Monday, 17 September 2018

स्वर्ण मंदिर: अगाध श्रद्धा का केन्द्र

     श्रद्धा, आस्था एवं विश्वास का केन्द्र श्री हरिमंदिर साहिब देश विदेश में शिखर की ख्याति रखता है। पंजाब के अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब को स्वर्ण मंदिर, गोल्डन टेम्पल, दरबार साहिब भी कहा जाता है। 

   सिख समुदाय का यह अति पवित्र स्थल देश के सभी समुदायों के बीच खासा आस्था का स्थल है। सभी धर्मों के श्रद्धालु स्वर्ण मंदिर में श्रद्धानवत होते हैं। स्वर्ण मंदिर अमृतसर शहर का खास एवं विशेष आकर्षण है। खास यह भी कि अमृतसर शहर मंदिर के चारों ओर बसा है।

   करीब 400 वर्ष पुराने इस गुरुद्वारा की परिकल्पना एवं डिजाइन खुद गुरु अर्जुन देव जी ने तैयार की थी। इस विलक्षण एवं गुरुद्वारा का शिल्प सौन्दर्य अति शानदार एवं जानदार है। स्वर्ण मंदिर का शिल्प सौन्दर्य एवं नक्काशी देखते ही बनती है।

   खास यह कि गुरुद्वारा में किसी भी दिशा से प्रवेश किया जा सकता है। कारण गुरुद्वारा के चारों दिशाओं में प्रवेश द्वार हैं। खास यह कि अमृतसर का नाम भी सरोवर के नाम पर ही रखा गया था। इस सरोवर का निर्माण रामदास जी ने किया था। स्वर्ण मंदिर इस सरोवर के मध्य में स्थित है। यह गुरुद्वारा स्वर्ण जड़ित है। 

   लिहाजा इसे स्वर्ण मंदिर के तौर पर ख्याति हासिल है। विशेषज्ञों की मानें तो स्वर्ण मंदिर की नींव एक मुस्लिम सूफी संत ने रखी थी। सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी सूफी संत सार्इं मियां मीर से गुरुद्वारा की नींव 1588 में रखवाई थी।
   स्वर्ण मंदिर के इस सरोवर को अमृतसर, अमृत सरोवर एवं अमृत झील कहा जाता है। श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में कई तीर्थ स्थल हैं। स्वर्ण मंदिर सफेद संगमरमर से बना है। इसकी दीवारों की नक्काशी स्वर्ण पत्तियों से की गयी है। 

   स्वर्ण मंदिर में अनवरत गुरुवाणी का अनुगूंजन होता है। इसे ईश्वर तुल्य माना जाता है। स्वर्ण मंदिर का इतिहास यहां उल्लखित है। मंदिर परिसर में पत्थर का एक स्मारक भी है। 
  यह स्मारक जाबांज सिख सैनिकों की स्मृति में है। सरोवर की अपनी एक अलग विलक्षणता है। विशेषज्ञों की मानें तो सरोवर सभी प्रकार के कष्टों से निजात दिलाता है। 

    सरोवर के जल को ईश्वरीय कृपा से रोग निवारक माना जाता है। इस सरोवर अर्थात झील में श्रद्धालु स्नान करते हैं। खास यह कि झील में मछलियों की संख्या बहुतायत में है। मंदिर से 100 मीटर दूर स्वर्ण जडि़त अकाल तख्त है। इसमें एक भूमिगत तल एवं पांच अन्य तल हैं। इसमें एक भव्य-दिव्य संग्रहालय एवं सभागार भी है।

   श्रद्धालु अकाल तख्त की परिक्रमा के बाद स्वर्ण मंदिर में प्रवेश करते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो अकाल तख्त का निर्माण 1606 में किया गया था। स्वर्ण मंदिर गुरुद्वारा में लंगर की व्यवस्था है। लंगर अनवरत चलता है। विशेषज्ञों की मानें तो स्वर्ण मंदिर के इस लंगर में करीब 40000 श्रद्धालु नित्य प्रसाद ग्रहण करते हैं। 

    लंगर सिर्फ भोजन ही नहीं, श्री रामदास सराय में श्रद्धालुओं के ठहरने की भी व्यवस्था है। इस सराय का निर्माण 1784 में किया गया था। सराय में 228 कमरे एवं 18 बड़े हाल हैं। स्वर्ण मंदिर का प्रकाशोत्सव खास है। प्रकाशोत्सव अल सुबह 2.30 बजे प्रारम्भ होता है। गुरुग्रंथ साहिब को उनके कक्ष से गुरुद्वारा लाया जाता है।

   संगतों की टोली भजन-कीर्तन करते हुए श्री गुरुग्रंथ साहिब को पालकी में सजा कर गुरुद्वारा लाती है। रात के समय सुखासन के लिए भी इसी तरह लाया जाता है। कड़ाह प्रसाद की व्यवस्था नित्य रहती है। सुखासन एवं प्रकाशोत्सव देखने लायक होता है। मान्यता है कि श्रद्धा एवं सच्चे मन से की गयी हर इच्छा की पूर्ति होती है।

   श्री हरिमंदिर साहिब अर्थात स्वर्ण मंदिर की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध है। निकटतम एयरपोर्ट अमृतसर है। अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा है। दिल्ली से अमृतसर की दूरी करीब 500 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन अमृतसर जंक्शन है। श्रद्धालु या पर्यटक सड़क मार्ग से भी स्वर्ण मंदिर की यात्रा कर सकते हैं।
31.627140,74.890129

Friday, 14 September 2018

कनक दुर्गा मंदिर: आस्था का केन्द्र

   श्रद्धा, आस्था एवं विश्वास के केन्द्र कनक दुर्गा मंदिर को अद्भुत कहें तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। जी हां, दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित कनक दुर्गा मंदिर की ख्याति दुनिया में है।

   इन्द्रकेलाद्री पहाड़ी पर स्थित यह दिव्य-भव्य मंदिर कृष्णा नदी के तट पर है। मंदिर मुख्य तौर पर मां भगवती दुर्गा को समर्पित है। विशेषज्ञों की मानें तो सद्भावना विजयवाड़ा चौतरफा पत्थर की विशाल चट्टानों से घिरा था। जिससे कृष्णा नदी का प्रवाह नहीं हो पा रहा था। भगवान शिव की तपस्या एवं आराधना की गयी। इसके बाद कृष्णा नदी को अपेक्षित प्रवाह मार्ग मिल सका।

   पौराणिक कथाओं की मान्यता है कि अर्जुन ने इन्द्रकेलाद्री पहाड़ी पर तपस्या की थी। जिससे युद्ध में विजय हासिल कर सकें। जीत के बाद स्थान का नाम विजयवाड़ा पड़ गया। राक्षसों का प्रकोप बढ़ने पर ऋषि इन्द्रकेलाद्री ने पहाड़ी के शीर्ष पर तपस्या की थी। जिस पर देवी दुर्गा ने प्रकट होकर रक्षा का आशीर्वाद दिया था। 

    देवी दुर्गा ने उसी समय इन्द्रकेलाद्री पर्वत को अपना स्थान बना लिया था। कनक दुर्गा मंदिर में दुर्गा के सभी स्वरूप विद्यमान हैं। कनक दुर्गा मंदिर के निकट ही इन्द्रकेलाद्री पर मल्लेश्वर स्वामी का भी दिव्य-भव्य मंदिर है। इस मंदिर में कनक दुर्गा, मल्लेश्वर एवं कृष्णा नदी स्वरूप में विद्यमान हैं। कनक दुर्गा मंदिर में ओम की दिव्यता-भव्यता देखते ही बनती है। निकट ही प्रकाशम बैराज है।

    विशेषज्ञों की मानें तो प्रकाशम बैराज अर्जुन का तपस्या स्थल है। इसी स्थान पर अर्जुन को अस्त्र-शस्त्र प्राप्त हुये थे। खास तौर से यहां शिव लीला एवं शक्ति महिमा का वर्णन है। शक्ति महिमा एवं शिव लीला का प्रसंग वर्णन क्षेत्र को आध्यात्मिक बना देता है। सामान्यत: देखें तो कनक दुर्गा मंदिर विजयवाड़ा का पर्याय बन गया है।

   कनक दुर्गा मंदिर एवं विजयवाड़ा का आध्यात्मिकता प्राचीनकाल से ही तीर्थयात्रियों के आकर्षण का केन्द्र रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो वेदों एवं शास्त्रों में यहां की धार्मिकता एवं आध्यात्मिकता उल्लेखनीय रही। कनक दुर्गा एवं अन्य देेवी देवताओं का यहां स्वयंभू प्राक्ट्य माना गया। आत्म प्राक्ट्य होने के कारण विजयवाड़ा को अत्यंत शक्तिशाली माना जाता है। 

    दशहरा पर्व कनक दुर्गा मंदिर में खास तौर से उल्लास पूर्व मनाया जाता है। कनक दुर्गा महोत्सव का दस दिवसीय आयोजन होता है। यह आयोजन चन्द्र तिथि के आधार पर होता है। स्थानीयता में इसे अलंकाराम कहा जाता है। 
   दशहरा पर कनक दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। सरस्वती पूजा एवं थेपोत्सवम विशेष महत्वपूर्ण मानें जाते हैं। इसके अलावा कनक दुर्गा मंदिर में शकंभारी उत्सव भी प्रमुखता से आयोजित होता है। यह उत्सव कनक दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए है कि कृषि उपज, सब्जियां, भोजन आदि का आशीर्वाद दें। जिससे जीवन यापन एवं भरण-पोषण हो सके। यह इन्द्रधनुुषी उत्सव विशेष ख्याति रखता है। कनक दुर्गा मंदिर को विजयवाड़ा का दिल कहें तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी।
   कनक दुर्गा मंदिर की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट विजयवाड़ा है। विजयवाड़ा एयरपोर्ट से कनक दुर्गा मंदिर की दूरी करीब 20 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन विजयवाड़ा है। विजयवाड़ा से हैदराबाद की दूरी करीब 275 किलोमीटर है। यात्री-पर्यटक सड़क मार्ग से भी कनक दुर्गा मंदिर की यात्रा कर सकते हैं।
17.674220,83.214170

Monday, 3 September 2018

बद्रीनाथ धाम : भगवान विष्णु के दिव्य दर्शन

    भगवान विष्णु को समर्पित बद्रीनाथ धाम को श्रद्धा, आस्था एवं विश्वास का शीर्ष कहें तो शायद कोई बड़ी बात न होगी।

उत्तराखण्ड के चमोली जिला स्थित बद्रीनाथ धाम हिन्दुअों के चार धाम में से एक है। अलकनंदा नदी के निकट स्थित बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु को समर्पित 108 मंदिरों में से एक है। बद्रीनाथ धाम की मान्यता है कि भगवान विष्णु का निवास स्थान है।
   गढ़वाल की ऊंची पहाड़ियों पर स्थित बद्रीनाथ धाम समुद्र तल से करीब 3133 मीटर ऊंचाई पर है। प्राचीन शैली का बद्रीनाथ धाम धर्म की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। करीब 15 मीटर ऊंचाई वाले इस मंदिर की दिव्यता-भव्यता देखते ही बनती है।

  विशेषज्ञों की मानें तो भगवान शंकर ने शालिग्राम के रूप में अलकनंदा नदी से एक काले पत्थर की तौर पर खोजी थी। बद्रीनाथ धाम में मुख्य तौर से दो पर्व होते हैं। इनमें माता मूर्ति का मेला एवं बद्री-केदार महोत्सव हैं।
   बद्रीनाथ के रूप में यहां भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। शालिग्राम की यहां करीब एक मीटर ऊंची मूर्ति है। मान्यता यह भी है कि आदि शंकराचार्य आठवीं शताब्दी में नारद कुण्ड से मूर्ति को निकाल कर लाये थे। इसे स्वयं प्रकट प्रतिमाओं में माना जाता है।

   ऋषिकेश से 294 किलोमीटर दूर उत्तर दिशा में स्थित बद्रीनाथ धाम को बद्री विशाल भी कहा जाता है। मान्यता है कि नर एवं नारायण ने बद्रीनाथ धाम स्थल पर लम्बे समय तक तपस्या की थी। बाद में नर एवं नारायण ने अगले जन्म में अर्जुन एवं कृष्ण के रूप में जन्म लिया था। बद्रीनाथ धाम के पश्चिम में करीब 27 किलोमीटर दूर बद्रीनाथ शिखर है। इस स्थान की ऊंचाई समुद्र तल से करीब 7138 मीटर है। 

   पाण्डव ने बद्रीनाथ धाम में ही पितरों का पिण्डदान किया था। तीर्थ यात्री पितरों की आत्म शांति के लिए पिण्डदान करते हैं। मंदिर के निकट तप्त कुण्ड है। सल्फर युक्त पानी वाले इस कुण्ड का जल आैषधीय माना जाता है।
    तीर्थ यात्री दर्शन से पहले इस कुण्ड में स्नान करते हैं। अलकनंदा नदी से करीब 50 मीटर ऊंचाई पर स्थित बद्रीनाथ धाम में मुख्य तौर से तीन संरचनाएं हैं। इनमें गर्भगृह, दर्शन मण्डप एवं सभा मण्डप हैं। इसका प्रवेश द्वार नदी की ओर से है।

   मुख्य प्रवेश द्वार को सिंह द्वार कहा जाता है। द्वार के शीर्ष पर तीन स्वर्ण कलश स्थापित हैं। सभा मण्डप में एक बड़ा स्तम्भ है। दीवार एवं स्तम्भ की शानदार नक्काशी देखते ही बनती है। इस मण्डप में बैठ कर श्रद्धालु विशेष पूजन एवं आरती करते हैं।
   गर्भगृह में भगवान बद्रीनाथ अर्थात शालिग्राम की प्रतिमा प्रतिष्ठापित है। प्रतिमा का अधिसंख्य हिस्सा स्वर्ण आवरण से आच्छादित है। बद्रीनारायण की मूर्ति के चार हाथ हैं। मूर्ति के ललाट पर हीरा जड़ित है। बद्रीनाथ धाम में 15 देवी देवताओं की पूजा-अर्चना की जाती है। इनमें लक्ष्मी जी, गरुण, नवदुर्गा की मूर्तियां शामिल हैं। गर्भगृह में लक्ष्मी-नृसिंह भी प्राण प्रतिष्ठित हैं। माता मूर्ति मेला गंगा नदी के आगमन की प्रसन्नता में आयोजित होता है। इस दौरान बद्रीनाथ की माता जी की भी पूजा होती है।

   मान्यता है कि प्राणियों के कल्याण के लिए नदी को बारह धाराओं में यहां विभाजित किया गया था। बद्रीनाथ धाम में शाम को गीत गोविन्द एवं आरती होती है।
  वैदिक ग्रंंथों का उच्चारण किया जाता है। बद्रीनाथ का श्रंगार किया जाता है। चंदन का लेप लगाया जाता है। मूर्ति पर लगा चंदन अगले दिन भक्तों को निर्मल्य दर्शन के दौरान प्रसाद के रूप में दिया जाता है। मंदिर में सभी धार्मिक अनुष्ठान किये जाते हैं।
   बद्रीनाथ धाम में वनतुलसी की माला, चने की कच्ची दाल, गिरी का गोला एवं मिश्री प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है। अक्टूबर-नवम्बर में सर्दियों में मंदिर के पट बंद कर दिये जाते हैं। इस दौरान दीपक में पर्याप्त घी भर दिया जाता है। जिससे दीपक छह माह तक जलता रहे। इस दिन बद्रीनाथ की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। करीब छह माह बाद कपाट खुलने पर दिव्य ज्योति के दर्शन मिलते हैं।
     बद्रीनाथ धाम की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट देहरादून है। देहरादून से बद्रीनाथ धाम की दूरी करीब 148 किलोमीटर है। पर्यटक बद्रीनाथ धाम की यात्रा के लिए जौली ग्रांट एयरपोर्ट का भी उपयोग कर सकते हैं। जौली ग्रांट एयरपोर्ट से बद्रीनाथ धाम की दूरी करीब 314 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश जंक्शन है। ऋषिकेश से बद्रीनाथ धाम की दूरी करीब 295 किलोमीटर है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी बद्रीनाथ धाम की यात्रा कर सकते हैं।
30.744230,79.492440

Wednesday, 29 August 2018

मुक्तिधाम : विशिष्ट धार्मिक स्थल

    मुक्तिधाम को प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल कहें तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। दूधिया संगमरमर से चमकता यह धार्मिक एवं दर्शनीय स्थल खूबियों के लिए ख्याति रखता है। 

   महाराष्ट्र के नासिक स्थित मुक्तिधाम में हिन्दुओं के करीब सभी देवी-देवता प्राण प्रतिष्ठित हैं। नासिक रोड स्थित मुक्तिधाम की सुन्दरता अति दर्शनीय है। हालांकि मुक्तिधाम कोई बहुत अधिक पुराना धार्मिक स्थल नहीं है। 
   फिर भी अल्प समय में ही मुक्तिधाम ने शिखर की ख्याति हासिल की है। खास यह कि मुक्तिधाम का वास्तुशिल्प परम्परागत नहीं है। इसका वास्तुशिल्प सुन्दर एवं खास है। जिससे इसकी सुन्दरता अलग ही दिखती है।
 
   मुक्तिधाम में भगवान श्री कृष्ण के विभिन्न स्वरूपों के साथ ही भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी, राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, दुर्गा जी, श्री गणेश जी आदि सहित अनेक देवी देवता प्राण प्रतिष्ठित हैं। खास यह मुक्तिधाम की दीवारों पर श्रीमद् भगवत गीता के 18 अध्याय अंकित हैं। मुक्तिधाम में शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग के प्रतीक प्रतिष्ठापित हैं। 

   आशय यह कि दर्शनार्थी एक ही स्थान पर शिव के सभी द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकते हैं। यूं कहें कि मुक्तिधाम शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग की बांकी झांकी है तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। खास तौर से दर्शनार्थी चार धाम के भी दर्शन कर सकते हैं। 
   यूं कहें कि मुक्तिधाम हिन्दुओं का धार्मिक काम्पलेक्स है तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। हालांकि मुक्तिधाम मुख्यत: भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। मंदिर की दर-ओ-दीवार पर भगवान श्री कृष्ण की लीला एवं महाभारत दृश्यांकित है। इसी परिप्रेक्ष्य में श्रीमद् भगवत गीता के 18 अध्याय अंकित हैं। मुक्तिधाम में कार्तिकेय का भी मंदिर है। 

   मुक्तिधाम मंदिर के निर्माण में खास तौर से मकराना का सफेद दूधिया संगमरमर उपयोग किया गया है। जिससे मंदिर की दिव्यता-भव्यता में चार चांद लग गये। खास यह कि दर्शनार्थी मुक्तिधाम परिसर में आश्रय भी ले सकते हैं। साथ ही किफायती भोजन भी कर सकते हैं। 
   खास तौर से देखें तो नासिक का यह एक विशिष्ट धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है। मुक्तिधाम का निर्माण 1971 में जयराम भाई बाइटको ने कराया था। शनै-शनै मुक्तिधाम ने एक तीर्थ का स्थान ले लिया। श्रद्धा, आस्था एवं विश्वास का यह केन्द्र मुक्तिधाम आकर्षक पर्यटन स्थल है। देश भर श्रद्धालुओं का आना निरन्तर जारी रहता है। खास तौर से कुंभ की अवधि में यहां की दर्शनीयता आैर भी अधिक बढ़ जाती है।
   मुक्तिधाम की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट पुणे एवं मुम्बई एयरपोर्ट है। निकटतम रेलवे स्टेशन नासिक जंक्शन है। पर्यटक एवं श्रद्धालु सड़क मार्ग से भी मुक्तिधाम की यात्रा कर सकते हैं।
19.920980,73.675110

Wednesday, 22 August 2018

कामता नाथ : अद्भुत महिमा

   कामता नाथ की महिमा अद्भुत एवं निराली है। दर्शन मात्र से ही भक्तों के कष्टों का निवारण होता है। ऐसी अवधारणा एवं मान्यता है।

  कामता नाथ जी वस्तुत: कामदगिरि पर्वत की तलहटी में विराजमान हैं। खास यह कि कामदगिरि उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के सीमा क्षेत्र में स्थित है। हिन्दुओं के प्रमुख तीर्थ स्थल के तौर पर कामता नाथ मंदिर की मान्यता है। मान्यता यह भी है कि कामदगिरि त्रिदेव अर्थात ब्राह्मा, विष्णु एवं महेश का स्थान है।

   यहां परम्परा है कि श्रद्धालु कामदगिरि की परिक्रमा करते हैं। परिक्रमा का प्रतिफल होता है कि परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कामदगिरि को गिरिराज भी कहा जाता है। लिहाजा श्रद्धालुओं का विश्वास है कि गिरिराज श्रद्धालुओं की इच्छाओं-मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, जनक नंदिनी सीता एवं लक्ष्मण के वन प्रवास का क्षेत्र चित्रकूट रहा।

   वनवास अवधि में भगवान श्री राम का प्रवास होने के कारण भी चित्रकूट की महत्ता है। रामनवमी, दीपमालिका एवं अमावस्या को खास उत्सव जैसा माहौल रहता है। चित्रकूट का सबसे महत्वपूर्ण स्थान कामदगिरि की परिक्रमा है। इसके पूर्व श्रद्धालु कामता नाथ जी के दर्शन करते हैं। मंदाकिनी के रामघाट पर स्नान करने के बाद श्रद्धालु कामदगिरि की परिक्रमा प्रारम्भ करते हैं।

   परिक्रमा यात्रा का प्रारम्भ रामघाट से ही होता है। बताते हैं कि रामघाट पर नित्य श्री राम स्नान करते थे। रामघाट पर ही भगवान श्री राम ने अपने पिता दशरथ का पिण्डदान किया था। कामदगिरि की परिक्रमा करीब 5 किलोमीटर लम्बी है। 
  इस पर्वत के तल पर ही देव कामता नाथ जी का मंदिर है। परिक्रमा मार्ग में अनेक देवालय हैं। इनमें खास तौर से राममुहल्ला, मुखारबिन्दु, सखी गोपाल, भरत मिलाप एवं पीली कोठी है। देव स्थल मुखारबिन्दु चित्रकूट की आध्यात्मिक, धार्मिक एवं आस्था का सर्वश्रेष्ठ केन्द्र है।
   मान्यता है कि ब्राह्मा, विष्णु एवं महेश का निवास स्थल है। मान्यता है कि भगवान विष्णु ने श्री राम के रूप में यहां वनवास काटा था। ब्राह्मा जी ने सृष्टि की सरंचना के लिए यहां यज्ञ किया था। यज्ञ से शिवलिंग का प्राक्ट्य हुआ था। यह शिवलिंग धर्मनगरी चित्रकूट के क्षेत्रपाल में विराजमान है। 
   करीब 38.20 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले इस तपोवन की ऊर्जा श्रद्धालुओं को एक विशेष जीवंतता प्रदान करती है। विंध्य पर्वत श्रंखलाओं से घिरे वन क्षेत्र चित्रकूूट को आश्चर्य की पहाड़ी की संज्ञा से भी अलंकृत किया जाता है। यह धरा ईश्वर की अनुपम देन है। बताते हैं कि इसी धरा पर ऋषि अत्रि एवं सती अनुसुइया ने ध्यान लगाया था। चित्रकूट में ही सती अनुसुइया ने ब्राह्मा, विष्णु एवं महेश को बालक बना दिया था। 
   सती अनुसुइया आश्रम: सती अनुसुइया आश्रम का कामता नाथ जी के मंदिर से करीब 15 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित है। इसी आश्रम से ही मंदाकिनी का प्राक्ट्य हुआ था। इस आश्रम में ऋषि अत्रि, सती अनुसुइया, दत्तात्रेय एवं दुर्वाषा ऋषि की प्रतिमायें प्रतिष्ठापित हैं।
   जोगनी शिला: जोगनी शिला भगवान श्री राम तपोभूमि में सती अनुसुइया आश्रम में स्थित है। मान्यता है कि जोगनी शिला की पूजा अर्चना से प्रेतबाधाओं से मुक्ति मिलती है।

   स्फटिक शिला: स्फटिक शिला चित्रकूट के दक्षिणी इलाके में घने वन क्षेत्र में स्थित एक विशाल शिला है। इस विशाल शिला पर भगवान श्री राम के पैरों के निशान अंकित हैं। मंदाकिनी नदी के तट पर स्थित यह शिला जानकी कुण्ड से कुछ दूर पर है।
   बताते हैं कि इस शिला पर बैठ कर श्री राम एवं जानकी चित्रकूट की प्राकृतिक सुन्दरता की छटा निहारा करते थे। इसी स्थान पर फूलों से बने आभूषण से श्री राम ने जानकी जी का श्रंगार किया था। मान्यता है कि माता जानकी इस शिला पर बैठी थी तो इन्द्र पुत्र जयंत ने कौआ के रूप में चोंच मारी थी।
    गुप्त गोदावरी: गुप्त गोदावरी चित्रकूट से 18 किलोमीटर दूर है। गुप्त गोदावरी में मुख्यत: दो गुफाएं हैं। इनमें एक गुफा चौड़ी एवं ऊंचे आकार की है। इसका प्रवेश द्वार अति संकरा है। हालांकि इसमें आसानी से प्रवेश किया जा सकता है। इस गुफा में गोदावरी मां के रूप में विद्यमान हैं। अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाएं भी हैं। यहां इन्द्र पुत्र जयंत खटका चोर के रूप में लटका है। 
   दूसरी गुफा संकरी एवं लम्बी है। इसमें जल का प्रवाह होता रहता है। कहावत है कि इस गुफा में श्री राम एवं लक्ष्मण ने दरबार लगाया था। मान्यता है कि माता जानकी ने इस स्थान पर स्नान किया था। इसी स्थान पर गोदावरी का प्राक्ट्य हुआ था। गुफा के अंदर होने के कारण ही इसे गुप्त गोदावरी कहा गया है। बताते हैं कि यहां पाताल तोड़ कर गोदावरी प्रवाहमान हैं।
   कामतानाथ मंदिर की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट अमौसी लखनऊ है। लखनऊ से चित्रकूट की दूरी करीब 300 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन चित्रकूट धाम कर्वी है। सड़क मार्ग से भी पर्यटक यात्रा कर सकते हैं।
25.213220,80.915140

Sunday, 19 August 2018

कांगड़ा देवी : कल्याणकारी दर्शन

   कांगड़ा देवी का महात्म अद्भुत है। शक्तिपीठ के तौर पर मान्यता रखने वाले इस देव स्थल की ख्याति विश्व में है।

   श्रद्धा, आस्था एवं विश्वास का सैलाब यहां दिखता है। मान्यता है कि कांगड़़ा देवी के दर्शन कल्याणकारी हैं। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में स्थित इस देव स्थान का ताल्लुक पौराणिक काल से है। कांगड़ा देवी को ब्रजेश्वरी देवी एवं नगर कोट धाम भी कहा जाता है। दुर्गा स्तुति में कांगड़ा देवी का उल्लेख है। इसमें कहा गया है कि नगर कोट में तुम्हीं विराजत, तिहूं लोक में डंका बाजत।

   मान्यता है कि कांगड़ा देवी मंदिर का निर्माण पाण्डव काल में किया गया था। कांगड़ा का प्राचीन नाम राज कोट था। माता ब्राजेश्वरी देवी के इस दिव्य-भव्य मंदिर के गर्भ गृह में रजत छत्र के नीचे माता की पिण्डी विराजमान है। 
   माता के रूप में इस पिण्डी के दर्शन एवं पूजन-अर्चन होते हैं। इस मंदिर में लाल भैरव नाथ की प्रतिमा प्रतिष्ठापित है। भैरव नाथ को भगवान शिव का अवतार माना जाता है। माता कांगड़ा देवी का यह स्थान 51 शक्तिपीठ में से एक है। नवरात्र में कांगड़ा में उत्सव जैैसा दृश्य होता है।

  पौराणिक कथाओं में कांगड़ा का खास महत्व है। मान्यता है कि देवी सती के अंग अंश का यह स्थान है। पिता राजा दक्ष के यज्ञ में सती ने प्राण त्याग दिये थे। क्रोधित भगवान शिव सती के शव को कंधे पर रख कर ब्राह्मांड के चक्कर लगा रहे थे। 
   इसी दौरान भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से सती देह के 51 अंश कर दिये थे। सती का वक्ष अंश यहां गिरा था। लिहाजा इस स्थान को शक्तिपीठ के तौर पर मान्यता है। मान्यता है कि माता ब्राजेश्वरी देवी का यह मंदिर 10 वीं सदी का अति समृद्धशाली मंदिर रहा है। लिहाजा ब्राजेश्वरी देवी का यह मंदिर हिमाचल प्रदेश का सर्वाधिक भव्य दिव्य मंदिर माना जाता है। मंदिर के सुनहरे कलश के दर्शन अति सुन्दर एवं आकर्षक है। 

   माता के मंदिर के यह कलश कांगड़ा की पहचान भी मानें जाते हैं। खास यह कि माता की पांच बार आरती होती है। सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही माता को शयन से जगाया जाता है। रात्रि में शयन आरती होती है। शयन आरती के दौरान श्रंगार उतार दिया जाता है। 
   मंगला आरती में माता की तीनों पिण्डियों का जल, दूध, दही, घी एवं शहद के मिश्रित पंचामृत से अभिषेक किया जाता है। उसके बाद पीले चंदन से मां का श्रंगार कर नए वस्त्र-परिधान एवं स्वर्ण आभूषण पहनाये जाते हैं। फिर चना, पूरी, फल एवं मेवा आदि का भोग लगा कर मां की आरती पूर्ण होती है। 
   प्राचीन कथानक है कि कांगड़ा में दैत्य जालंधर का किला हुआ करता था। वध होने पर दैत्य का वक्ष एवं कान का कांगड़ा की धरती पर गिरा था। वक्ष एवं कान का धरती पर गिरने के साथ ही वज्र का हो गया था। उसी स्थान पर वज्रहस्ता देवी का प्राकट¬ हुआ। माता ब्रजेश्वरी देवी का महात्म अद्भुत है। खास यह हैं कि मंदिर में तीन गुम्बद है। इन तीनों गुम्बदों की अपनी एक अलग मान्यता है।
   माता कांगड़ा देवी की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। कांगड़ा एयरपोर्ट कांगड़ा  देवी मंदिर से करीब 8 किलोमीटर दूर है। निकटतम रेलवे स्टेशन पठानकोट है। पठानकोट से कांगड़ा देवी मंदिर की दूरी करीब 90 किलोमीटर है। मुकरियन रेलवे स्टेशन की दूरी यहां से करीब 30 किलोमीटर है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी मंदिर की यात्रा कर सकते हैं।
32.101934,76.269907

Sunday, 12 August 2018

शक्तिपीठ नैनादेवी : आस्था का केन्द्र

    शक्ति स्वरुपा आराध्य नैना देवी की मान्यता शक्ति पीठ की है। उत्तराखण्ड के नैनीताल स्थित नैना देवी मंदिर धर्म, आध्यात्म, आस्था एवं पर्यटन का मुख्य केन्द्र है। 

   नैनीझील की उत्तर दिशा में स्थित नैना देवी का यह मंदिर अति प्राचीन है। नवनिर्माण ने इसका स्वरूप कई बार बदला। वर्ष 1880 में भूस्खलन में मंदिर की दिव्यता-भव्यता नष्ट हो गयी थी। लिहाजा उसे एकबारगी नया स्वरूप दिया गया।
   विशेषज्ञों की मानें तो यहां सती के शक्ति स्वरूप की पूजा अर्चना की जाती है। मंदिर में मुख्य दर्शन दो नेत्रों के होते हैं। यह नेत्र द्वय ही पूजित हैं। यह नेत्र ही नैना देवी को दर्शाते हैं।


   नैनी झील के बारे में मान्यता है कि इस स्थान पर सती की देह के अंश गिरे थे। कहावत है कि शिव सती की मृत देह लेकर कैलाश पर्वत की ओर जा रहे थे। जिन स्थानों पर सती के अंग गिरे, उन स्थानों पर शक्ति पीठ की स्थापना की गयी। 
   नैनीझील में सती के नेत्र गिरे थे। लिहाजा इस स्थान को शक्ति पीठ की मान्यता है। पौराणिक कथानक के अनुसार राजा दक्ष की पुत्री उमा का विवाह शिव से हुआ था। शिव को दक्ष प्रजापति पसंद नहीं करते थे। इसके बावजूद दक्ष देवताओं के आग्रह को टाल नहीं सकते थे।

    लिहाजा न चाहते हुये भी दक्ष ने पुत्री का विवाह शिव से कर दिया था। यज्ञ आयोजन के अवसर पर राजा दक्ष ने सभी को आमंत्रित किया लेकिन पुत्री एवं दामाद शिव को आमंत्रित नहीं किया। पुत्री उमा हठ कर यज्ञ में शामिल होने पहुंची लेकिन पति शिव का अनादर देख उमा ने उसी यज्ञ में कूद कर अपनी आहुति दे कि अगले जन्म में भी शिव को ही अपना पति बनाऊंगी। पुत्री उमा ने पिता दक्ष को चेताया कि मेरा एवं पति शिव का अनादर है। 

    लिहाजा यज्ञ का प्रतिफल असफल होगा। उमा सती हो गयी। शिव को यह ज्ञात हुआ कि उमा ने यज्ञ में कूद कर अपना अंत कर लिया तो शिव के क्रोध का कोई पारावार न रहा। शिव एवं उनके गणों ने यज्ञ एवं यज्ञ स्थल को तहस नहस कर डाला। देवता शिव के रौद्र स्वरुप को देख कर सशंकित हो गये कि कहीं अब प्रलय न हो जाये। देवताओं ने शिव से प्रार्थना की कि क्रोध को शांत करें। राजा दक्ष ने शिव से क्षमा याचना की। शिव ने उनको आशीर्वाद दिया।
    शिव ने सती का शव देखा तो वैराग्य उमड़ आया। शिव ने सती के जले मृत देह को कंधे पर डाल कर आकाश भ्रमण करना प्रारम्भ कर दिया। इस आकाश भ्रमण के दौरान सती के अंग जिन स्थानों पर गिरे, उन स्थानों को शक्ति पीठ की मान्यता मिली। सती के नयन गिरे, उस स्थान को नैना देवी कहा गया। नैनीताल के इस स्थान को नन्दा देवी भी कहा जाता है।
    विशेषज्ञों की मानें तो नयनों की अश्रुधार ने ताल का स्वरूप ले लिया। बाद में इस स्थान को नैनीझील के तौर पर ख्याति मिली। तदन्तर यहां शिव पत्नी नन्दा (पार्वती) की पूजा अर्चना नैना देवी के रूप में होती है। शक्ति पीठ नैना देवी मंदिर नैनीझील पर स्थित है। निकट ही मल्लीताल भी है। चौतरफा प्राकृतिक परिवेश दर्शनीय है। पर्वत श्रंखला की चोटियां आनन्दित करती हैं तो सुन्दर पर्यावरण मुग्ध करता है।
   शक्ति पीठ नैना देवी नैनीताल की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट पंत नगर एयरपोर्ट है। निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी यात्रा कर सकते हैं।
29.389120,79.459837

तारापीठ मंदिर: धार्मिक पर्यटन    शक्ति उपासना स्थल तारापीठ को अद्भुत एवं विलक्षण धार्मिक स्थल कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। ज...