Friday, 26 July 2019

रंगनाथ स्वामी मंदिर : अद्भुत स्थापत्य कला

   रंगनाथ स्वामी मंदिर के स्थापत्य दर्शन को अद्भुत एवं विलक्षण कहा जाना चाहिए। जी हां, रंगनाथ स्वामी मंदिर का स्थापत्य सौन्दर्य अति दर्शनीय है। 

   वनस्पति रंगों से अंकित चित्रकला श्रृद्धालुओं एवं पर्यटकों को मुग्ध कर लेती है। भारत के तमिलनाडु राज्य के तिरुचिरापल्ली शहर स्थित इस शानदार एवं अति सुन्दर मंदिर को वैश्विक ख्याति हासिल है। 

  मंदिर की स्थापत्य कला, सौन्दर्य एवं विशिष्टताओं के कारण यूनेस्कोे ने इसे एशिया प्रशांत मेरिट पुरस्कार से अलंकृत किया है। श्री रंगम की पवित्र भूमि पर कावेरी नदी के किनारे स्थित रंगनाथ स्वामी मंदिर वस्तुत: श्री रंगनाथ स्वामी को समर्पित है।

   श्री रंगनाथ स्वामी को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। मंदिर में भगवान श्री रंगनाथ शेषनाग शैय्या पर विश्राम की अवस्था में विद्यमान हैं। श्री रंगम द्वीप पर स्थित यह मंदिर भू-लोक बैकुण्ठ के नाम से भी जाना पहचाना जाता हैं।

   इसके अलावा रंगनाथ स्वामी मंदिर को श्री रंगम मंदिर तिरुवरंगम, तिरुपति, पेरियाकोइल आदि इत्यादि नामों से भी जाना जाता है। इसे दक्षिण भारत का प्राचीन मंदिर माना जाता है। वस्तुत: यह दिव्य-भव्य मंदिर हिन्दुओं का प्रमुख तीर्थ है। 

   विशेषज्ञों की मानें तो भगवान श्री रंगनाथ को समर्पित यह शानदार मंदिर 108 दिव्य देशों में से एक है। इस सांस्कृतिक विरासत की ख्याति वैश्विक स्तर पर है। करीब 631000 वर्ग मीटर में फैला यह मंदिर अति कलात्मक एवं सुन्दर है। खास यह कि इस मंदिर में 21 गोपुरम है। गोपुरम से आशय प्रवेश द्वार से है। 

   मंदिर के प्रमुख द्वार को राजगोपुरम कहा जाता है। इस शानदार द्वार की ऊंचाई करीब 72 मीटर है। द्रविण शैली के इस शानदार मंदिर को वास्तुकला की शानदार संरचना कहा जा सकता है। मंदिर का आंतरिक क्षेत्र भी बेहद आकर्षक है। ग्रेनाइट से बना विशाल सभागार यहां का विशेष आकर्षण है। इसमें 953 स्तम्भ हैं। 

   इन स्तम्भों में कलात्मक अंकन हैं। इस मूर्ति अंकन में हाथी, घोड़ा, बाघ एवं अन्य जीव-जन्तुओं का अंकन है। खास यह कि दर एवं दीवारों पर यह कलात्मक अंकन वनस्पतीय रंगों से किया गया। इसे अद्भुत चित्रकला कहा जा सकता है। प्राचीन वास्तु शैली से अलंकृत यह मंदिर एक अनूठी सांस्कृतिक धरोहर है। 

   विशेषज्ञों की मानें तो इस मंदिर की प्राचीनता का सहज अनुमान लगाना मुश्किल है। इस मंदिर में देवी-देवताओं का पूजन अर्चन भगवान श्री राम ने किया था। मान्यता है कि राम-रावण युद्ध के बाद यहां के देवी देवता लंका के राजा विभीषण को सौंप दिये गये थे। 

   लंका वापस जाते समय विभीषण के सामने भगवान विष्णु प्रकट हो गये। भगवान विष्णु ने इस स्थान पर भगवान रंंगनाथ के रूप में रहने की इच्छा व्यक्त की थी। मान्यता है कि तभी से भगवान विष्णु श्री रंगनाथ के रूप में यहां विराजमान हैं। 

   मान्यता है कि वैदिक काल में गोदावरी नदी के तट पर गौतम ऋषि का आश्रम था। जल संकट को देख कर कई अन्य स्थानों के ऋषि-मुनि आश्रम में आकर गौतम ऋषि से सहायता का आग्रह किया। उर्वरक भूमि देख कर अन्य ऋषियों में भूमि का लालच आ गया। अन्तोगत्वा ऋषियों ने गौतम ऋषि पर गौहत्या का आरोप लगा कर क्षेत्र की समस्त भूमि हथिया ली। 

   गौतम ऋषि ने श्री रंगम जाकर भगवान श्री रंगनाथ की आराधना की। मान्यता है कि आराधना से प्रसन्न होकर भगवान श्री रंगनाथ ने दर्शन आैर आशीर्वाद दिया। मान्यता यह भी है कि गौतम ऋषि के आग्रह पर ब्राह्मा जी ने स्वयं इस मंदिर का निर्माण किया था।

   रंगनाथ स्वामी मंदिर की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट है। एयरपोर्ट से रंगनाथ स्वामी मंदिर की दूरी करीब 9 किलोमीटर है। 
  निकटतम रेलवे स्टेशन पुडुक्कोटई जंक्शन है। रेलवे स्टेशन से रंगनाथ स्वामी मंदिर की दूरी करीब 54 किलोमीटर है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी रंगनाथ स्वामी मंदिर की यात्रा कर सकते हैं।
10.821050,78.289810

Tuesday, 2 July 2019

गुप्तकाशी : दर्शनीय एवं धार्मिक पर्यटन

   गुप्तकाशी हिल स्टेशन को दर्शनीय एवं धार्मिक पर्यटन कहा जाना चाहिए। धर्म एवं आध्यात्म की इस शानदार नगरी को प्रकृति का शानदार उपहार कहा जा सकता है। 

   चौतरफा प्राकृतिक सौन्दर्य की निराली छटा पर्यटकों को रोमांचित कर देती है। भारत के उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग का यह सुन्दर पर्यटन स्थल धर्म, आस्था एवं विश्वास का भी केन्द्र है। गुप्तकाशी वस्तुत: रुद्रप्रयाग-गौरीकुण्ड मार्ग स्थित एक छोटा शहर है। 

  खास यह कि इस क्षेत्र को प्रकृति ने सुन्दरता का शानदार उपहार सौंपा है। सामान्यत: देखा जाये तो गुप्तकाशी चार धाम यात्रा केदारनाथ का मुख्य पड़ाव है। देखा जाये तो उत्तराखण्ड में मुख्य पांच प्रयाग हैं। इनमें देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग एवं विष्णुप्रयाग हैं। रुद्रप्रयाग से मंदाकिनी नदी के किनारे गुप्तकाशी मार्ग है। 

  गुप्तकाशी का यह मार्ग करीब 25 किलोमीटर लम्बा है। इसी मार्ग पर ऋषि अगस्त्य मुनि का स्थान है। इस स्थान पर अगस्त्य मुनि का भव्य-दिव्य मंदिर है।

   गुप्तकाशी का मार्ग अति सुन्दर एवं रमणीक है। एक लम्बी चढ़ाई के बाद गुप्तकाशी के दर्शन होते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो धर्म एवं आध्यात्म की मान्यताओं में खास तौर से तीन काशी प्रचलित हैं। इनमें उत्तराखण्ड में भागीरथी के किनारे उत्तरकाशी एवं गुप्तकाशी एवं उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर की काशी है।

   गुप्तकाशी को वस्तुत: भगवान शिव का स्थान माना जाता है। भगवान शिव ने इस स्थान का उपयोग पाण्डव को दर्शन देने से बचने को छिपने के लिए किया था। गुप्तकाशी में एक दिव्य-भव्य कुण्ड है। इस कुण्ड को मणिकर्णिका कुण्ड कहा जाता है। इस कुण्ड में जल की दो धारायें गिरती हैं। मान्यता है कि यह जलधारायें गंगा एवं यमुना की हैं। 

  इस कुण्ड के सामने भगवान विश्वनाथ का भव्य-दिव्य मंदिर है। यह भगवान के अर्धनारीश्वर स्वरुप को दर्शित करता है। इस मंदिर में भगवान शिव एवं पार्वती के मिश्रित स्वरूप में दर्शन देते हैं। इस स्थान के नामकरण गुप्तकाशी को लेेकर किवदंती है कि भगवान शिव ने इस स्थान का उपयोग छिपने के लिए किया था। 

   लिहाजा इसे गुप्तकाशी कहा जाता है। पौराणिक काल में पाण्डव ने भगवान शिव के दर्शन के लिए तपस्या की थी लेकिन भगवान शिव दर्शन देने से बचना चाहते थे। लिहाजा भगवान शिव इस स्थान पर छिप गये थे। मान्यता है कि भगवान शिव काशी को छोड़ कर छिपने के लिए इस स्थान पर आये थे। किवदंती है कि पाण्डव भगवान का पीछा करते हुए गौरीकुण्ड तक जाते हैं।

   भगवान शिव एक सांड का स्वरूप धारण कर छिपने का प्रयास करते हैं। पाण्डव बंधु भीम सांड़ का पीछा करते हैं लेकिन सांड़ पकड़ में नहीं आता अपितु सांड़ बर्फ में सिर घुसा कर छिपने की कोशिश करते हैं। भीम सांड़ की पूंछ पकड़ कर खींचते हैं।


   सांड़ अपने सिर को विस्तार देता है आैर सिर नेपाल के पशुपतिनाथ में निकलता है। पशुपतिनाथ की भी द्वादश ज्योतिर्लिंग की मान्यता है। अन्तोगत्वा, भगवान शिव सांड़ का स्वरूप त्याग कर पाण्डवों को साक्षात दर्शन देते हैं।

   जिससे पाण्डवों को पापों से मुक्ति मिलती है। लिहाजा गुप्तकाशी को भगवान शिव का स्थान माना जाता है। हिन्दुओ का यह अति पवित्र एवं आस्था का स्थान माना जाता है। 

   गुप्तकाशी अति दर्शनीय स्थल है। चौखम्बा की बर्फ से आच्छादित पर्वत चोटियों की सुन्दरता गुप्तकाशी के प्राकृतिक सौन्दर्य में चार चांद लगाती हैं। चौतरफा प्राकृतिक सौन्दर्य पर्यटकों को खास तौर से रोमांचित करता है। कथानक की मानें तो इसे पंचकेदार भी माना जाता है।


   गुप्तकाशी हिल स्टेशन की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट जॉली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून है। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से गुप्तकाशी की दूरी करीब 190 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश जंक्शन है। पर्यटक गुप्तकाशी की यात्रा सड़क मार्ग से भी कर सकते हैं।
30.284500,78.979200

Sunday, 2 June 2019

हुथीसिंग जैन मंदिर: अद्भुत वास्तुशिल्प

   हुथीसिंग जैन मंदिर का नक्काशी एवं वास्तुशिल्प को अद्भुत एवं विलक्षण कहा जाना चाहिए। दूधिया सफेद संगमरमर से संरचित हुथीसिंग जैन मंदिर वस्तुत: जैन तीर्थंकर धर्मनाथ को समर्पित है।

   भारत के गुजरात के शहर अहमदाबाद में संरचित यह दिव्य-भव्य मंदिर देश दुनिया में खास ख्याति रखता है। भारत के इस प्रसिद्ध जैन मंदिर का निर्माण वर्ष 1848 में किया गया था।

   विशेषज्ञों की मानें तो इस जैन महातीर्थ का निर्माण कार्य अहमदाबाद के अमीर व्यापारी सेठ हुथीसिंग ने वर्ष 1548 में प्रारम्भ किया था। इस भव्य-दिव्य मंदिर के निर्माण ने अहमदाबाद में एक इतिहास बना दिया। 

   विशेषज्ञों की मानें तो पत्थर का कार्य परम्परागत कारीगर सोनपुरा एवं सालात समुदाय से थे। खास यह कि सालात समुदाय ने किलों, महलों एवं मंदिरों को वास्तुकला का सुन्दर आयाम के तौर पर पेश किया है।

  हुथीसिंग जैन मंदिर का निर्माण कार्य का श्रेय प्रेम चन्द सालात को दिया जाता है। इस विशाल मंदिर का मुख्य भवन दो मंजिला है। 

  इसमें मुख्य प्रतिमा के तौर पर जैन धर्म के 15 वें तीर्थंकर भगवान धर्मनाथ की है। मुख्य मंदिर में 11 देवताओं की प्रतिमाएं प्राण प्रतिष्ठित है। 

   खास तौर से मंदिर छह तहखाने एवं तीन खाड़ी अभयारण्य हैं। मुख्य मंदिर की पूर्व दिशा में स्थित है। मंदिर 12 अंलकृत स्तम्भों एवं समर्थित गुम्बद पर आधारित है। 

  इसके अलावा 52 देवकुलिका अर्थात मंदिर संस्थापित हैं। इन सभी 52 तीर्थंकरों के छोटे-छोटे मंदिर हैं। 

  इन मंदिरों में प्रत्येक तीर्थंकर की शानदार छवि सुशोभित है। मंदिर में एक शानदार गैलरी भी है। सामने की तरफ से मंदिर की संरचना एक गुम्बद की भांति दर्शनीय है।

   खास यह कि यहां एक कीर्ति स्तम्भ भी संंस्थापित है। इसकी ऊंचाई करीब 78 फुट है। यह स्तम्भ अति दर्शनीय है। मंदिर का प्रबंध हुथीसिंग परिवार ट्रस्ट के सानिध्य में किया जाता है। 


   हुथीसिंग जैन मंदिर की नक्काशी एवं संरचना अति सुन्दर एवं अति दर्शनीय है। श्रद्धा, आस्था एवं विश्वास का यह केन्द्र देश दुनिया में जाना पहचाना जाता है। खास तौर से दुनिया भर में जैन धर्म के अनुयायियों के बीच इस मंदिर लोकप्रियता है।

   हुथीसिंग जैन मंदिर की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट सरदार बल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट अहमदाबाद है। 

   निकटतम रेलवे स्टेशन अहमदाबाद जंक्शन एवं कालूपुर जंक्शन है। इसके अलावा श्रद्धालु या पर्यटक सड़क मार्ग से भी हुथीसिंग जैन मंदिर की यात्रा कर सकते हैं।
23.014509,72.591759

Thursday, 30 May 2019

पालीताना : जैन धर्म का महातीर्थ

   पालीताना को जैन धर्म का महातीर्थ कहा जाना चाहिए। कारण पालीताना मेें जैन धर्म के मंदिरों की एक विशाल श्रंखला विद्यमान है।

   सफेद संगमरमर के इन मंदिरों की नक्काशी एवं मूर्तिकला अति दर्शनीय है। मंदिरों का सौन्दर्य एवं नक्काशी उत्तम कोटि की है। खास यह कि मंदिरों की कारीगरी सजीव प्रतीत होती है। शायद इसी लिए यहां का मूर्ति शिल्प विश्व प्रसिद्ध है। 

   भारत के गुजरात के भावनगर जिला का शहर पालीताना वस्तुत: एक शानदार पर्यटन क्षेत्र है। पालीताना खास तौर से जैन धर्म मंदिरों की श्रंखला की वैश्विक ख्याति रखता है।

   भावनगर के दक्षिण पश्चिम में करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित पालीताना को वस्तुत: धर्म नगरी कहा जाना चाहिए। पालीताना शत्रुंजय नदी के तट पर विकसित एक बेहद सुन्दर शहर है।
  खास यह कि पालीताना शहर शत्रुंजय पर्वत की तलहटी पर स्थित है। मंदिरों के इस शहर की खासियत यह है कि पालीताना पूर्ण शाकाहारी शहर है। 

   पर्वत शिखर पर भी मंदिरों की एक शानदार श्रंृखला विद्यमान है। पर्वत शिखर पर 863 से अधिक जैन मंदिरों की सुन्दर श्रंखला विद्यमान है। विशेषज्ञोें की मानें इन शानदार एवं सुन्दर मंदिरों की शानदार श्रृंखला 11 वी शताब्दी मे अस्तित्व में आई थी। 

   सूर्योदय के समय पालीताना का लालित्य एवं सौन्दर्य आैर भी अधिक निखर आता है। कारण सूर्य की किरणों से रोशनी से संगमरमर के मंदिर शिखर खास तौर से चमक उठते हैं।
  यह अद्भुत एवं निराली छटा पर्यटकों एवं श्रृद्धालुओं को मुग्ध कर लेती है। ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे माणिक मोती चमक रहे हों।

   जैन धर्म में पालीताना शत्रुंजय महातीर्थ का विशेष महत्व है। जैन धर्म के पांच प्रमुख महातीर्थ में पालीताना शत्रुंजय तीर्थ एक है। सूर्योदय के समय पालीताना देव लोक सा प्रतीत होता है। 

   खास यह कि सूर्यास्त के पश्चात किसी को मंदिरों में प्रवेश की अनुमति नहीं होती है। मान्यता है कि रात में भगवान विश्राम करते हैं। लिहाजा रात में मंदिरों में किसी श्रद्धालुओं को प्रवेश अनुमति नहीं होती है। 

   पालीताना का प्रमुख एवं सुन्दर मंदिर जैन धर्म के प्रथम तीर्थकंर भगवान ऋषभदेव का है। आदिश्वर देव के इस मंदिर में भगवान के आंगी दर्शनीय है। दैनिक पूजन अर्चन के दौरान भगवान का श्रंगार अति दर्शनीय होता है। 

   वर्ष 1618 में बना चौमुखा मंदिर पालीताना का सबसे बड़ा मंदिर है। कुमारपाल, मिलशाह, समप्रति राज मंदिर यहां के अन्य खास मंदिर हैं। खास यह कि पालीताना के मंदिरोें में बहुमूल्य प्रतिमाओं का संग्रह अति समृद्धशाली है।

   शत्रुंंजय पर्वत का यह धर्म क्षेत्र विश्व के पर्यटकों को आकर्षित करता है। शत्रुंजय का अर्थ शत्रु पर विजय प्राप्त करना है। विशेषज्ञों की मानें तो इस क्षेत्र में 3000 से अधिक मंदिर विद्यमान हैं।

   पर्वत शिखर पर विद्यमान मंदिरों की श्रंखला जैनियों की अलग-अलग पीढ़ियों द्वारा बनाये गये हैं। मान्यता है कि श्रद्धालुओं की हर इच्छा पूरी होती है। जैन धर्म मान्यता यह भी है कि पालीताना दर्शन श्रृद्धालुओं को मोक्ष प्रदान करता है। 

   पालीताना के मंदिरों की श्रंखला जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों को समर्पित है। मान्यता है कि जैन धर्म के तीर्थंकरों ने यहां महानिर्वाण प्राप्त किया था। निर्माण प्राप्त करने के बाद इसे सिद्धाक्षेत्र कहा जाता है।
   मंदिरों के शहर पालीताना की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट भावनगर एयरपोर्ट है। निकटतम रेलवे स्टेशन भी भावनगर जंक्शन है। श्रृद्धालु एवं पर्यटक पालीताना की यात्रा सड़क मार्ग से भी कर सकते हैं।
21.537900,71.822900

Thursday, 23 May 2019

सालासर बालाजी धाम: हिन्दुओं का तीर्थ

   सालासर बालाजी धाम को हिन्दुओं का तीर्थ कहा जाना चाहिए। जी हां, सालासार बालाजी धाम की महिमा अत्यंत निराली है। 

   इस धार्मिक स्थल की महिमा का गुणगान देश विदेश में होता है। भारत के राजस्थान के जिला चुरु का यह धार्मिक स्थान वस्तुत: भगवान हनुमान जी को समर्पित है।

   खास यह कि इस दिव्य-भव्य दरबार में हनुमान जी दाढ़ी एवं मूंछ वाले स्वरूप में विद्यमान है। चैत्र पूर्णिमा एवं आश्विन पूर्णिमा पर यह भव्य उत्सव का आयोजन होता है। किवदंती है कि नागपुर के असोटा गांव में सालासार बालाजी का उद्भव हुआ था।

  असोटा गांव का एक किसान खेत जोत रहा था। अचानक उसके हल से कोई पथरीली वस्तु टकरायी। साथ ही उसे किसी की आवाज सुनाई दी। खोदाई की तो किसान को दो मूर्तियां मिलीं। उसी वक्त किसान की पत्नी भी खेत पर पहंुची। 

   किसान की पत्नी मूर्तियों को साड़ी में लपेट कर घर ले आयी। यह मूर्तियां बाला जी हनुमान जी की थी। श्रद्धा, समर्पण एवं विश्वास का यह अवतरण गांव भर में फैल गया। गांव को ही स्वप्न में कहा गया कि बाला जी की इन प्रतिमाओं को जिला चुरु के सालासर भेज दो। 

   इसी दौरान सालासर में हनुमान जी एक भक्त मोहन दास महाराज को स्वप्न में बालाजी ने दर्शन देकर असोटा में मूर्ति के प्रकट होने का सदेश दिया था। संंदेशों के आदान प्रदान के बाद सर्वशक्तिमान बालाजी सालासर में विराजमान हो गये। 

   इसके बाद सालासर धाम श्रद्धा एवंं आस्था का केन्द्र बन गया। खास यह कि असोटा में प्राप्त दूसरी मूर्ति भरतगढ़ जिला के पाबोलाम में प्रतिष्ठापित की गयी। 
   खास यह कि पाबोलाम में सुबह भव्य-दिव्य धार्मिक आयोजन किया गया तो शाम को सालासर धाम में धार्मिक उत्सव का आयोजन किया। 

   सालासर धाम में देश विदेश के लाखों श्रद्धालु सालासर बालाजी के दर्शन के लिए उमड़ते हैं। मान्यता है कि दाढ़ी मूंछ वालेे बालाजी का यह भारत में एकमात्र मंदिर है। 
  मान्यता है कि इस शानदार मंदिर का निर्माण मुस्लिम कारीगरों ने किया था। मुस्लिम कारीगर नूर मोहम्मद एवं दाऊ ने इस भव्य-दिव्य मंदिर को स्वरूप दिया था। सालासर बालाजी धाम में श्रद्धालुओं को दर्शन से लेकर ठहरने आदि की सभी आवश्यक व्यवस्थायें हैं।
   सालासर बालाजी धाम की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोेर्ट जयपुर है। जयपुर एयरपोर्ट से सालासर बालाजी धाम की दूरी करीब 185 किलोमीटर है।
   निकटतम रेलवे स्टेशन सुजानगढ़ जंक्शन है। सुजानगढ़ से सालासर बालाजी धाम की दूरी करीब 25 किलोमीटर है। श्रद्धालु सड़क मार्ग से भी सालासर बालाजी धाम की यात्रा कर सकते हैं।
27.705090,74.732200

तारापीठ मंदिर: धार्मिक पर्यटन    शक्ति उपासना स्थल तारापीठ को अद्भुत एवं विलक्षण धार्मिक स्थल कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। ज...