Sunday, 10 February 2019

नन्दा देवी पर्वत: धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व

   नन्दा देवी पर्वत की राजजात यात्रा किसी धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक उत्सव से कम नही। नन्दा देवी पर्वत का अपना एक विशिष्ट धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व है।

   उत्तराखण्ड के चमोली जिला के इस विशाल पर्वत की अपनी एक धार्मिक मान्यताएं हैं। मान्यता है कि उत्तराखण्ड का नन्दा देवी पर्वत वस्तुत: हिमालय की पुत्री हैं।
   हिमालय पुत्री पार्वती के स्वरूप नन्दा देवी के दर्शन होते हैं। लोकपरम्पराओं में नन्दा देवी को ऋषि हिमवंत अर्थात हिमालय एवं मैनावती की पुत्री के तौैर पर दर्शन होते हैं।


   नन्दा देवी पर्वत को उत्तराखण्ड में अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। राजजात यात्रा को भगवान भोलेनाथ महादेव एवं पार्वती का विवाह उत्सव माना जाता है। 
  राजजात यात्रा कर्णप्रयाग के नौटी गांव से प्रारम्भ होकर करीब 280 किलोमीटर पैदल यात्रा के बाद हिमालय की ऊंची श्रंखला स्थित हेमकुंड पहंुचती है।

   हेमकुंड में पूजा अर्चना के पश्चात राजजात यात्रा नौटी वापस आती है। मान्यता है कि हेमकुंड नन्दा देवी अर्थात देवी पार्वती की ससुराल है।
   पार्वती जी 12 वर्ष में एक बार ससुराल से मायके आती हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में राजजात यात्रा का आयोजन होता है। 

  राजजात यात्रा कई दुर्गम मार्गों होते हुए हेमकुंड पहंुचती है। देवी पार्वती को धूमधाम से ससुराल भेजा जाता है।
   उत्तराखण्ड के बाशिंदे नन्दा देवी से बहन-बेटी का रिश्ता समझते हैं। इसे एक सांस्कृतिक विरासत के तौर पर भी देखा जाता है।
   खास यह कि राजजात यात्रा में महिलाएं उसी तरह से शामिल होती हैं, जैसे किसी विवाह समारोह में शामिल होती हैं। विदाई का दृश्य अत्यंत भावुक करने वाला होता है। 

   विशेषज्ञों की मानें तो नन्दा देवी पर्वत भारत की दूसरी एवं विश्व की 23 वीं सबसे ऊंची पर्वत चोटी है। उल्लेखनीय है कि भारत की सर्वोच्च ऊंची चोटी कंचनजंगा है।
   उत्तराखण्ड की पूर्व दिशा में गौरीगंगा एवं पश्चिम में ऋषिगंगा घाटियों-वादियों के मध्य नन्दा देवी पर्वत स्थित है। नन्दा देवी पर्वत की समुद्र तल से ऊंचाई करीब 7816 मीटर है। 

  इस चोटी को उत्तराखण्ड में मुख्य देवी के तौर पर पूजा जाता है। इसे नन्दा देवी भी कहा जाता है। खास यह कि नन्दा देवी पर्वत देव स्थान होने के साथ-साथ इसका पर्यटन की दृष्टि से विशेष महत्व है। इसे पर्वतारोेहण की दृष्टि से किसी स्वर्ग की भांति माना जाता है। 

  खास यह है कि नन्दा देवी पर्वत की कई चोटियां 21000 फुट से भी अधिक ऊंचाई वाली हैं। लोककथाओं एवं किवदंतियों में नन्दा देवी पर्वत की यशोगाथा का श्रेष्ठतम वर्णन मिलता है।

   नन्दा देवी शिखर पर स्थित रूपकुंड एवं 12 वर्ष में एक बार आयोजित होने वाली नन्दा देवी राजजात यात्रा उत्तराखण्ड में आस्था एवं विश्वास का प्रतीक है। 
  खास यह कि नन्दा देवी पर्वत के दर्शन आैली, बिनसर एवं कौसानी आदि पर्यटन स्थलों से भी किये जा सकते हैं। 

   खास यह कि राजजात यात्रा धार्मिक आयोजन से कहीं अधिक पारिवारिक रिश्तों का उत्सव होता है। 
  खास यह कि इस सांस्कृतिक उत्सव में उत्तराखण्ड के बाशिंदों के अलावा देश दुनिया के श्रद्धालु एवं पर्यटक बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। 

  श्रद्धालु राजजात यात्रा में श्रद्धा के साथ नतमस्तक होते हैं तो वहीं पर्यटन का भी भरपूर लुफ्त लेते हैं। पर्यटकों के दिल-दिमाग को फूलों एवं वनस्पतियों की सुगंध एक विशेष ताजगी प्रदान करती है।

  मखमली घास की हसीन वादियां पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।
   नन्दा देवी पर्वत की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट जॉली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून है। 

   जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से नन्दा देवी पर्वत की दूरी करीब 222 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन हरिद्वार जंक्शन है। हरिद्वार जंक्शन से नन्दा देवी पर्वत की दूरी करीब 202 किलोमीटर है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी नन्दा देवी पर्वत की यात्रा कर सकते हैं।
30.554800,79.566000

Monday, 4 February 2019

श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर: अद्भुत सौन्दर्य

   श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर के सौन्दर्य शास्त्र का कोई जोड़ नहीं। जी हां, इस जैन मंदिर की वास्तुकला अद्भुत है। 

  भारत की राजधानी दिल्ली के चांदनी चौक स्थित श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर की सुन्दरता का कहीं कोई मुकाबला नहीं। 
  खास यह कि मुगल शासक शाहजहां के शासनकाल 1656 में निर्मित इस अद्वितीय मंदिर की ख्याति वैश्विक है। अति प्राचीन श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर दिल्ली का सबसे पुराना मंदिर माना जाता है। 

  लाल बलुआ पत्थर से निर्मित इस भव्य-दिव्य मंदिर का रंग सुर्ख लाल है। लिहाजा इसे जैन लाल मंदिर के नाम से भी जाना पहचाना जाता है।
   खास यह कि श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर 23 वें तीर्थंकर पाश्र्वनाथ को समर्पित है। श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर में भगवान महावीर, पाश्र्वनाथ एवं अन्य जैन मुनियों की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं। 

  लाल किला के सामने स्थित श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर जैन धर्म के श्रेष्ठतम धर्म स्थल के तौर पर मान्य है।
  विशेषज्ञों के मानें तो मुगल शासक शाहजहां ने अपने शासनकाल में कई जैन परिवारों को शहर में आकर बसने एवं व्यापार करने का आमंत्रण दिया था।

  इसी परिप्रेक्ष्य में इस दिव्य-भव्य मंदिर का निर्माण जैन बंधुुओं ने किया था। जैन धर्म के सिद्धांत भी यहां फलीभूत होते दिखते हैं।
  निर्माण काल के दौरान श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर को उर्दू मंदिर के नाम से भी जाना पहचाना जाता था। कारण इस क्षेत्र को प्राचीनकाल में उर्दू बाजार भी कहा जाता था।

  श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर को प्राचीनकाल में लश्करी मंदिर भी कहा गया। कारण यह मंदिर प्राचीनकाल में सेना क्षेत्र में था।
  हालांकि किवदंती यह भी है कि श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर के चमत्कारिक स्वरूप को देख कर मुगल शासक भी नतमस्तक हुए थे। 

  विशेषज्ञों की मानें तो शाहजहां के उत्तराधिकारी आैरंगजेब ने एक बार मंदिर में सभी वाद्य यंत्रों को बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। 
  चमत्कार यह कि प्रतिबंध के बावजूद मंदिर से नगाड़ा बजने की प्रतिध्वनि सुनाई दे रही थी। बादशाह आैरंगजेब चमत्कार देखने खुद मंदिर पहंुचे। 

  चमत्कार देख कर प्रतिबंध हटा लिया था। खास यह कि श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर क्षेत्र में मंदिरों की एक श्रंखला है। इनमें खास गौरी शंकर मंदिर है। गौरी शंकर मंदिर लाल मंदिर के ठीक बगल में स्थित है।
   इसका निर्माण 1761 में अप्पा गंगाधर ने कराया था। श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्रषभनाथ की प्रतिमा भी भगवान महावीर के साथ विद्यमान है। खास यह कि यहां तीर्थंकर भगवान पाश्र्वनाथ की समाधि है। 

  श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर के ठीक सामने एक मानस्तंभ है। मंदिर का मुख्य भक्ति क्षेत्र मंदिर के प्रथम तल पर है। मंदिर कई आंगन को पार करने के उपरांत स्थित है।
   श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर में मुख्य प्रतिमा भगवान महावीर की है। विशेषज्ञों की मानें तो भगवान जैन धर्म के 24 वें एवंं अंतिम तीर्थंकर हैं। 
  राजकुमार के तौर पर जन्म लेने वाले भगवान महावीर ने सभी सांसारिक सुख एवं वैभव को त्याग कर मोक्ष की तलाश में निकले थे।

   भगवान महावीर को जैन धर्म का संस्थापक भी माना जाता है। हालांकि इस जैन मंदिर को जैन धर्म का विशेष माना जाता है। हालांकि ऐसा है नहीं। 
   कारण श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर में सभी धर्म के आस्थावान श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर की ख्याति वैश्विक स्तर पर है। 

   अहिंसा परमो धर्म: का संदेश यहां साक्षात दिखता है। श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर में पक्षियों के उपचार का एक प्रसिद्ध अस्पताल है। इसे बर्ड हास्पिटल के तौर पर जाना पहचाना जाता है।
   विशेषज्ञों की मानें तो यह दुनिया का अपनी तरह का इकलौता अस्पताल है। विशेषज्ञों की मानें तो इस अस्पताल में प्रतिवर्ष करीब 15000 पक्षियों का उपचार होता है।

  पक्षियों के उपचार की यह परम्परा करीब 90 वर्ष से अनवरत चली आ रही है। आचार्य देवभूषण के दिशा निर्देश पर 1957 में इस इमारत का निर्माण किया गया था।

   श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट इन्दिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली है। निकटतम रेलवे स्टेशन दिल्ली जंक्शन है।
   हालांकि श्रद्धालु या पर्यटक नई दिल्ली जंक्शन से भी श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर की यात्रा कर सकते हैं। पर्यटक सड़क मार्ग से भी श्री दिगम्बर जैन लाल मंदिर की यात्रा कर सकते हैं।
28.651900,77.238820

Tuesday, 29 January 2019

पशुपतिनाथ मंदिर: आस्था का केन्द्र

   पशुपतिनाथ मंदिर को हिन्दुओं की आस्था एवं विश्वास का श्रेष्ठतम केन्द्र कहा जाना चाहिए। जी हां, नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग श्रंखला का मंदिर है।

  काठमांडू से करीब तीन किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में देवपाटन गांव में बागमती नदी के तट पर स्थित इस देव स्थान का अपना एक अलग विशिष्ट स्थान है। वस्तुत: पशुपतिनाथ मंदिर भगवान शिव का मुख्य निवास माना जाता है।

 धर्म, आस्था एवं अन्य विशिष्टताओं के कारण पशुपतिनाथ मंदिर को यूनेस्को ने विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थल श्रंखला मेें शामिल किया है।
  खास यह कि हिन्दुओं के इस पवित्र स्थान में केवल हिन्दुओं को ही प्रवेश की अनुमति है। मंदिर के गर्भगृह में विशाल शिवलिंग स्थापित है। 

   विशेषज्ञों की मानें तो 15वीं शताब्दी के राजा प्रताप मल्ल से शुरु हुई पूजा परम्परा आज भी कायम है। मुख्य पुजारी दक्षिण भारत के ब्रााह्मण परिवार से ही रखा जाता है।
   महाशिवरात्रि पर यहां विशेष पर्व आयोजित किया जाता है। इसका यहां विशेष महत्व होता है। विशेषज्ञों की मानें तो पशु का अर्थ जीव या प्राणी से होता है। पति का अर्थ स्वामी से होता है। नाथ का अर्थ मालिक से होता है। 
   इस प्रकार पशुपतिनाथ का अर्थ जीवन का मालिक होता है। नेपाल के इस दिव्य-भव्य मंदिर का ताल्लुक भारत के प्रांत उत्तराखण्ड के केदारनाथ मंदिर से है। 
   किवदंती है कि एक बार भगवान शिव वाराणसी में देवताओं को छोड़ कर नेपाल के बागमती नदी के किनारे स्थित मृगस्थली चले गये।

  यह स्थान बागमती नदी के किनारे जंगल में है। भगवान शिव चिंकारे का स्वरुप धर निद्रा में चले गये।
   देवताओं ने शिव को खोजा आैर वाराणसी वापस लाने का प्रयास किया लेकिन भगवान शिव ने नदी में छलांग लगा दी। इस दौैरान भगवान शिव अर्थात चिंकारा की सींग चार टुकड़ों में हो गयी। 

   इसी के बाद भगवान पशुपतिनाथ चर्तुमुख के रूप में प्रकट हुए। किवदंती यह भी है कि पाण्डव के स्वर्ग प्रयाग के समय भैंसे के रूप में शिव के दर्शन हुये थे। बाद मेंं वह धरती में समा गये।
   भीम ने भैंसे की पूंछ पकड़ ली थी। यह स्थान भारत के प्रांत उत्तराखण्ड का केदारनाथ कहलाया। भगवान शिव के भैंसा स्वरूप का मुख नेपाल के काठमांडू में बागमती नदी के किनारे निकला। 

  इस स्थान को पशुपतिनाथ कहा गया। पशुपतिनाथ मंदिर को पाशुपत सम्प्रदाय का मंदिर कहा जाता है। खास यह कि मंदिर में पांच मुख वाला शिवलिंग विद्यमान है। यह अद्भुत है। 
  पशुपतिनाथ विग्रह में चारों दिशाओं में एक-एक मुख एवं उपर की दिशा में एक मुख है। प्रत्येक मुख के दाएं एक रुद्राक्ष की माला दर्शित है। 

  मुख के बाएं कमंडल है। मान्यता है कि पशुपतिनाथ मंदिर का ज्योतिर्लिंग पारस पत्थर का है। खास यह कि सभी दिशाओं के मुख विशेष गुणकारी एवं फलकारी हैं।
   दक्षिण दिशा के मुख को अघोरा कहते हैं। ऊपर दिशा को दर्शित मुख को ईशान मुख कहते हैं। भगवान शिव के इस दिव्य-भव्य मंदिर में प्रवेश के चार द्वार हैं।
   यह सभी चारों द्वार चांदी से बने हैं। पश्चिमी द्वार के सामने शिव जी के बैल नंदी की विशाल प्रतिमा है। नंदी की यह विशाल प्रतिमा पीतल की है।

   इस परिसर में वैष्णव एवं शैव परम्परा के कई मंदिर हैं। पशुपतिनाथ मंदिर को मुख्यत: भारत के उत्तराखण्ड के केदारनाथ धाम का आधा भाग माना जाता है। 
   भगवान शिव का यह दिव्य-भव्य मंदिर हिन्दू एवं बौद्ध वास्तुकला का एक श्रेष्ठतम मिश्रण माना जाता है। मंदिर करीब 264 हेक्टेयर में फैला है। जिसमें 518 मंदिर एवं स्मारक शामिल हैं। 

   मंदिर की द्विस्तरीय छत का निर्माण तांबा धातु से किया गया है। जिस पर सोने का आवरण चढ़ाया गया है। मंदिर वर्गाकार चबूतरा पर बना है। मंदिर का शिखर सोने का है। 
   परिसर में दो गर्भगृह हैं। भीतरी गर्भगृह वह है, जहां भगवान शिव का शिवलिंग प्रतिष्ठापित है। मंदिर में अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाएं प्राण प्रतिष्ठित हैं। 

   इनमें खास तौर से वासुकि नाथ मंदिर, उन्मता भैरव मंदिर, सूर्य नारायण मंदिर, कीर्ति मुख भैरव मंदिर, बूदानिल कंठ मंदिर हनुमान मंदिर, 184 शिवलिंग मंदिर आदि इत्यादि हैं। 


   राम मंदिर, विराट स्वरूप मंदिर, द्वादश ज्योतिर्लिंग, पंद्र शिवालय गुहेश्वरी मंदिर आदि भी हैं। मान्यता है कि भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन के बाद मनुष्य को किसी भी जन्म में पशु योनि प्राप्त नहीं होती। 
  पशुपतिनाथ मंदिर के बाहर आर्य घाट है। पौराणिक काल में केवल इसी घाट के जल को मंदिर के भीतर ले जाने की अनुुमति होती थी।
   पशुपतिनाथ मंदिर की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट काठमांडू एयरपोर्ट है। एयरपोर्ट से मंदिर की दूरी करीब 5 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन जनकपुरी रेलवे स्टेशन है। श्रद्धालु या पर्यटक सड़क मार्ग से भी यात्रा कर सकते हैं।
27.712021,85.312950

Wednesday, 23 January 2019

शनिदेव धाम शिंगणापुर: अद्भुत स्थान

   शनिदेव धाम को चमत्कारिक कहा जाना चाहिए। जी हां, महाराष्ट्र के अहमद नगर जिला स्थित शनिदेव धाम की महिमा निराली है। 

   अहमद नगर के शिंगणापुर स्थित शनिदेव की प्रतिमा विलक्षण है। विश्व प्रसिद्ध इस मंदिर की विशेषता है कि सूर्य पुत्र शनिदेव खुले आसमान के नीचे विराजमान हैं। शनिदेव की यह प्रतिमा पाषाण की है। 

  सुन्दर संगमरमर के विशाल चबूतरा पर विराजमान शनिदेव के दर्शन मात्र से ही श्रद्धालुओं की इच्छाओं की पूर्ति होती है। ऐसी मान्यता है। 
  शनिदेव के इस स्थान पर न कोई गुम्बद है आैर न ही कोई छत है। शिंगणापुर का शनिदेव धाम विश्व में खास ख्याति रखता है। 

   शनिदेव की प्रतिमा करीब पांच फुट नौ इंच लम्बी है। प्रतिमा एक फुट छह इंच चौड़ी है। यह काली पाषाण प्रतिमा है।
   शनिदेव की इस भव्य-दिव्य प्रतिमा के निकट एक त्रिशूल स्थापित है। छवि की दक्षिण ओर नन्दी की प्रतिमा स्थापित है। सामने शिव एवं हनुमान के दर्शन होते हैं। 
  विशेष अवसर पर शनिदेव की बारात का भी आयोजन होता है। जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। 
   शनिदेव धाम की पवित्र परम्परा 400 वर्ष से भी अधिक प्राचीन है। भारत के प्रांत महाराष्ट्र का शिंगणापुर देश-विदेश के श्रद्धालुओं के मध्य आश्चर्यजनक बना हुआ है।
   न्याय के इस देवता के दुलर्भ दर्शन के लिए देश विदेश के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। नेवासा तालुका स्थित शनिदेव धाम की विलक्षणता अति दर्शनीय है। 

   खास यह कि शनिदेव के लोकप्रिय मंदिर से ही गांव भी प्रसिद्ध है। मान्यता है कि शनिदेव धाम जागृत देव स्थान है।
  आशय यह कि जीवंत मंदिर है। हिन्दुओं का यह तीर्थ स्थान श्रद्धालुओं के मध्य बेहद लोकप्रिय है। विशेषज्ञों की मानें तो शनिदेव की यह प्रतिमा स्वंभू है। 

   यह पाषाण प्रतिमा चरवाहों को वन क्षेत्र में प्राप्त हुई थी। चारवाहों ने इस पाषाण प्रतिमा को लोहे की छड़ से स्पर्श किया तो खून बह निकला। यह देख कर चरवाहे आश्चर्य चकित रह गये।
   यह चमत्कार गांव में चर्चा का विषय बन गया। रात में चरवाहा के स्वप्न में प्रभु शनिदेव आये। इसी के साथ ही शनिदेव धाम पवित्र स्थान बन गया। चरवाहा ने कहा कि शनैश्वर हैं।

   विशेषज्ञों की मानें तो शनिदेव नहीं चाहते थे कि मंदिर में छत हो। लिहाजा शनिदेव धाम के मुख्य स्थान पर कोई छत नहीं है। शनिदेव की पूजा अर्चना नित्य होती है। 
   शनिवार को विशेष पूजन अर्चन होता है। शनिवार को विशेष तिलाभिषेक होता है। मान्यता है कि शिंगणापुर में कभी कोई चोरी नहीं होती है। कारण यहां शनिदेव स्वयं विराजित हैं। 

   यह भगवान शनिदेव की प्रतीक प्रतिमा है। न्याय के देवता शनिदेव चोरी करने वाले को खुद दण्डित करते हैं।
   खास यह कि शिंगणापुर में एेसी संरचना है कि किसी भी मकान-दुकान या कहीं भी ताला नहीं लगता है। मौसम कोई भी हो या समय भी कोई हो। 
  शनिदेव के दर्शन की अपनी एक व्यवस्था एवं परम्परा है। कोई भी श्रद्धालु बिना स्नान किये शनिदेव के दर्शन नहीं कर सकता है।

   श्रद्धालु स्नान कर गीला वस्त्र (गमछा) धारण करके ही दर्शन के लिए प्रवेश करते हैं। यह वस्त्र पीताम्बर होता है। ऐसा न करने पर श्रद्धालुओं को शनिदेव धाम परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
  खास यह कि शनिदेव धाम शिंगणापुर में स्नान एवं वस्त्र आदि की बेहतर व्यवस्थाएं हैं।

   खुले मैदान में स्नान के लिए नल लगे हैं। श्रद्धालु यहां स्नान कर शनिदेव के दर्शन कर सकते हैं। खास यह कि शनिदेव धाम में दर्शन के लिए जाने वाला हर श्रद्धालु पीताम्बरधारी नजर आता है। श्रद्धा, आस्था एवं विश्वास का यह केन्द्र अद्भुत है। 

  शनिदेव धाम एक विशाल प्रांगण है। शनिदेव के दर्शन, उनकी कृपा पाने एवं उनका आशीर्वाद पाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।
  शनिदेव धाम शिंगणापुर की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट आैरंगाबाद एयरपोर्ट है।

  आैरंगाबाद एयरपोर्ट से शनिदेव धाम की दूरी करीब 90 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन अहमद नगर जंक्शन है।
  अहमद नगर से शनिदेव धाम की दूरी करीब 35 किलोमीटर है। श्रद्धालु सड़क मार्ग से भी शनिदेव धाम की यात्रा कर सकते हैं।
19.381330,74.857830

Tuesday, 15 January 2019

कांचीपुरम: मोक्ष की धरती, अद्भुत स्थापत्य कला

   कांचीपुरम को भारत का तीर्थ धाम कहा जाना चाहिए। जी हां, कांचीपुरम में धार्मिकता का श्रेष्ठतम एहसास होता है। 

   वस्तुत: भारत के तमिलनाडु प्रांत के कांचीपुरम को मंदिरों का शहर कहा जाना चाहिए। कारण कांचीपुरम में सैकड़ों अद्भुत एवं अद्वितीय मंदिर विद्यमान हैं। 
  विशेषज्ञों की मानें तो कांचीपुरम भारत के सात श्रेष्ठ धार्मिक स्थानों में एक है। मान्यता है कि कांचीपुरम मोक्ष का स्थान है।

  खास यह ब्राह्म मुहूर्त से मंदिरों में पूजन-अर्चन एवं शंखनाद की प्रतिध्वनि अनुगूंजित होने लगती है। इस शहर को विलक्षण कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी।
  इसका एक बड़ा कारण है कि कांचीपुरम के प्रत्येक मंदिर का वास्तुशिल्प एवं स्थापत्य कला अतुलनीय है। प्रत्येक मंदिर की वास्तुकला का एक विशेष आकर्षण है।

   शायद इसी लिए कांचीपुरम के मंदिर देश दुनिया में खास तौर से प्रसिद्ध हैं। सामान्य तौर पर इसे मंदिरों का शहर या धार्मिक शहर माना जाता है। यहां प्रत्येक मंदिर की कुछ खासियत है। 
   कैलाश नाथ मंदिर: कैलाश नाथ मंदिर शहर की पश्चिम दिशा में स्थित है। कैलाश नाथ मंदिर को दक्षिण भारत का सर्वाधिक शानदार मंदिर माना जाता है। इस दिव्य-भव्य मंदिर का निर्माण आठवीं शताब्दी में किया गया था। 

   पल्लव राजवंश के राजा राजसिम्हा ने अपनी पत्नी की प्रार्थना पर इस विशाल मंदिर का निर्माण कराया था। मंंदिर के अग्र भाग का निर्माण राजा के पुत्र महेन्द्र वर्मन तृतीय ने कराया था।
   मंदिर में देवी पार्वती एवं भगवान शिव की नृत्य प्रतिस्पर्धा का दर्शन है। आस्था एवं विश्वास के इस केन्द्र में मुख्य भगवान शिव एवं देवी पार्वती के दर्शन होते हैं।
  बैकुंठ पेरुमल मंदिर: बैकुंठ पेरुमल मंदिर वस्तुत: भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिव्य-भव्य मंदिर का निर्माण सातवीं शताब्दी में पल्लव राजा नंदीवर्मन पल्लवमल्ला ने कराया था। मंदिर में भगवान विष्णु की विभिन्न मुद्राओं में प्रतिमाएं हैं। 

   भगवान विष्णु की विभिन्न मुद्राओं में खास तौर से बैठी प्रतिमा, खड़ी प्रतिमा एवं विश्राम करती प्रतिमा विद्यमान हैं। 
  खास तौर से मंदिर की दीवारों पर पल्लव एवं चालुक्यों के युद्ध दृश्यों का सजीव चित्रण है। मंदिर में 1000 स्तम्भ वाला विशाल हाल है।

  यह विशाल हाल पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को विशेष तौर पर आकर्षित करता है। प्रत्येक स्तम्भ पर शानदार एवं सजीव नक्काशी दर्शनीय है। यह शानदार कारीगरी की श्रेष्ठतम संरचना है। 
   कामाक्षी अम्मन मंदिर: कामाक्षी अम्मन मंदिर वस्तुत: शक्ति स्थल है। देवी पार्वती को समर्पित यह मंदिर 1.6 एकड़ में फैला है। देवी कामाक्षी अम्मन को देवी पार्वती का स्वरूप माना जाता है।
   यह पार्वती की अभिव्यक्तियों में से एक माना जाता है। यहां देवी पार्वती की विभिन्न मुद्राओं में प्रतिमाएं हैं। कामाक्षी अम्मन मंदिर में पार्वती जी की पद्मासन में प्रतिमा है।
  यह एक योगिक प्रतिमा है। खास यह कि यह दिव्य-भव्य मंदिर शहर के मध्य में स्थित है। इस विशाल मंदिर का निर्माण पल्लव राजवंश ने कराया था। इसका पुर्नरुद्धार 14वीं एवं 17 वीं शताब्दी में कराया गया था।
   एकमबारानाथर मंदिर: एकमबारानाथर मंदिर वस्तुत: भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण पल्लव राजवंश के राजाओं ने कराया था। 
  बाद में इसका पुर्ननिर्माण चोल एवं विजय नगर के राजाओं ने कराया था। करीब 11 खण्ड वाला यह मंदिर दक्षिण भारत के सबसे ऊंचे मंदिरों में से एक है।
 मंदिर में आकर्षक एवं दर्शनीय प्रतिमाएं हैं। एकमबारानाथर मंदिर का विशेष आकर्षण 1000 से अधिक स्तम्भ वाला विशाल मण्डपम है।

  विशेष यह कि एकमबारानाथर मंदिर कांचीपुरम का सबसे बड़ा मंदिर है। खास यह कि एकमबारानाथर मंदिर का शिवलिंग रेत से बना है।
  मान्यता है कि इस शिवलिंग को भगवती पार्वती ने बनाया था। एकमबारानाथर मंदिर में श्रद्धालुओं की अगाध श्रद्धा है। 
   वरदराज मंदिर: वरदराज मंदिर वस्तुत: भगवान विष्णु को समर्पित है। इस मंदिर में भगवान विष्णु को देवराजस्वामी के रूप में पूजा जाता है।
  खास यह कि इस दिव्य-भव्य मंदिर में 100 स्तम्भ वाला विशाल हाल है। इसे विजय नगर के राजाओं ने बनवाया था।
  वास्तुशिल्प एवं स्थापत्य कला की यह अद्भुत संरचना पर्यटकों को विशेष तौर से आकर्षित करती है। विशेषज्ञों की मानें तो वरदराज मंदिर भगवान विष्णु के 108 मंदिरों में से एक है।
   कांचीपुरम की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट चेन्नई एयरपोर्ट है। चेन्नई से कांचीपुरम की दूरी करीब 75 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन चेन्नई जंक्शन है। पर्यटक या श्रद्धालु सड़क मार्ग से भी कांचीपुरम की यात्रा कर सकते हैं। कांचीपुरम देश के सभी मुख्य सड़क मार्गों से जुड़ा है।
12.836140,79.706650

तारापीठ मंदिर: धार्मिक पर्यटन    शक्ति उपासना स्थल तारापीठ को अद्भुत एवं विलक्षण धार्मिक स्थल कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। ज...