Monday, 20 May 2019

सारनाथ: बौद्ध धर्म का महातीर्थ

    सारनाथ को बौद्ध धर्म का महातीर्थ कहा जाना चाहिए। भगवान बुद्ध का मंदिर सारनाथ का मुख्य आकर्षण है। खास यह कि सारनाथ बौद्ध महातीर्थ देश दुनिया में खास ख्याति रखता है। 

   दुनिया के बौद्ध धर्मावलंबियों का यह महातीर्थ आस्था एवं ज्ञान का केन्द्र है। भारत के उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणसी स्थित सारनाथ बौद्ध धर्म अनुयायियों का वैश्विक केन्द्र है। विशेषज्ञों की मानें तो बोध गया में ज्ञान प्राप्त होने के बाद भगवान गौतम बुद्ध ने सारनाथ में पहला उपदेश दिया था। 

  इस स्थान को धर्म चक्र प्रवर्तन नाम से जाना पहचाना जाता है। धर्म चक्र प्रर्वतन का आशय है कि धर्म चक्र की गति। इसी स्थान से बौद्ध मत के प्रचार-प्रसार हुआ था। इस स्थान को बौद्ध धर्म के चार प्रमुख तीर्थ में से एक माना जाता है। 

   खास यह कि जैन ग्रंथों में इसे सिंहपुर के नाम से जाना पहचाना जाता है। मान्यता है कि जैन धर्म के 11 वें तीर्थंकर श्रेयांसनाथ का जन्म इसी क्षेत्र में हुआ था। सारनाथ एवं आसपास आकर्षक स्थानों की एक लम्बी श्रंखला विद्यमान हैं।

  सारनाथ का मुख्य आकर्षण सारनाथ भगवान बुद्ध मंदिर, अशोक का चतुर्मुख सिंहस्तम्भ, धामेख स्तूप, चौखण्डी स्तूप, राजकीय संग्रहालय, जैन मंदिर, चीनी मंदिर, मूलगंध कुटी एवं नवीन विहार आदि इत्यादि हैं। 

   खास यह कि संसार के विभिन्न देशों के बौद्ध तथा पर्यटक इस विशिष्ट पर्यटन स्थल सारनाथ की दर्शनीयता के लिए आते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो 1905 में पुरातत्व विभाग ने खुदाई की। इसके बाद सारनाथ का जीर्णोद्धार किया गया। 
  भगवान बुद्ध मंदिर: भगवान बुद्ध मंदिर वस्तुत: भगवान बुद्ध को समर्पित है। मंदिर के मुख्य आसन पर भगवान बुद्ध की अद्भुत प्रतिमा विद्यमान है। भगवान गौतम बुद्ध की यह प्रतिमा सोने की है। लिहाजा प्रतिमा का विशेष आकर्षण है।


   भगवान गौतम बुद्ध के दर्शन करने विदेशी पर्यटक एवं श्रद्धालु बड़ी तादाद में आते हैं। इस मंदिर को मूलगंध कुटी विहार के नाम से भी जाना पहचाना जाता है। मूलगंंध कुटी विहार वस्तुत: धर्मराजिका स्तूप से उत्तर दिशा में स्थित है।

   भारत भ्रमण पर आये चीनी यात्री ह्वेन त्सांग ने इसका उल्लेख किया था। इसकी ऊंचाई 200 फुट है। मूलगंध कुटी विहार नाम से विख्यात इस मंदिर की नक्काशी अति दर्शनीय है। विशेषज्ञों की मानें तो इसका निर्माण गुप्तकाल में किया गया था। चारो ओर मिट्टी एवं चूने से बना पक्का फर्श शानदार है। 
  चौखण्डी स्तूप: चौखण्डी स्तूप वस्तुत: सारनाथ के अवशिष्ट स्मारकों से अलग है। इस स्थान पर गौतम बुद्ध ने अपने पांच शिष्यों को सर्वप्रथम उपदेश दिया था। 
  स्मारक स्वरूप इस स्तूप का निर्माण किया गया था। यह स्तूप 91.44 मीटर ऊंचा है। इसकी पहचान चौखण्डी स्तूप की है।
  अशोक स्तम्भ: अशोक स्तम्भ मुख्य मंदिर से पश्चिम दिशा में स्थित है। यह अशोक कालीन प्रस्तर स्तम्भ है। इसकी ऊंचाई करीब 17.55 मीटर है। वर्तमान समय में इसकी ऊंचाई 2.03 मीटर है। स्तम्भ का उपरी हिस्सा सारनाथ संग्रहालय में शोभायमान है। 
  सारनाथ संग्रहालय: सारनाथ संग्रहालय गुप्तकालीन सम्पदाओं एवं भगवान गौतम बुद्ध के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित संग्रहालय है। संग्रहालय में गुप्तकालीन कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। 
   भगवान बुद्ध की विभिन्न प्रतिमाएं यहां दर्शित हैं। सारनाथ की मूर्तिकला की विशेष शैली यहां खास तौर से दिखती है। मूर्तियों का आत्मिक सौन्दर्य विशेष तौर से दिखता है।

  सारनाथ महातीर्थ की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट बाबतपुर वाराणसी है। 
  बाबतपुर से सारनाथ की दूरी 30 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन वाराणसी जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी यात्रा कर सकते हैं।
25.377627,83.027600

Sunday, 12 May 2019

देवीधुरा मंदिर: फल एवं फूलों का उत्सव

   देवीधुरा मंदिर को हिन्दुओं का तीर्थ कहा जाना चाहिए। वस्तुत: यह मंदिर मां वाराही देेवी को समर्पित है। उत्तराखण्ड के चंपावत जिला का यह धार्मिक स्थान पौराणिक एवं ऐतिहासिक मान्यता रखता है।

   चंपावत जिला के देवीधुरा कस्बा स्थित देवीधुरा मंदिर मां वाराही के 52 शक्तिपीठ में से एक है। समुद्र तल से करीब 1850 मीटर ऊंचाई पर स्थित यह मंदिर धर्म, आस्था एवं विश्वास का प्रतीक होने के साथ ही एक शानदार सुरम्य क्षेत्र है। 

  खास यह कि मंदिर के चौतरफा देवदार के सुन्दर वृक्ष यहां की शोभा एवं शान हैं। देवीधुरा मंदिर शक्तिपीठ पर्वत श्रंखला के मध्य स्थित है। लिहाजा देवीधुरा देवी मंदिर का प्राकृतिक सौन्दर्य अति दर्शनीय है।
  खास यह कि इस धार्मिक स्थान को मां वाराही धाम भी कहते हैं। शीतलता एवं शांत परिवेश वाले इस धार्मिक धाम का अपना एक अति प्राचीन इतिहास है। 

   खास तौर से देवीधुरा का धार्मिक उत्सव बग्वाल अति प्रसिद्ध है। वस्तुत: बग्वाल फूलों एवं पत्थरमार युद्ध के लिए प्रसिद्ध है। यह विचित्र उत्सव रक्षा बंधन के दिन आयोजित होता है। मंदिर के गर्भगृह में मां बाराही देवी की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठित है। 

  मंदिर के गुफा प्रवेश द्वार पर दो विशाल संकरी पाषाण चट्टानें हैं। इन चट्टानों के मध्य ही मां वाराही देवी की प्रतिमा ताम्र पेटिका में है। 
  मान्यता है कि मां वाराही देवी की प्रतिमा के सीधे दर्शन नहीं होते हैं। लिहाजा मां वाराही देवी की प्रतिमा ताम्र पेटिका में स्थापित है।

   मान्यता है कि मां बाराही देवी का तेज अत्यधिक है। जिससे सीधे दर्शन करने से श्रद्धालुओं के आंखों की रोशनी जाने का खतरा रहता है। 
  विशेषज्ञों की मानें तो इस सिद्धपीठ की स्थापना राजाओं के शासनकाल में हुयी थी। इस सिद्धपीठ में चंपा देवी एवं लाल जीभ वाली महाकाली की प्रतिमा स्थापित की गयी थी। 

   मान्यता है कि इस क्षेत्र में महाभारत काल में पाण्डव ने प्रवास किया था। पहाडी पर खेल-खेल में भीम ने दो पाषाण शिलायें फेंक दी थीं। इनमें से एक शिला को राम शिला कहा जाता है। इस स्थान पर पचीसी का चिह्न विद्यमान है। इसे जुयें का चिह्न माना जाता है। शिला पर हाथों का निशान भी विद्यमान है।

   विशेषज्ञों की मानें तो प्राचीन काल में इस मंदिर में बलि की प्रथा थी। इस प्रथा ने बाद में पत्थरमार युद्ध के रूप में एक उत्सव का स्वरूप ले लिया। इस उत्सव को बग्वाल कहा जाता है। इस उत्सव पर देवी आराधना के लिए श्रद्धालु पत्थर बरसाते हैं। श्रद्धालु योद्धा मां बाराही का जयघोष करते हैं।

   मंदिर के पुजारी शंखनाद कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हैं। पत्थर की चोट से बचने के लिए श्रद्धालु योद्धा लकड़ी की ढ़ाल रखते हैं। हालांकि बदलते हालात में अब पत्थर मार उत्सव पर अंकुश लगने लगा। हालांकि अब फूलों एवं फलों का उत्सव होता है।

   इसमें श्रद्धालु फल एवं फूलों को बरसाते हैं। बग्वाल उत्सव इस इलाके में बेहद प्रसिद्ध है। मान्यता है कि देवी दर्शन से श्रद्धालुओं की इच्छाओं की पूर्ति होती है। 
  पर्वतीय क्षेत्र में होने के कारण देवीधुरा मंदिर एवं आसपास का वातावरण हमेशा सुहावना रहता है। लोहाघाट नगर से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित हिन्दुओं का यह तीर्थ खास तौर से जाना पहचाना जाता है।

   देवीधुरा मंदिर की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट पंडित गोविन्द बल्लभ पंत एयरपोर्ट पंत नगर है। 
  निकटतम रेलवे स्टेशन टनकपुर जंक्शन है। टनकपुर जंक्शन से देवीधुरा मंदिर की दूरी करीब 60 किलोमीटर है। पर्यटक या श्रद्धालु सड़क मार्ग से भी देवीधुरा मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं।
29.312316,80.074707

Friday, 3 May 2019

सांई मंदिर शिरडी:अद्भुत एवं विलक्षण

   सांई मंदिर शिरडी को विलक्षण एवं अद्भुत दरबार कहा जाना चाहिए। सांई बाबा के इस दरबार से कोई श्रद्धालु निराश नहीं होता है। मान्यता तो यही है। 

   वस्तुत: शिरडी स्थित सांई मंदिर संत सांई बाबा का समाधि स्थल है। जिसे मंदिर की मान्यता है। भारत के महाराष्ट्र के जिला अहमद नगर का यह आस्था, विश्वास एवं श्रद्धा का केन्द्र देश दुनिया में खास तौर से प्रसिद्ध है। विशेषज्ञों की मानें तो वस्तुत: यह समर्पण एवं नैतिक शिक्षा का स्थल है।

  संत सांई बाबा का संदेश इंसानियत यहां सदैव जीवंत प्रतीत होता है। संत सांई बाबा का आदर्श उपदेश था कि सबका मालिक एक है। शायद यही कारण है कि संत सांई बाबा के अनुयायियों में सभी धर्मों के आस्थावान व्यक्ति शामिल हैं। 

   संत सांई की यह धरती शिरडी अद्भुत एवं चमत्कारों से आच्छादित है। अहमद नगर का यह विशेष स्थल बेेहद लोकप्रिय है। 
  मान्यता है कि सांई बाबा के जीवन का एक बड़ा हिस्सा शिरडी में ही व्यतीत हुआ। संत सांई बाबा ने यहां असंख्य कल्याणकारी कार्य किये हैं। 

   खास तौर ने उन्होंने धर्म एवं भक्ति की शिक्षा दी है। संत सांई बाबा के समाधि स्थल पर ही सांई जी की भव्य-दिव्य प्रतिमा स्थापित है। समाधि पर ही मंदिर स्थित है।
   सांई बाबा की भव्य-दिव्य प्रतिमा अति दर्शनीय है। सफेद संगमरमर की प्रतिमा श्रद्धालुओं को बरबस आकर्षित करती है। विशेषज्ञों की मानें तो वर्ष 1922 में इस दिव्य-भव्य मंदिर का निर्माण किया गया था। 

   बताते हैं कि सांई बाबा 16 वर्ष की अल्प आयु में शिरडी आये थे। वह चिरसमाधि में लीन होने तक शिरडी में ही रहे। लिहाजा शिरडी की इस धरती को चमत्कारिक धरती माना जाता है। समाज में सांई बाबा को आध्यात्मिक गुरु एवं फकीर के तौर पर मान्यता है। 

   खास यह कि यह स्थान साम्प्रदायिक सद्भाव का भी संदेश देता है। कारण सांई बाबा जीवन पर्यंत यहां एक मस्जिद में प्रवास करते रहे लेकिन समाधि स्थल पर मंदिर का निर्माण है। शायद यह विलक्षण एवं अद्भुत है। समाधि स्थल स्थित इस विशाल मंदिर में सांई बाबा की दिव्य-भव्य प्रतिमा स्थापित है। 

   ब्रह्म मुहूर्त में 4 बजे आरती के साथ ही दर्शन के लिए बाबा का दरबार खुल जाता है। रात्रि 10.30 बजे शयन आरती तक श्रद्धालु सांई बाबा के दर्शन कर सकते हैं। 
   शयन आरती के बाद विशाल प्रतिमा को शॉल ओढ़ाया जाता है। रुद्राक्ष की माला पहनाई जाती है। निकट ही एक गिलास जल रख दिया जाता है। इसके बाद मंदिर के पट बंंद कर दिये जाते हैं। 
   खास यह कि बाबा का दरबार सोने एवं चांदी से सुसज्जित है। स्वर्ण सिंहासन पर विराजमान सांई बाबा की छवि अति दर्शनीय है। बाबा के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नित्य उमड़ती है। 

   मान्यता है कि सांई बाबा के दर्शन मात्र से श्रद्धालुओं की इच्छाओं की पूर्ति होती है। मंदिर के विशाल परिसर में सांई बाबा के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आधारित सांई प्रदर्शनी भी है। इसे सांई म्युजियम के नाम से जाना पहचाना जाता है। 

   सांई बाबा से ताल्लुक रखने वाली वस्तुओं का यहां विशाल संग्रह है। सांई पादुका, खानदोबा के पुजारी, सांई को दिये गये सिक्के, समूह में खिलाने के लिए उपयोग किये गये बर्तन, पीसने के उपयोग में लाई गयी चक्की आदि इत्यादि यहां दर्शनीय है।

   खास यह कि शिरडी के इस मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के हितार्थ स्वास्थ्य सेवाएं भी निशुल्क संचालित होती हैं। 
  धर्म आध्यात्म के साथ ही यह स्थान इंसानियत की शिक्षा भी देता है। खास यह कि सांई बाबा के इस परिसर में उनके माता-पिता की भी समाधि है।

   सांई मदिर शिरडी की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुम्बई एवं पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट लोहेगांव पुणे है। 
  निकटतम रेलवे स्टेशन मनमाड जंक्शन एवं नासिक जंक्शन हैं। नासिक जंक्शन से शिरडी की दूरी करीब 122 किलोमीटर है। श्रद्धालु सड़क मार्ग से भी सांई मंदिर शिरडी की यात्रा कर सकते हैं।
19.766670,74.475850

Tuesday, 30 April 2019

भीमाकाली मंदिर: अद्भुत वास्तुशिल्प

    भीमाकाली मंदिर के वास्तुशिल्प को विलक्षण एवं अद्भुत कहा जाना चाहिए। जी हां, भीमाकाली मंदिर का वास्तुशिल्प अति दर्शनीय एवं अद्भुत है।

   मिश्रित स्थापत्य कला की यह शानदार संरचना वैश्विक ख्याति रखती है। भारत के हिमाचल प्रदेश के सराहन स्थित माता काली का यह दिव्य-भव्य स्थान विशिष्टताओं से परिपूरित है। 
  वस्तुत: यह विशाल मंदिर माता काली को समर्पित है। इसकी मान्यता हिन्दुओं के महातीर्थ के रूप में है। 

   खास यह कि इस मंदिर की संरचना में हिन्दू एवं बौद्ध स्थापत्य कला का सम्मिश्रण दर्शनीय है। वास्तुशिल्प की नक्काशी अति दर्शनीय है। कंगूरा डिजाइन आधारित छतों की संरचना विशिष्टता को दर्शाती हैं।

   करीब 2000 वर्ष प्राचीन यह मंदिर अपनी अनूठी वास्तुकला के लिए देश दुनिया में खास तौर से जाना पहचाना जाता है। खास यह कि कर्मकांड एवं आरती को छोड़ कर यह मंदिर अधिकतर समय बंद रहता है। 

   यह प्राचीन मंदिर केवल कुछ समय के लिए ही खुलता है। भीमाकाली मंदिर के विशाल परिसर में एक अन्य मंदिर है। यह दिव्य-भव्य मंदिर भी काली जी को समर्पित है। इस मंदिर में माता काली की प्रतिमा विद्यमान है।

   इस मंदिर का निर्माण वर्ष 1943 में किया गया था। मंदिर परिसर में रघुनाथ जी एवं भैंरो के नरसिंह तीर्थ को समर्पित दो अन्य मंदिर भी हैं। भीमाकाली मंदिर की मान्यता शक्तिपीठ की है। 
  मान्यता है कि माता काली वैवाहिक जीवन के सुख एवंं दीर्घायु की देवी हैं। धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव की पत्नी सती का बायां कान यहांं गिरा था।

   लिहाजा इस स्थान को शक्तिपीठ के तौर पर मान्यता है। माता काली का यह स्थान धार्मिक होने के साथ ही एक शानदार पर्यटन क्षेत्र भी है। 
  पर्वतीय क्षेत्र में बहुमंजिला मंदिर काफी कुछ विशिष्टता रखता है। मंदिर के शीर्ष तल में माता काली का विग्रह स्थापित है। 

  रामपुर बुशहर से करीब 30 किलोमीटर दूर सराहन में स्थित भीमाकाली मंदिर शांति एवं सुरम्यता का विशिष्ट क्षेत्र है। शानदार पर्वत श्रंखला के मध्य स्थित यह विशिष्ट धार्मिक स्थान अति दर्शनीय है। 

   पहाड़ों के मध्य आस्था, विश्वास एवं श्रद्धा का संगमन काफी कुछ खास बना देता है। इस लिहाज यह मंदिर बेहद महत्वपूर्ण बन जाता है। खास तौर से यहां का नैसर्गिक सौन्दर्य अति दर्शनीय है। मान्यता है कि यह इलाका प्राचीन काल में राजसी परिवार की राजधानी रह चुका है। 

  सराहन का यह इलाका शिमला से करीब 175 किलोमीटर दूर स्थित है। खास यह कि इस दिव्य-भव्य मंदिर में माता काली की आरती होती है तो पूरा पर्वतीय इलाका ध्वनि विशेष से अनुगूंजित हो उठता है। 

   ऐसा प्रतीत होता है, जैसे देवलोक से देव अवतरण हो रहा हो। मान्यता है कि भीमाकाली मंदिर में दर्शन से श्रद्धालुओं की इच्छाओं की पूर्ति होती है। 

  चौतरफा शांति एवं पर्वतीय सौन्दर्य का अवलोकन मन मस्तिष्क को प्रफुल्लित करता है। बादलों एवं पहाड़ों की गोद में संरचित यह मंदिर अद्भुत एवं अद्वितीय है।

   भीमाकाली मंदिर की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट भुंतर एयरपोर्ट कुल्लू-मनाली है। निकटतम रेलवे स्टेशन शिमला जंक्शन है। हालांकि पर्यटक सड़क मार्ग से भी भीमाकाली मंदिर की यात्रा कर सकते हैं।
30.725130,77.184890

Wednesday, 24 April 2019

श्री अम्बा जी मंदिर: अद्भुत एवं विलक्षण

   श्री अम्बा जी मंदिर को अद्भुत एवं विलक्षण कहा जाना चाहिए। जी हां, श्री अम्बा जी मंदिर में काफी कुछ अद्भुत एवं विलक्षण है। जिससे हिन्दुओं का यह तीर्थ देश-दुनिया में विशेष ख्याति रखता है।

   भारत के गुजरात प्रांत के जिला बनासकांठा स्थित यह शक्ति स्थल विशेष धार्मिक महत्व रखता है। खास यह कि मां शक्ति के 51 शक्ति पीठों में श्री अम्बा जी मंदिर भी एक है। खास यह कि इसे प्रधान शक्ति पीठ की मान्यता है। 

   गुजरात-राजस्थान सीमा क्षेत्र के अरासुर पर्वत पर विद्यमान यह शक्ति पीठ हिन्दुओं की आस्था, विश्वास एवं श्रद्धा का केन्द्र है। इस स्थान को अरासुरी अम्बा जी के नाम से भी जाना जाता है।
  खास यह कि अरासुरी अम्बा जी मंदिर में कोई देवी प्रतिमा स्थापित नहीं है। इस दिव्य-भव्य मंदिर में श्री यंत्र पूजित एवं अर्चित है। यहां पवित्र श्री यंत्र की ही पूजा एवं आराधना की जाती है। 

  मान्यता है कि कोई भी श्रद्धालु इस श्री यंत्र को सीधे आंखों से नहीं देख सकता। वस्तुत: मां श्री अम्बा जी का मूल पीठ स्थल कस्बा के गब्बर पर्वत शिखर पर विद्यमान है। 
  श्री यंत्र का विशेष दर्शन होने के कारण श्रद्धालुओं का यहां आना वर्ष पर्यंत जारी रहता है। खास तौर से पूर्णिमा पर विशेष उत्सव जैसा दृश्य होता है।

   खास तौर से दीपावली पर्व पर श्री अम्बा जी मंदिर के साथ ही कस्बा की बेहतरीन साज-सज्जा की जाती है। इस उत्सव पर मंदिर सहित शहर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठता है। विशेषज्ञों की मानें तो श्री अम्बा जी मंदिर क्षेत्र गुजरात-राजस्थान सीमा पर स्थित है। 

  मान्यता है कि श्री अम्बा जी का यह मंदिर 1200 वर्ष से भी अधिक प्राचीन है। श्री अम्बा जी मंदिर का वास्तु शिल्प भी अद्भुत एवं अद्वितीय है।
  सफेद संगमरमर सा चमकता यह मंदिर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को खास तौर से आकर्षित करता है। मंदिर का शिखर करीब 103 फुट ऊंचा है।

  खास यह कि इस पर 358 स्वर्ण कलश स्थापित हैं। यह स्वर्ण कलश मंदिर को अति दर्शनीय बना देते हैं। यह स्थान पवित्र गुप्त नदी सरस्वती का उद््गम स्थल माना जाता है।
   समुद्र तल से करीब 490 मीटर की ऊंचाई पर स्थित श्री अम्बा जी मंदिर अरासुर पर्वतमाला की अरावली पर्वत के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।

  शक्ति पीठ का क्षेत्र करीब 8.33 वर्ग किलोमीटर तक माना जाता है। मान्यता है कि श्री अम्बा जी मंदिर स्थल पर सती का ह्मदय गिरा था।
  लिहाजा इसे शक्ति पीठ के तौर पर मान्यता दी जाती है। माता सती का ह्मदय इस स्थान पर गिरने का उल्लेख तंत्र चूड़ामणि में भी मिलता है। 

   गब्बर पर्वत के शिखर पर जाने के लिए श्रद्धालुओं को 999 सीढ़ियों को चढ़ना पड़ता है। इसके बाद श्री अम्बा जी मंदिर में मां भगवती अम्बा जी के दर्शन होते हैं। श्री यंत्र के निकट ही मां भगवती की दिव्य-भव्य ज्योति प्रज्जवलित है।

  शक्ति उपासकों के लिए यह मंदिर विशेष महत्व रखता है। श्री यंत्र का श्रंगार इस प्रकार किया जाता है, जिससे प्रतीत होता है कि मां अम्बा स्वयं विराजमान हैं। 

  मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण जी का मुण्डन संस्कार इसी स्थान पर हुआ था। भगवान श्री राम भी यहां दर्शन के लिए आये थे। मान्यता है कि यहां माता भगवती के पद चिह्न हैं।

   खास यह कि श्री यंत्र दर्शन के लिए यहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है। खास यह कि गब्बर पर्वत एक अति दर्शनीय स्थल है। सनसेट प्वाइंट, गुफाएं एवं माता जी के झूले आदि इत्यादि बहुत कुछ दर्शनीय हैं।

   श्री अम्बा जी मंदिर की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट भावनगर एयरपोर्ट गुजरात है। रेलवे स्टेशन बनासकांठा जंक्शन है। 
  हालांकि श्री अम्बा जी मंदिर का निकटतम रेलवे स्टेशन माउंट आबू जंक्शन है। श्रद्धालु या पर्यटक सड़क मार्ग से भी श्री अम्बा जी मंदिर की यात्रा कर सकते हैं।
22.258652,71.192383

तारापीठ मंदिर: धार्मिक पर्यटन    शक्ति उपासना स्थल तारापीठ को अद्भुत एवं विलक्षण धार्मिक स्थल कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। ज...