भी कह सकते हैं कि शांतिकुंज आश्रम एक सशक्त आध्यात्मिक तीर्थ है। खास यह कि शांतिकुंज आश्रम से देश दुनिया के करोड़ों परिवारों की आस्था जुड़ी है। 

    शांतिकुंज आश्रम में देवात्मा हिमालय एवं चारों धाम के दर्शन होते हैं। मान्यता है कि शांतिकुंज आश्रम में ध्यान लगाने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। 
  खास तौर से धर्म-सम्प्रदाय के पवित्र प्रतीक चिह्न, जड़ी बूटियों के दुर्लभ बाग-बगीचे एवं गायत्री परिवार की स्थापना से लेकर वर्तमान काल का बहुत कुछ देखने को मिलेगा। 

   शांतिकुंज आश्रम में माता गायत्री की भव्य-दिव्य प्रतिमा दर्शनीय है। यहां माता गायत्री अनेक स्वरूपों में विद्यमान हैं। हालांकि माता गायत्री का विराट स्वरूप अपनी भव्यता-दिव्यता से श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। मान्यता है कि गायत्री की यह प्रतिमा युगशक्ति का प्रतीक है। 

   गायत्री का स्वरूप वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को प्रबल करता है। साथ ही यह साधक में दूरदर्शिता, विवेकशीलता एवं शांति का भाव प्रबल करता है। शांतिकुंज आश्रम में नित्य गायत्री यज्ञ होता है। जिसमें 1000 से अधिक श्रद्धालु शामिल होते हैं। यह एक ऐसा आश्रम है जो दिव्य आध्यात्मिक सिद्धांतों पर आधारित प्रशिक्षण भी प्रदान करता है। यह वस्तुत: ऋषि परम्परा का आधुनिक आश्रम है।

   विशेषज्ञों की मानें तो इस आश्रम की स्थापना हिमालय ऋषि सट्टा के मार्ग दर्शन में की गयी थी। शांतिकुंज आश्रम में न केवल ऋषि परम्परा को देख सकते हैं बल्कि ऋषि परम्परा का अनुभव भी कर सकते हैं।
   विशेषज्ञों की मानें तो शांतिकुंज आश्रम की विधिवत स्थापना आचार्य श्रीराम शर्मा के नेतृत्व में वर्ष 1971 में हरिद्वार की भूमि के छोटे से टुकड़े से की गयी थी। धीरे-धीरे शांतिकुंज आश्रम ने भव्यता-दिव्यता हासिल कर ली।

   हालात यह हैं कि अब गायत्री नगर हरिद्वार के एक बडे़ भू-भाग में फैल गया। खास यह कि शांतिकुंज आश्रम में वृहद स्तर के आध्यात्मिक शिविर निरन्तर आयोजित किये जाते हैं। देव संस्कृत विश्वविद्यालय भी विशाल परिसर में है। 

   देव संस्कृत विश्वविद्यालय शिक्षा के श्रेष्ठतम संस्थानों में से एक है। खास यह है कि वैदिक संस्कारों की भी यहां अपनी एक अलग परम्परा है। खास यह कि शांतिकुंज आश्रम में गायत्री साधना अनवरत चलती रहती है।
   विशेषज्ञों की मानें तो शास्त्रों एवं पुराणों में उल्लेख है कि यदि कोई दीपक 24 वर्षों से अनवरत जलता रहे तो वह सिद्ध हो जाता है। ऐसे दीपक के दर्शन मात्र से ही अनेक फल मिलते हैं।

  माता गायत्री का यह दीपक वर्ष 1926 से अनवरत प्रज्जवलित है। यजुर्वेद में अग्नि की महत्ता को खास तौर से उल्लेख किया गया है। दीपक या अग्नि के समक्ष जप एवं साधना से साधक को हजार गुना फल की प्राप्ति होती है। 

   विशेषज्ञों की मानें तो अखिल भारतीय गायत्री परिवार की स्थापना 1926 में सिद्ध ज्योति प्रज्जवलित कर की गयी थी। माता गायत्री जी के साथ ही इस सिद्ध ज्योति के दर्शन का भी यहां विशेष महत्व है। विशेषज्ञों की मानें तो आचार्य श्रीराम शर्मा ने इस दिव्य सिद्ध ज्योति के समक्ष साधना करके सिद्धि हासिल की थी। 

   आचार्य की मानें तो दीपक के सामने साधना से मन में दिव्य भावनाएं उठती हैं। यह दीपक ही गायत्री तीर्थ को जीवंत एवं जागृत बनाता है। साथ ही तीर्थ चेतना को बलशाली बनाता है। खास यह कि शांतिकुंज आश्रम समाज के रचनात्मक बदलाव में अखण्ड भूमिका का निर्वाह करता है। 

  मसलन नशा मुक्त भारत, शैक्षणिक विकास आदि इत्यादि बहुत कुछ है।
   शांतिकुंज आश्रम हरिद्वार की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट जॉली ग्रांट देहरादून है। निकटतम रेलवे स्टेशन हरिद्वार जंक्शन है। पर्यटक या श्रद्धालु सड़क मार्ग से भी शांतिकुंज आश्रम हरिद्वार की यात्रा कर सकते हैं।
29.977540,78.186430

Friday, 12 October 2018

हरिद्वार: दिव्य देवभूमि दर्शन

   हरिद्वार को गंगा द्वार कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। जी हां, पवित्र पावनी गंगा हरिद्वार से ही मैदानी क्षेत्र में प्रवेश करती हैं। दिव्य देवभूमि हरिद्वार का कण-कण दर्शनीय है।

    उत्तराखण्ड का हरिद्वार हिन्दुओं के सात पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। समुद्र तल से करीब 3139 मीटर ऊंचाई पर स्थित रुाोत गोमुख से गंगा सागर तक गंगा करीब 2500 किलोमीटर की यात्रा करती हैं।
   हिम शिखर से निकल कर गंगा हरिद्वार में मैदानी क्षेत्र में प्रवेश करती हैं। हरिद्वार का अर्थ हरि एवं द्वार से है।
    धार्मिक किवदंती है कि हरिद्वार में ही समुद्र मंथन की अमृत बूंद गिरी थी। मान्यता है कि समुद्र मंथन की बूंदे चार स्थानों पर गिरी थीं। इनमें उज्जैन, हरिद्वार, नासिक एवं प्रयाग हैं। इन स्थानों पर हजारों तीर्थ यात्री महापर्व मनाने आते हैं। हरिद्वार में हर की पौड़ी को सबसे अधिक पवित्र घाट की मान्यता है।

   बताते हैं कि इसी स्थान पर अमृत बूंद गिरी थी। इसे यहां ब्रह्म कुण्ड भी कहा जाता है। खास यह कि हरिद्वार में मंदिर-मठ, आश्रम एवं धार्मिक स्थानों की एक लम्बी श्रंखला है। साधना स्थल एवं गुफाएं भी हैं।
   इनमें खास तौर से हर की पौड़ी, चण्डी देवी मंदिर, मनसा देवी मंदिर, माया देवी मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर, भारत माता मंदिर, सप्तऋषि आश्रम, शांति कुंज, कनखल, पारद शिवलिंग, दिव्य कल्पवृक्ष वन आदि इत्यादि हैं। हरिद्वार को मायाक्षेत्र, मायातीर्थ एवं सप्तरुाोत भी कहा जाता है।
   हर की पौड़ी: हर की पौड़ी का अपना एक अलग प्राचीन इतिहास है। पैड़ी का अर्थ सीढ़ी से होता है। कहावत है कि राजा विक्रमादित्य के भाई भर्तृहरि ने यहां तपस्या की थी।
   राजा विक्रमादित्य ने यहां सीढ़ियां एवं कुण्ड का निर्माण कराया था। शायद इसी कारण इस स्थान का नाम हर की पौड़ी पड़ा। हर की पौड़ी हरिद्वार का ह्मदय स्थल माना जाता है। गंगा स्नान का यह सर्वोत्तम घाट है। 

   चण्डी देवी मंदिर: चण्डी देवी मंदिर गंगा नदी के किनारे शिवालिक पर्वत श्रंखला पर विद्यमान है। नील पर्वत के शिखर पर स्थित चण्डी देवी मंदिर श्रद्धा, आस्था एवं विश्वास का केन्द्र है। यह मंदिर कश्मीर के राजा सुचत सिंह ने वर्ष 1929 में बनवाया था। विशेषज्ञों की मानें तो देवी दुर्गा ने चण्ड-मुण्ड का वध इसी स्थान पर किया था।

  लिहाजा इस स्थान को चण्डी देवी के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि चण्डी देवी की स्थापना आदि शंकराचार्य ने की थी। मनसा देवी की तुलना में यहां की चढ़ाई कम है। पर्यटक यहां रोपवे का आनन्द ले सकते हैं। चण्डी देवी मंदिर के निकट ही संतोषी माता का मंदिर है।
  मनसा देवी मंदिर: मनसा देवी मंदिर हर की पौड़ी की पश्चिम दिशा में स्थित है। मनसा का शाब्दिक अर्थ मन की इच्छा है। मुख्य मंदिर में देवी की दो प्रतिमाएं प्रतिष्ठापित हैं।

   माया देवी मंदिर: माया देवी मंदिर की मुख्य देवी माया देवी को हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी कहा जाता है। संभवत: यह 11 वीं शताब्दी का प्राचीन मंदिर है। इसकी मान्यता सिद्धपीठ की है। मान्यता है कि इस स्थान पर सती के शव के अंग गिरे थे। यहां सती की नाभि एवं ह्मदय गिरा था। यहां नारायणी शिला एवं भैरव मंदिर भी हैं।

   वैष्णो देवी मंदिर: वैष्णो देवी मंदिर हर की पौड़ी से करीब एक किलोमीटर दूर भीमगौड़ा पर स्थित है। यहां वैष्णो देवी की गुफा की अनुकृति है। पवित्र गुफा का प्राकृतिक स्वरूप देने की कोशिश की गयी है। वैष्णो देवी की तीन पिण्डियों के दर्शन होते हैं।
   भारत माता मंदिर: भारत माता मंदिर वैष्णो देवी मंदिर के निकट स्थित है। इस बहुमंजिला मंदिर का निर्माण स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि के सानिध्य में कराया गया। अपने रंग-ढंग का यह निराला मंदिर खास ख्याति रखता है। भारत माता मंदिर में खास तौर से शूर मंदिर, मातृ सदन, संत मंदिर, शक्ति मंदिर एवं भारत दर्शन हैं। विष्णु मंदिर एवं सबसे उपर शिव मंदिर है। भारत माता मंदिर बेहद दर्शनीय है। यहां देश भक्ति की प्रेरणा भी मिलती है। 
   सप्तऋषि आश्रम: सप्तऋषि आश्रम सप्तधाराओं को रेखांकित करने वाली गंगा की निराली एवं प्राकृतिक छवि दर्शनीय है। कहावत है कि सप्तऋषियों ने यहां तप किया था। तप में बाधा न हो, इस लिए गंगा सात धाराओं में विभक्त होकर आगे बढ़ गयीं थीं। सप्तऋषि आश्रम अति दर्शनीय है। आश्रम में मुख्य मंदिर शिव जी का है। सप्तऋषि परिक्रमा में ऋषियों के छोटे-छोटे मंदिर हैं।

   शांतिकुंज: शांतिकुंज आचार्य श्रीराम शर्मा द्वारा स्थापित गायत्री परिवार का मुख्य केन्द्र है। हरिद्वार-ऋषिकेश मार्ग पर स्थित शांतिकुंज एक आध्यात्मिक केन्द्र है। विशाल परिक्षेत्र में विकसित यह केन्द्र आस्था एवं विश्वास का स्थल है।
   कनखल: कनखल वस्तुत: हरिद्वार का उपनगर है। हरिद्वार से करीब 3 किलोमीटर दूर स्थित कनखल प्राचीन तीर्थ है। कनखल में गंगा विशेष पुण्य दायिनी मानी जाती हैं। बताते हैं कि राजा दक्ष ने कनखल में यज्ञ किया था। इस स्थान पर दक्षेश्वर महादेव का मंदिर है।
    पारद शिवलिंग: पारद शिवलिंग कनखल में श्रीहरिहर मंदिर के निकट दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। मंदिर में 151 किलो पारद का शिवलिंग स्थापित है। मंदिर परिसर में रुद्राक्ष का दिव्य-भव्य वृक्ष है।
    दिव्य कल्पवृक्ष वन: दिव्य कल्पवृक्ष वन वस्तुत: देव भूमि हरिद्वार की नक्षत्र वाटिका के निकट स्थित है। यह कल्प वृक्ष है। हरितऋषि विजय पाल सिंह बघेल ने यह वन क्षेत्र विकसित किया था। इसे देवलोक का वृक्ष भी कहा जाता है। श्रद्धालु यहां दर्शन कर मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
   हरिद्वार की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट जॉली ग्रांट देहरादून है। निकटतम रेलवे स्टेशन हरिद्वार जंक्शन है। पर्यटक या श्रद्धालु सड़क मार्ग से भी हरिद्वार की यात्रा कर सकते हैं।
29.947530,78.156330

Wednesday, 10 October 2018

ऋषिकेश : धर्म एवं योग की वैश्विक राजधानी

   ऋषिकेश को हिमालय का प्रवेश द्वार कहें तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। उत्तराखण्ड का शहर ऋषिकेश विलक्षण एवं अद्भुत है। यूं कहें कि ऋषिकेश धर्म, आध्यात्म, संस्कृति एवं योग की राजधानी है तो भी कुछ गलत न होगा।

  ऋषिकेश को योग की वैश्विक राजधानी भी कहा जाता है। वस्तुत: ऋषिकेश हिन्दुओं का सर्वमान्य तीर्थ स्थल है। ऋषिकेश से हिमालय की पर्वत मालाओं की श्रंखला प्रारम्भ हो जाती है। शायद इसीलिए ऋषिकेश को हिमालय का प्रवेश द्वार कहा जाता है।

  समुद्र तल से करीब 1360 फुट ऊंचाई पर स्थित ऋषिकेश सुरम्य एवं शांत वातावरण के लिए खास प्रसिद्ध है। खास यह कि हिन्दुओं के चार धाम की यात्रा का भी प्रवेश द्वार ऋषिकेश है।
  गोमुख से प्रवाहित गंगा भी ऋषिकेश को अतुल्य बना देती हैं। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री के दर्शन का भी मार्ग ऋषिकेश ही प्रशस्त करता है। 

   मान्यता है कि यहां ध्यान लगाने से साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। मंदिर एवं आश्रम की यहां एक लम्बी श्रंखला है। योग एवं ध्यान साधना से मन को अतुल्य शांति मिलती है।
   विदेशी पर्यटक ऋषिकेश आध्यात्मिक शांति की तलाश में आते हैं। इस प्रकार देखें तो ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन क्षेत्र का दर्जा हासिल है। 

   विशेषज्ञों की मानें तो ऋषिकेश हिमालय की तलहटी का सबसे सुन्दर एवं सुरम्य क्षेत्र है। लिहाजा देश-विदेश के पर्यटकों का सबसे पसंदीदा इलाका है। ऋषिकेश में निचली पहाडियों की सुन्दरता बेहद दर्शनीय है।
   शिवालिक पर्वत श्रंखला का यह क्षेत्र बौद्धिक संवर्धन के लिए भी विशेष है। मान्यता है कि ऋषिकेश में भगवान शिव की विशेष कृपा है।

    विशेषज्ञों की मानें तो समुद्र मंथन से निकले विष को शिव ने इसी स्थान पर धारण किया था। विष धारण करने के कारण ही शिव को नीलकण्ठ कहा जाता है। अनुश्रुति यह भी है कि भगवान श्री राम ने वनवास अवधि में ऋषिकेश में भी प्रवास किया था। ऋषिकेश का लक्ष्मण झूला इसका साक्षात प्रमाण है। 
   कहावत यह भी है कि ऋषि रैभ्य ने ईश्वर दर्शन के लिए भगवान की आराधना एवं कठोर तप यहां किया था। प्रसन्न होकर प्रभु ने ऋषिकेश के रूप में ऋषि रैभ्य को दर्शन दिये थे। लिहाजा इस स्थान का नाम ऋषिकेश हो गया।
   ऋषिकेश में सुन्दर, रमणीक, धार्मिक स्थान एवं दर्शनीय स्थलों की एक लम्बी श्रंखला है। इनमें खास तौर से लक्ष्मण झूला, त्रिवेणी घाट, स्वर्ग आश्रम, नीलकण्ठ महादेव मंदिर, भरत मंदिर, कैलाश निकेतन मंदिर, वशिष्ठ गुफा एवं गीता भवन सहित बहुत कुछ दर्शनीय है।

   लक्ष्मण झूला: लक्ष्मण झूला वस्तुत गंगा के एक किनारा को दूसरे किनारा से जोड़ता है। इस झूला का निर्माण वर्ष 1939 में किया गया था। हालांकि इस स्थान पर पूर्व में जूट के रस्सा का पुल बना था। करीब 450 फुट लम्बे इस झूला के निकट ही लक्ष्मण एवं रघुनाथ जी का मंदिर है।
    लक्ष्मण झूला से गंगा एवं आसपास का सुन्दर एवं विहंगम दृश्य देखा जा सकता है। निकट ही रामझूला भी है। यह झूला शिवानन्द आश्रम एवं स्वर्ग आश्रम के मध्य है।

    त्रिवेणी घाट: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान का मुख्य घाट है। श्रद्धालु या पर्यटक त्रिवेणी घाट पर श्रद्धा, आस्था एवं विश्वास के साथ डुबकी लगाते हैं। मान्यता है कि त्रिवेणी घाट गंगा, यमुना एवं सरस्वती का संगम स्थल है। त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती का अद्भुत दर्शन होता है।
   स्वर्ग आश्रम: स्वर्ग आश्रम ऋषिकेश का सर्ब प्राचीन आश्रम है। इस आश्रम की स्थापना स्वामी विशुद्धानन्द जी ने की थी। स्वामी जी को काली कमली वाले के नाम से भी जाना जाता है। यहां सुन्दर एवं दर्शनीय मंदिरों की एक शानदार श्रंखला है। आश्रम के बाहर हस्तशिल्प उत्पादों की दुकानें भी हैं। 

   नीलकण्ठ महादेव मंदिर: नीलकण्ठ महादेव मंदिर समुद्र तल से करीब 5500 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। मान्यता है कि इसी स्थान पर भगवान शिव ने गले में विष धारण किया था।
   लिहाजा इस स्थान को भगवान शिव के नीलकण्ठ के नाम से जाना जाता है। यहां एक सुन्दर झरना भी है। नीलकण्ठ के दर्शन से पहले श्रद्धालु झरना में स्नान करते हैं। 
  भरत मंदिर: भरत मंदिर ऋषिकेश के प्राचीन मंदिरों में से एक है। भरत मंदिर का निर्माण आदि शंकराचार्य ने कराया था। मान्यता है कि इस मंदिर का निर्माण 12 वीं शताब्दी में किया गया था।
   भगवान श्री राम के छोटे भाई भरत को समर्पित यह मंदिर ओल्ड टाउन में स्थित है। मंदिर के गर्भगृह में भगवान विष्णु की शालिग्राम प्रतिमा स्थापित है। आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित श्रीयंत्र भी यहां दर्शनीय है।
    कैलाश निकेतन मंदिर: कैलाश निकेतन मंदिर लक्ष्मण झूला के निकट स्थित है। करीब 12 खण्ड में विभक्त यह मंदिर विलक्षण है। ऋषिकेश के अन्य मंदिरों से कैलाश निकेतन मंदिर भिन्न है। इस मंदिर में सभी देवी-देवताओं की प्रतिमायें प्राण प्रतिष्ठित हैं।
   वशिष्ठ गुफा: वशिष्ठ गुफा ऋषिकेश से करीब 22 किलोमीटर दूर केदारनाथ-बद्रीनाथ मार्ग पर स्थित है। मान्यता है कि वशिष्ठ गुफा करीब 3000 वर्ष प्राचीन है। यह साधुओं के साधना का स्थल माना जाता है। साधुओं को विश्राम एवं साधना करते देखा जा सकता है। यह महर्षि वशिष्ठ का निवास स्थान था। गुफा में एक भव्य-दिव्य शिवलिंग स्थापित है। यह एक सुन्दर स्थान है। लिहाजा पर्यटकों का पसंदीदा स्थान है।
    गीता भवन: गीता भवन राम झूला के निकट है। गीता भवन का निर्माण जयदयाल गोयंदकाजी ने वर्ष 1950 में कराया था। गीता भवन खास तौर से चित्र अलंकरण के लिए प्रसिद्ध है। रामायण एवं महाभारत काल के कथानक को चित्रों के माध्यम से दीवारों पर सुसज्जित किया गया है।
   यहां एक आर्युवैदिक डिस्पेंसरी भी संचालित है। गीता भवन में निरंतर भजन-कीर्तन एवं प्रवचन की स्वर लहरियां अनुगूंजित होती रहती हैं। पर्यटक या श्रद्धालु गीता भवन में भक्ति संगीत का भी आनन्द ले सकते हैं। तीर्थ यात्रियों के ठहरने की भी यहां व्यवस्था है।
   ऋषिकेश की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट जॉली ग्रांट है। ऋषिकेश से जॉली ग्रांट एयरपोर्ट की दूरी करीब 18 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश जंक्शन है। पर्यटक या श्रद्धालु सड़क मार्ग से भी ऋषिकेश की यात्रा कर सकते हैं।
30.107700,78.287804

Monday, 8 October 2018

बृहदेश्वर मंदिर: सुन्दर स्थापत्य कला

    बृहदेश्वर मंदिर को वास्तुशिल्प की श्रेष्ठतम धार्मिक कृति कहें तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। जी हां, तमिलनाडु के तंजौर स्थित बृहदेश्वर मंदिर स्थापत्य कला, वास्तुशिल्प, भव्यता-दिव्यता एवं केन्द्रीय गुम्बद के लिए खास तौर से प्रसिद्ध है।

    विशेषज्ञों की मानें तो तंजौर का यह शिव मंदिर 11वीं शताब्दी में बना था। तमिल भाषा में इस शिव मंदिर को बृहदीश्वर कहते हैं। बृहदेश्वर मंदिर पूर्ण रूप से ग्रेनाइट पत्थरों से संरचित है। लिहाजा इसकी भव्यता-दिव्यता देखते ही बनती है।

    विश्व में अपनी तरह का यह इकलौता मंदिर है। इसकी खूबसूरती से यूनेस्को भी अचम्भित रह गया। लिहाजा यूनेस्को ने बृहदेश्वर मंदिर को विश्व धरोहर घोषित किया है। विशेषज्ञों की मानें तो बृहदेश्वर मंदिर का निर्माण चोल शासक राजराज चोल ने कराया था।

   निर्माणकाल में इसे राजराजेश्वर मंदिर का नाम दिया गया था। खास यह रहा कि बृहदेश्वर मंदिर विश्व की विशालतम संरचनाओं में गिना जाता था। करीब 13 मंजिला इस धार्मिक स्थल की ऊंचाई करीब 66 मीटर है। मंदिर मुख्य तौर भगवान शिव को समर्पित है।

   वस्तुत: देखें तो बृहदेश्वर मंदिर वास्तुकला, पाषाण एवं ताम्र शिल्पांकन, प्रतिमा विज्ञान, चित्रकला, गीत-संगीत एवं नृत्य, आभूषण एवं उत्कीर्णकला का उत्कृष्ट उदाहरण है। 
   खास तौर से मंदिर में संस्कृत एवं तमिल में लेख भी उत्कीर्ण हैं। निर्माण कला की विशिष्टता भी यहां दिखती है। गुम्बद की परछाई कहीं भी धरती पर नहीं दिखती है। गुम्बद का आकार अष्टभुजा है।

    शिखर पर स्वर्ण कलश स्थापित है। स्वर्ण कलश की भी अपनी एक अलग विशेषता है। विशेषज्ञों की मानें तो कलश करीब 80 टन का है। यथा नाम तथा स्थिति भी देखने को मिलती है। मंदिर में स्थापित शिवलिंग की दिव्यता-भव्यता एवं विशालता देख कर प्रतीत होता है कि बृहदेश्वर नाम सर्वथा उपयुक्त है। 

    गर्भगृह में स्थापित शिवलिंग की विहंगमता देखते ही बनती है। शिवलिंग की ऊंचाई करीब 8.7 मीटर ऊंचा है। दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, भिक्षाटन, वीरभद्र कालांतर, नटेश, अर्धनारीश्वर एवं अलिंगाना को शिव स्वरूप में दर्शित किया गया है।
   एक विशाल चबूतरा पर नन्दी विराजमान हैं। नन्दी की विशालतम प्रतिमा भी आकर्षण का केन्द्र है। नन्दी की प्रतिमा 6 मीटर लम्बी, 2.6 मीटर चौड़ी एवं 3.7 मीटर ऊंची है।

    मंदिर में प्रवेश करते ही एक विशाल गोपुरम है। इसके आंतरिक भाग में चौकोर मण्डप है। मंदिर के गर्भगृह से लेकर परिसर तक असंख्य भित्ति चित्र हैं। यह भित्ति चित्र बेहद दर्शनीय हैं। इन भित्ति चित्रों में भगवान शिव का तांडव दिखता है। भित्ति चित्रों में भगवान शिव के विविध स्वरूप दिखते हैं। 

    बृहदेश्वर मंदिर वस्तुत: चोल कला का एक शानदार उदाहरण है। खास यह कि निर्माण भी पांच वर्ष की अवधि में हो गया था। खास यह कि यहां बौद्ध प्रतिमाओं का भी निर्माण है। विशेषज्ञों की मानें तो बृहदेश्वर मंदिर चोल वंश शासकों की वास्तुकला की सर्वोत्तम धार्मिक भेंट है। विशिष्ट वास्तुकला के लिए बृहदेश्वर मंदिर देश दुनिया में विशेष ख्याति रखता है।

   इसके निर्माण में 130000 टन ग्रेनाइट का उपयोग किया गया था। गौरतलब है कि इस इलाके में कहीं भी ग्रेनाइट की उपलब्धता नहीं है। अब आश्चर्य यह कि आखिर ग्रेनाइट इतनी बड़ी तादाद में आया कहां से था। बताते हैं कि इस दुर्ग की ऊंचाई विश्व में सबसे अधिक है। 

   ग्रेनाइट की उपलब्धता के बाद नक्काशी का कार्य बेहद कठिन होता है। इन स्थितियों के बावजूद मंदिर की नक्काशी भी बेहद दर्शनीय है। बृहदेश्वर मंदिर का कृत्तिका उत्सव खास तौर से प्रसिद्ध है। इस दौरान राजा राजेश्वर के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन किया जाता है।
   बृहदेश्वर मंदिर की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट तंजौर है। रेलवे स्टेशन भी तंजौर में है। पर्यटक या श्रद्धालु बृहदेश्वर मंदिर तंजौर की यात्रा सड़क मार्ग से भी कर सकते हैं।
9.918460,78.118170

तारापीठ मंदिर: धार्मिक पर्यटन    शक्ति उपासना स्थल तारापीठ को अद्भुत एवं विलक्षण धार्मिक स्थल कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। ज...