Thursday, 5 July 2018

पद्मनाभ स्वामी मंदिर : अतुलनीय श्रद्धा

    पद्मनाभ स्वामी मंदिर के वास्तुशिल्प का कहीं कोई जोड़ नहीं। भगवान विष्णु के इस मंदिर को श्रद्धा, आस्था एवं विश्वास का केन्द्र माना जाता है। द्रविड़ शैली पर अाधारित इस मंदिर में अपार सम्पदा नीहित है। 

   केरल के तिरुवअनन्तपुरम स्थित इस भव्य-दिव्य मंदिर में मुख्य आसन भगवान विष्णु जी का है। भगवान विष्णु शेषनाग पर शयन मुद्रा में विराजमान हैं।
      मान्यता है कि शहर का तिरुवनंतपुरम नाम भगवान के अनंत नाम के नाग पर रखा गया है। भगवान विष्णु की विश्राम अवस्था को पद्मनाभ कहा गया है। इस स्वरूप में विराजित विष्णु जी यहां पद्मनाभ स्वामी के नाम से प्रसिद्ध हैं।

   पद्मनाभ स्वामी का यह मंदिर दक्षिण भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। मंदिर केरल की संस्कृति एवं साहित्य का अनूठा संगम है। मंदिर की एक ओर खूबसूरत समुद्र तट है तो वहीं पश्चिम दिशा में पहाड़ियों का अद्भुत सौन्दर्य विद्यमान है।
     खास यह कि प्रकृति की अमूल्य निधियों के मध्य यह भव्य-दिव्य मंदिर विद्यमान है। कालांतर में निर्मित इस मंदिर का पुर्ननिर्माण 1733 में त्रावणकोर के महाराजा मार्तंड वर्मा ने कराया था। त्रावणकोर के शाही परिवार के हाथों में अभी भी मंदिर का रखरखाव नीहित है। 

   मंदिर की स्थापत्य कला देखते ही बनती है। मंदिर के दर-ओ-दीवार से लेकर शिखर तक सुन्दर नक्काशी मुग्ध कर देती है। वैष्णव मंदिर श्रंखला का यह मंदिर श्रद्धा एवं आस्था के साथ ही पर्यटन स्थल भी है।
     विशेषज्ञों की मानें तो इस स्थान पर भगवान विष्णु जी की प्रतिमा प्राप्त हुयी थी, इसके बाद इसी स्थान पर मंदिर का निर्माण कराया गया था। खास यह है कि इस भव्य-दिव्य मंदिर के निर्माण में द्रविड़ एवं केरल शैली का मिश्रित स्वरूप विद्यमान है।
     मंदिर का गोपुरम द्रविड़ शैली में निर्मित है। यंू कहेें कि पद्मनाभ स्वामी मंदिर दक्षिण भारतीय वास्तुकला एवं स्थापत्यकला का अद्भुत उदाहरण है तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। भव्यता पूर्ण मंदिर परिसर में कलाकृतियों का आकर्षण परिवेश को आैर भी अधिक सुन्दर बना देता है। 

    खास तौर से गोपुरम को सुन्दरतम कलाकृतियों से सुसज्जित किया गया है। शिल्प सौन्दर्य का यह निराला आयाम है। मंदिर के पास ही सुन्दर सरोवर भी है। इस सरोवर को पद्मतीर्थ कुलम के नाम से जाना जाता है।
    इस सरोवर में श्रद्धालु स्नान करते हैं। इस मंदिर को देश का सबसे धनाढ़्य मंदिर भी कहा जाता है। इस मंदिर को विष्णु भगवान के भक्तों की आराधना स्थली भी कहा जाता है। श्रद्धालु प्रभु से सुख समृद्धि की कामना करते हैं।
     पद्मनाभ स्वामी मंदिर की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट तिरुवनंतपुरम में है। निकटतम रेलवे स्टेशन भी तिरुवनंतपुरम में ही है। इसके अलावा पर्यटक या श्रद्धालु सड़क मार्ग से भी यात्रा कर सकते हैं।
8.482778,76.943591

Friday, 29 June 2018

जगन्नाथ मंदिर : आस्था का केन्द्र

     हिन्दुओं की आस्था, विश्वास एवं श्रद्धा का केन्द्र जगन्नाथ मंदिर भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर की ख्याति विश्व में है।

    वैष्णव सम्प्रदाय का यह मंदिर भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण का स्थान माना जाता है। इस मंदिर की रथयात्रा विश्व प्रसिद्ध है। मंदिर में मुख्यत: भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं भगिनी सुभद्रा की सुन्दर प्रतिमायें हैं। रथयात्रा में देव त्रय भव्य दिव्य रथ में निकलते हैं। मध्य काल से ही यह उत्सव भव्यता के साथ मनाया जाता है। 

    वैष्णव पंथ के संस्थापक चैतन्य प्रभु कई वर्षों तक पुरी में रहे। यह भव्य दिव्य मंदिर वैष्णव सम्प्रदाय एवं संत रामानन्द से ताल्लुक रखता है। मंदिर के शिखर पर चक्र एवं ध्वज विद्यमान है। चक्र सुदर्शन चक्र का प्रतीक है जबकि ध्वज जगन्नाथ जी का प्रतीक है।
    विशेषज्ञों की मानें तो कलिंग राजा अनन्त वर्मन चोडगंग देव ने मंदिर का निर्माण प्रारम्भ कराया था। ओडिशा के शासक अनंग भीम देव ने इस मंदिर को 1197 में अंतिम रूप दिया।

   किवदंती है कि भगवान जगन्नाथ की इन्द्रनील या नीलमणि निर्मित मूल मूर्ति एक वृक्ष के नीचे मिली थी। मालवा नरेश इन्द्रद्युम्न को स्वप्न में यह मूर्ति दिखायी दी थी। नरेश के घोर तपस्या के उपरांत यह हासिल हो सकी।
     भगवान विष्णु की इच्छानुसार मूर्ति को लकड़ी से गढ़ा गया। राजा को विष्णु एवं विश्वकर्मा बढ़ई एवं मूर्तिकार के रूप में मिले। मूर्तिकार के रूप में भगवान विष्णु ने राजा को बताया कि एक माह की अवधि में मूर्ति तैयार होंगी लेकिन शर्त यह कि बंद कमरे में मूर्ति तैयार करने का कार्य होगा। इस अवधि में कोई भी कक्ष में नहीं आयेगा। अन्यथा कार्य अपूर्ण ही रह जायेगा।

     एक माह की अवधि होने पर राजा ने उत्सुकतावश कक्ष में प्रवेश किया तो वृद्ध कारीगर द्वार खोल कर बाहर आ गया। मूर्तियां उस समय अपूर्ण थीं। यह सब दैववश हुआ। लिहाजा मूर्तियां यथावत स्थापित होकर पूजित हैं। यह मूर्तियां भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा की हैं। 
     इतिहासकारों का मत है कि इस स्थान पर बौद्ध स्तूप था। इस स्तूप पर गौतम बुद्ध का एक दांत था। इसे बाद में कैंडी लंका पहंुचा दिया गया था। इस काल में बौद्ध धर्म को वैष्णव सम्प्रदाय ने आत्मसात कर लिया था। इसके बाद से ही जगन्नाथ जी की पूजा अर्चना लोकप्रिय हो गयी। यह काल 10 वीं शताब्दी का था।
      ओडिशा में उस समय सोमवंशी राज चल रहा था। महाराजा रणजीत सिंह ने इस मंदिर को भारी तादाद में स्वर्ण दान किया था। करीब 400000 वर्ग फुट में फैला जगन्नाथ मंदिर परिसर सुन्दरता एवं वास्तुशिल्प का विलक्षण आयाम है। कलिंग शैली के मंदिर स्थापत्यकला एवं वास्तुशिल्प का सुन्दरतम आयाम है। इस मंदिर को देश के भव्य दिव्य स्मारकों में गिना जाता है। 
    खास यह है कि भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा की मूर्तियां रत्न जड़ित हैं। विशेषज्ञों की मानें तो जगन्नाथ मंदिर की रसोई भारत की सबसे बड़ी रसोई है। प्रभु का प्रसाद बनाने में 500 रसोइये एवं 300 सहयोगियों की सहायता ली जाती है।
        श्री जगन्नाथ मंदिर पुरी की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट भुवनेश्वर है। भुवनेश्वर एयरपोर्ट से पुरी की दूरी करीब 55 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन पुरी है। यह रेल मार्ग कोलकाता, नई दिल्ली, गुवाहाटी आदि सभी बड़े शहरों से जुड़ा है। श्रद्धालु सड़क मार्ग से भी पुरी की यात्रा कर सकते हैं।
19.804814,85.817650

Monday, 18 June 2018

सिद्धिविनायक : कल्याणकारी दर्शन

     आराध्य सिद्धिविनायक श्री गणेश जी का भव्य-दिव्य मंदिर महाराष्ट्र के मुम्बई में स्थित है। श्री गणेश जी के इस स्थान की मान्यता सिद्धपीठ की है।

   विशेषज्ञों की मानें तो दार्इं ओर मुड़ी सूंड वाली प्रतिमा होने से स्थान को सिद्धपीठ की मान्यता है। लिहाजा मुम्बई के सिद्धिविनायक को सिद्धपीठ का दर्जा हासिल है।
    मुम्बई के प्रभादेवी इलाके में स्थित सिद्धिविनायक का यह स्थान देश-दुनिया में खास तौर से प्रसिद्ध है। सिद्धिविनायक की विशेषता यह है कि यह विग्रह चतुर्भुजी है। उपरी दायें हाथ में कमल, उपरी बायें हाथ में अंकुश है। नीचे दाहिने हाथ में मोतियों की माला है तो बायें हाथ में मोदक भरा कटोरा है। 
   गणपति के दोनों पत्नियां रिद्धि एवं सिद्धि भी विराजमान हैं। गणेश जी का यह स्वरुप दर्शनार्थियों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला है। सिद्धिविनायक का यह विग्रह काले शिलाखण्ड पर विद्यमान है।
     महाराष्ट्र में इस मंदिर की गणना अष्टविनायकों में होती है। विशेषज्ञों की मानें तो सिद्धिविनायक के इस मंदिर का निर्माण 1801 में हुआ था। वर्तमान में यह मंदिर 20000 वर्ग फुट में है। मंदिर की पांच मंजिला इमारत में प्रवचन सभाकक्ष, गणेश संग्रहालय, गणेश विद्यापीठ एवं अस्पताल है। इस अस्पताल में चिकित्सा निशुल्क होती है। उपर रसोई है। भोग के लिए प्रसाद इसी रसोई से आता है। 
   अष्टभुजी गर्भगृह करीब 10 फुट चौड़ा एवं 13 ऊंचा है। गर्भगृह के चबूतरा पर स्वर्ण शिखर वाला चांदी का सुन्दर मण्डप है। यहां अष्टविनायक, अष्टलक्ष्मी एवं दशावतार की आकृतियां अंकित हैं। मंदिर की वास्तुकला एवं सुन्दरता विशिष्टता को दर्शाती हैै। मंदिर का माहौल अनन्त शांति एवं विश्वास का अनुभव प्रदान करता है। 
   खास यह है कि नवनिर्मित मंदिर का गर्भगृह इस प्रकार बनाया गया है कि जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु सभामण्डपम से सीधे गणपति के दर्शन कर सकें। इमारत के प्रथम खण्ड में गैलरियों का निर्माण इस प्रकार है कि श्रद्धालु सीधे गणपति के दर्शन कर सकते हैं। 
   विशेषज्ञों की मानें तो नित्य हजारों श्रद्धालु गणपति के दर्शन कर पुण्य के भागीदार बनते हैं। यहां की खास फूल वाली गली है। इस फूल वाली गली में पूजा की थाली एवं पूजा का प्रसाद मिलता है।
     बुधवार को खास तौर से सिद्धिविनायक मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है। कारण बुधवार का दिन सिद्धिविनायक को समर्पित है। विशेष रूप से गणपति आरती एवं प्रार्थनाओं का आयोजन होता है।   
    गणपति विग्रह को ढ़कने के लिए अष्टकोणीय आश्रय बनाया गया। यह आश्रय अति सुन्दर है। खूबसूरत डिजाइन वाला यह आश्रय स्वर्ण आवरण से आच्छादित है। मंदिर के अंदर का भाग अर्थात मण्डप भव्य-दिव्य है। लकड़ी के प्रवेश द्वार अति सुन्दर नक्काशी वाले है। ऐसी मान्यता है कि श्रद्धा एवं आस्था पूर्वक कोई भी याचना यहां अवश्य पूर्ण होती है। श्रद्धा, आस्था एवं विश्वास का यह केन्द्र देश भर में खास ख्याति रखता है। देश की ख्याति प्राप्त हस्तियां गणपति के दर्शन के लिए निरन्तर आती रहती हैं।
    सिद्धिविनायक गणपति के दर्शन यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट मुम्बई है। निकटतम रेलवे स्टेशन छत्रपति शिवाजी टर्मिनल है। इसके अलावा श्रद्धालु या पर्यटक सड़क मार्ग से भी यात्रा कर सकते हैं।
19.016705,72.830183

Wednesday, 6 June 2018

रणकपुर : मंदिरों एवं पर्वत श्रंखला का सौन्दर्य

     अरावली पर्वत की शिखर श्रंखला पर स्थित रणकपुर का सौन्दर्य भी लाजवाब है। रणकपुर श्रद्धा, आस्था एवं विश्वास के स्थल के साथ ही देश का एक सुन्दर हिल स्टेशन भी है।

    राजस्थान का रणकपुर वस्तुत: जैन मंदिर के लिए खास तौर से जाना पहचाना जाता है लेकिन यहां की रमणीयता का कहीं कोई जोड़ नहीं। 
   समुद्र तल से करीब 1100 मीटर ऊंचाई पर स्थित रणकपुर की सुन्दरता देखते ही बनती है। पर्वत श्रंखलाओं के आच्छादन के बीच रणकपुर जैन मंदिर स्थित है। पर्वत श्रंखलाओं के शिखर एवं वादियों-घाटियों में घना सुन्दर वन क्षेत्र पर्यावरण की सुन्दरता का बखान खुद-ब-खुद करता है। प्राकृतिक परिवेश की सुन्दरता मानों पर्यटकों के ह्मदय में जीवंतता के पंख लगा देती हो।
    राजस्थान वैसे तो मंदिरों एवं स्मारकों के लिए खास तौर से जाना ही जाता है लेकिन रणकपुर की सुन्दरता की बात ही निराली है। देश के शीर्ष जैन मंदिरों की दिव्यता-भव्यता को देखें तो रणकपुर जैन मंदिर की दिव्यता-भव्यता विशाल है। रणकपुर जैन मंदिर करीब 40000 वर्ग फुट में फैला है। करीब 600 वर्ष प्राचीन इस मंदिर के निर्माण में 50 वर्ष से भी अधिक का समय लगा। 
     अरावली हिल स्टेशन के मध्य में स्थित रणकपुर जैन मंदिर में चार कलात्मक प्रवेश द्वार हैं। मंदिर के मुख्य गर्भ गृह में तीर्थंकर आदिनाथ की संगमरमर की चार विशाल प्रतिमायें स्थापित हैं। लिहाजा इसे चौमुख मंदिर के तौर पर भी जाना जाता है। इसके अलावा मंदिर क्षेत्र में 76 छोटे-छोटे गुम्बदनुमा पवित्र स्थान हैं। 
    मान्यता है कि यह स्थान मनुष्य को जीवन मृत्यु की 84 योनियों से मुक्ति प्राप्त करने एवं मोक्ष प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। रणकपुर जैन मंदिर की विशेषता खम्भों की श्रंखला है। मंदिर में करीब 1444 खम्भों की लम्बी श्रंखला है।
   खास यह है कि छोटे-बड़े खम्भों की यह श्रंखला इस प्रकार है कि कहीं से भी देखने पर मुख्य पवित्र स्थल के दर्शन में कहीं कोई बाधा नहीं होती। इन खम्भों पर सुन्दर नक्काशी अंकित है। भगवान ऋषभदेव के पदचिह्न भी यहां अंकित हैं। मंदिर के मुख्य गलियारा में सभी जैन तीर्थंकरों की तस्वीरें अति सुन्दरता से अंकित है। 
    रणकपुर जैन मंदिर परिसर में नेमीनाथ एवं पारसनाथ को समर्पित दो अन्य मंदिर हैं। इन मंदिरों की नक्काशी खजुराहों को याद कराती है। रणकपुर जैन मंदिर से करीब एक किलोमीटर दूर अम्बा माता का मंदिर है। खास यह कि मंदिरों के शिखर पर घंटियां बंधी हैं।हवा के झोंकों से घंटियां बजती रहती हैं। लिहाजा इलाका घंटियों की टंकार से रणकपुर अनवरत अनुगूंजित होता रहता है।
     अरावली हिल स्टेशन के शिखर से रेगिस्तानी इलाका दिखता है। यह सुन्दर दृश्य अति मोहक होता है। खास यह है कि रणकपुर एरिया में बारिश कम होने के बावजूद तापमान कम ही रहता है। जिससे मौसम बेहद खुशनुमा महसूस किया जाता है।
     रणकपुर हिल स्टेशन एरिया एवं उसके आसपास अन्य रमणीक एवं दर्शनीय स्थलों की एक लम्बी श्रंखला है। सूर्य मंदिर, देसुरी, मुच्छल महावीर आदि स्थान हैं।
      रणकपुर सूर्य मंदिर: रणकपुर सूर्य मंदिर करीब 8 किलोमीटर दूर है। इलाके का यह एक अति खूबसूरत मंदिर माना जाता है। यह स्थान खुदाबक्स बाबा की पुरानी दरगाह के लिए जाना जाता है। यहां बाराहअवतार मंदिर भी है।
    देसुरी: देसुरी रणकपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर है। यह स्थान तीन मंदिरों की श्रंखला को समर्पित है। यहां भगवान शिव, हनुमान जी एवं नवी माता का मंदिर है। निकट ही परसुराम महादेव का मंदिर है।
     मुच्छल महावीर: मुच्छल महावीर मंदिर मुख्य तौर से कुंभलगढ़ अभ्यारण में स्थित है। इस मंदिर की विशेषता है कि भगवान महावीर की प्रतिमा मूंछों वाली है। यह स्थान वास्तुशिल्प का शानदार उदाहरण है। यह क्षेत्र गरासिया जनजाति का है। जनजाति की परिधान शैली बेहद आकर्षक है। यह परिधान शैली पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है।
      रणकपुर की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। रणकपुर का निकटतम एयरपोर्ट महाराणा प्रताप एयरपोर्ट उदयपुर है। उदयपुर से रणकपुर की दूरी करीब 98 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन फालना है। फालना से रणकपुर की दूरी करीब 35 किलोमीटर है। इसके अलावा पर्यटक सड़क मार्ग से भी रणकपुर की यात्रा कर सकते हैं।
25.115658,73.472873

Thursday, 3 May 2018

रामेश्वरम: श्रद्धा एवं आस्था का केन्द्र

      शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग रामेश्वरम तीर्थ का अपना एक अलग एवं विशेष महत्व है। हिन्दुओं के प्रमुख तीर्थ ज्योतिर्लिंग रामेश्वरम को श्री रामलिंगेश्वरम के नाम से भी जाना जाता है।

    तमिलनाडु के रामनाथपुरा स्थित ज्योतिर्लिंग रामेश्वरम का वास्तुशिल्प भी शानदार है। खास यह है कि उत्तर भारत में जो काशी विश्वनाथ मंदिर की मान्यता है, वही मान्यता दक्षिण भारत में ज्योतिर्लिंग रामेश्वरम की है।
    ज्योतिर्लिंग रामेश्वरम हिंद महासागर एवं बंगाल की खाड़ी से घिरा एक सुन्दर शंख के आकार का द्वीप है। भगवान श्री राम ने लंका पर चढ़ाई से पहले पत्थरों के शिलाखण्ड का समुद्र पर सेतु का निर्माण किया था। 
     रत्नाकर की संज्ञा रखने वाली बंगाल की खाड़ी इसी स्थान पर हिंद महासागर में मिलती है। ज्योतिर्लिंग रामेश्वरम एवं श्री राम सेतु अति प्राचीन हैं। रामेश्वरम का गलियारा विश्व का सबसे लम्बा गलियारा माना जाता है। इसके परकोटे की लम्बाई भी कम नहीं है। यह मंदिर करीब 6 हेक्टेयर में फैला हुआ है।
       मंदिर में विशालाक्षी जी के गर्भगृह के निकट 9 शिवलिंग स्थापित हैं। इन सभी शिवलिंग को ज्योतिर्लिंग की मान्यता है। कहावत है कि यह सभी शिवलिंग रावण द्वारा स्थापित हैं। ज्योतिर्लिंग रामेश्वरम का वास्तुशिल्प एवं निर्माण कला अति सुन्दर है। मंदिर का प्रवेश द्वार करीब 40 फुट ऊंचा है। मंदिर के अंदर नाना प्रकार के असंख्य खम्भे हैं।
      विशेषता यह कि सभी खम्भे एक प्रकार के प्रतीत होते हैं। बारीकी से अध्ययन करें तो हर खम्भा की नक्काशी एवं बेलबूटे अलग एवं सुन्दर दिखते हैं। कारीगरी का यह विलक्षण आयाम हैं। यहीं रामनाथ की मूर्ति है। इसका परिक्रमा पथ 400 फुट लम्बा है। ज्योतिर्लिंग रामेश्वरम मंदिर के निर्माण में लाखों टन पत्थरों का उपयोग किया गया है। 
     खास तौर से काले पत्थरों का उपयोग किया गया है। कहावत है कि मंदिर निर्माण के उपयोग में लाये गये पत्थर लंका से लाये गये थे। ज्योतिर्लिंग रामेश्वरम मंदिर निर्माण का कथानक है कि भगवान श्री राम ने लंका पर चढ़ाई से पहले समुद्र तट पर शिवलिंग की स्थापना कर पूजन-अर्चन किया था।
      रावण का वध करने के बाद भगवान श्री राम को क्षोभ था कि ब्राह्म हत्या का पाप लगेगा। कारण रावण कोई सामान्य राक्षस नहीं था। वह पुलत्स्य ऋषि का नाती था। चारों वेदों का ज्ञाता था। शिव का अनन्य भक्त था।
      लिहाजा ब्राह्म हत्या के पाप से मुक्ति के लिए श्री राम ने रामेश्वरम में शिवलिंग स्थापना का निश्चय किया। निश्चय करने के बाद श्री राम ने भक्त हनुमान को आज्ञा दी कि काशी से एक शिवलिंग लेकर आओ। हनुमान पवन सुत थे। 
    हनुमान जी चले गये लेकिन हनुमान जी नियत तिथि तक नहीं लौटे। जानकी जी ने यह देखा कि शिवलिंग स्थापना का नियत समय गुजर रहा है लेकिन हनुमान नहीं लौटे। जानकी जी ने समुद्र किनारे से रेत लेकर मुट्ठी बांध कर शिवलिंग बना दिया। यह देख श्रीराम अति प्रसन्न हुये। नियत समय पर श्रीराम ने शिवलिंग की स्थापना कर दी। यह छोटे आकार का शिवलिंग ही रामनाथ कहलाता है।
    बाद में हनुमान के आने पर छोटे शिवलिंग के निकट ही काले पत्थर का बड़ा शिवलिंग स्थापित किया। मुख्य शिवलिंग को ज्योतिर्लिंग की मान्यता है। श्रद्धालु दोनों ही शिवलिंग की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। ज्योतिर्लिंग रामेश्वरम मंदिर के निकट कई अन्य तीर्थ एवं सुन्दर स्थान हैं। इनमें खास तौर से गंधमादन पर्वत, सेतु माधव, विल्लीरणि तीर्थ, एकांत राम, कोदण्ड स्वामी मंदिर, सीता कुण्ड, आदि सेतु एवं रामेश्वरम शहर आदि हैं।
     गंधमादन पर्वत: गंधमादन पर्वत ज्योतिर्लिंग रामेश्वरम से कुछ ही दूर पर स्थित है। यह एक छोटा सा पहाड़ है। कहावत है कि हनुमान जी ने समुद्र को लांघने के लिए इसी पर्वत से छलांग मारी थी। बाद में श्रीराम ने लंका विजय के लिए इसी स्थान पर विशाल सेना संगठित की थी। इस पर्वत पर एक सुुन्दर मंदिर है। इसे पादुका मंदिर कहते हैं।
    सेतु माधव: सेतु माधव शिव मंदिर है। इसमें कई मंदिर हैं। मुख्यत: यह विष्णु मंदिर है।
    बाइस कुण्ड: बाइस कुण्ड रामनाथ मंदिर परिसर का यह एक तीर्थ है। इसके जलकुण्ड की संख्या 24 थी। दो कुण्ड सूख गये। इसलिए अब इसे 22 कुण्ड कहा जाता है। कोटितीर्थ का कुण्ड जल आैषधीय है। शरीर के रोग नष्ट हो जाते हैं। स्नान करने के उपरांत श्रद्धालु उर्जावान महसूस करते हैं।
   आदि सेतु: आदि सेतु रामेश्वरम से सात मील दूर दक्षिण में है। इसे दर्भशयनम भी कहते हैं। इसी स्थान पर श्रीराम ने समुद्र में सेतु बांधने का कार्य किया था। इसी कारण इस स्थान को आदि सेतु के नाम से जाना जाता है।
     ज्योतिर्लिंग रामेश्वरम मंदिर की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट मदुरै है। निकटतम रेलवे स्टेशन भी मदुरै में है। इसके अलावा सड़क मार्ग से भी यात्रा की जा सकती है।
9.287625,79.312929

Wednesday, 2 May 2018

नागेश्वर महादेव: शिव का वरदान

     शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग में नागेश्वर महादेव की महिमा निराली है। कहावत है कि ज्योतिर्लिंग नागेश्वर महादेव के दर्शन मात्र से श्रद्धालु पाप मुक्त हो जाते हैं।

    गुजरात के द्वारका से करीब 13 मील दूर स्थित ज्योतिर्लिंग नागेश्वर महादेव मंदिर की ख्याति विश्व के असंख्य देशों में है। गुजरात के द्वारका के बाहरी क्षेत्र में स्थित इस ज्योतिर्लिंग का उल्लेख शास्त्र एवं पुराणों में भी है।
   नागेश्वर का आशय नागों के ईश्वर से होता है। विशेषज्ञों की मानें तो यह विष से बचाव का संकेत भी है। रुद्र संहिता में भगवान शिव को दारुकावने नागेशं कहा गया है। इस पवित्र ज्योतिर्लिंग दर्शन की महिमा शास्त्रों में दर्शायी गयी है।
    कहावत है कि इस ज्योतिर्लिंग की उत्पत्ति एवं महात्म्य को श्रद्धापूर्वक सुनने श्रद्धालु पाप मुक्त हो जाता है। नागेश्वर महादेव को शिव के परम पवित्र दिव्य धाम का स्थान हासिल है। कहावत है कि सुप्रिय नामक एक धर्मात्मा एवं सदाचारी वैश्य था।
   इस शिव भक्त वैश्य को एक राक्षस परेशान करता था। राक्षस को शिव पूजा अच्छी नहीं लगती थी। वैश्य शिव पूजा करता था आैर राक्षस उसमें विघ्न डालता था। शिव भक्त वैश्य को राक्षस ने विभिन्न प्रकार से परेशान किया। राक्षस क्रोध में वैश्य को मारने के लिए दौड़ा तो उसी क्षण शिव प्रकट हो गये। शिव ने भक्त वैश्य को पाशुपत अस्त्र प्रदान किया। जिससे वैश्य ने राक्षस का वध कर दिया। 
   वैश्य राक्षस का वध करके शिवधाम को चला गया। भगवान शिव के वरदान से इस स्थान का नाम ज्योतिर्लिंग नागेश्वर पड़ा। मान्यता है कि श्रावण मास में ज्योतिर्लिंग महादेव की पूजा-अर्चना करने से श्रद्धालुओं को सम्पूर्ण भौतिक सुखों एवं आध्यामिक सुखों की प्राप्ति होती है। 
    खास यह है कि नागेश्वर महादेव के ज्योतिर्लिंग के दो अन्य स्थान बताये जाते हैं। यह दो स्थान उत्तराखण्ड में जागेश्वर महादेव एवं आंध्र प्रदेश में नागेश्वर महादेव के नाम से जाने-पहचाने जाते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो गुजरात के द्वारकापुरी में स्थित ज्योतिर्लिंग नागेश्वर महादेव शास्त्र एवं पुराण में मान्य हैं।
     द्वारका से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित ज्योतिर्लिंग नागेश्वर महादेव मंदिर हिन्दुओं का एक सिद्धपीठ है। मंदिर परिसर में भगवान शिव की पद्मासन मुद्रा में विशाल मूर्ति स्थापित है। यह शिव दर्शन यहां का मुख्य आकर्षण है। ज्योतिर्लिंग नागेश्वर महादेव के दर्शन-पूजन के अपने अलग विधि-विधान हैं। गर्भगृह में प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं को वस्त्र उतार कर समीप के कक्ष में धोती पहननी होती है। 
    इसके बाद ही श्रद्धालु गर्भगृह में प्रवेश कर सकते हैं। यहां एक आैर विशेषता है। शिवलिंग का जलाभिषेक सिर्फ गंगाजल से ही होता है। खास यह कि जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर समिति की ओर से गंगाजल निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है।
    विशेषज्ञों की मानें तो ज्योतिर्लिंग के क्रम में नागेश्वर महादेव का स्थान 10 वें स्थान पर है। गर्भगृह सभामण्डप से कुछ निचले स्थल पर है। शिवलिंग मध्यम बड़े आकार का है। चांदी के आवरण से सुसज्जित शिवलिंग अति आकर्षक प्रतीत होता है।
       ज्योतिर्लिंग-शिवलिंग पर चांदी से बनी नाग की आकृति भी दर्शनीय है। ज्योतिर्लिंग के पीछे माता पार्वती की मूर्ति स्थापित है। सुबह 5 बजे से ज्योतिर्लिंग के दर्शन प्रारम्भ होते हैं। सांयकाल 4 बजे श्रंगार दर्शन होता है। शयन आरती सायंकाल 7 बजे होती है। रात्रि 9 बजे मंदिर बंद कर दिया जाता है।
    ज्योतिर्लिंग नागेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट जामनगर है। निकटतम रेलवे स्टेशन वेरावल है। यह रेलवे स्टेशन अहमदाबाद एवं ओखा के बीच स्थित है। सड़क मार्ग से भी ज्योतिर्लिंग नागेश्वर महादेव मंदिर की यात्रा की जा सकती है।
22.254076,68.978372

Tuesday, 1 May 2018

बैद्यनाथ मंदिर: देवत्व का स्थल

     ज्योतिर्लिंग बैद्यनाथ मंदिर की खासियत है कि कभी कोई निराश नहीं लौटता। दर्शनार्थी की सभी मनोकामनायें पूर्ण होती हैं। शायद इसी लिए ज्योतिर्लिंग बैद्यनाथ मंदिर को कामना शिवलिंग भी कहते है।

    छत्तीसगढ़ के देवघर में स्थित इस ज्योतिर्लिंग को पुराणकालीन माना जाता है। पवित्र तीर्थ होने के कारण श्रद्धालु इसे बैद्यनाथ धाम भी कहते हैं। यह ज्योतिर्लिंग देवघर में स्थित है। देवघर का आशय देवताओं के घर से है। इस स्थान को देवघर की मान्यता है। 
   ज्योतिर्लिंग बैद्यनाथ मंदिर को सिद्धपीठ की मान्यता है। इस शिवलिंग की स्थापना का अति प्राचीन इतिहास है।
   कहावत है कि शिव को प्रसन्न करने के लिए रावण ने हिमालय पर घोर तपस्या की थी। शिव को प्रसन्न करने के लिए रावण ने अपने सिर काट-काट कर अर्पित करना प्रारम्भ कर दिये। रावण ने नौ सिर काट कर शिव को अर्पित कर दिये। अंतिम सिर काटने से पहले ही शिव प्रकट हो गये। शिव ने रावण के सभी सिर यथावत कर दिये।
     तत्पश्चात शिव ने रावण से वरदान मांगने को कहा। रावण ने शिवलिंग यहां से ले जाकर लंका में स्थापित करने का वर मांगा लेकिन शिव इससे सहमत नहीं थे। अंतोगत्वा, शिव वरदान देने को तैयार हो लेकिन एक शर्त रख दी कि शिवलिंग को सीधे लंका ले जाकर स्थापित करना होगा। रावण शिवलिंग को लेकर लंका रवाना हुआ लेकिन मार्ग में लघुशंका महसूस होने पर रावण ने शिवलिंग एक व्यक्ति सौंप कर भूमि पर न रखने की हिदायत दी। 
   लघुशंका से निवृत्त होकर लौटने पर रावण ने देखा शिवलिंग भूमि पर स्थापित हो चुका है। कोशिशों के बावजूद रावण शिवलिंग को हिला भी न सका। लिहाजा रावण निराश होकर लंका के लिए चला गया। तत्पश्चात, ब्राह्मा एवं विष्णु सहित अन्य देवी-देवताओं ने शिवलिंग की पूजा-अर्चना की। बैद्यनाथ नामक व्यक्ति शिवलिंग की नियमित पूजा-अर्चना करने लगा।
     इसी कारण इस ज्योतिर्लिंग को बैद्यनाथ की मान्यता मिली। जनश्रुति एवं लोक मान्यता है कि ज्योतिर्लिंग बैद्यनाथ के दर्शन से मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं। मंदिर के निकट ही एक तालाब है। इसका जल विशेष पवित्र माना जाता है।
     ज्योतिर्लिंग बैद्यनाथ की पवित्र यात्रा श्रावण मास में प्रारम्भ होती है। यात्रा के पूर्व तीर्थयात्री सुल्तानगंज में एकत्र होते हैं। सुल्तानगंज से पात्र में जल लेकर तीर्थयात्री बैद्यनाथ धाम के लिए प्रस्थान करते हैं। तीर्थयात्री बैद्यनाथ धाम एवं वासुकीनाथ का जलाभिषेक करते हैं।
    ज्योतिर्लिंग बैद्यनाथ धाम मंदिर परिसर में शिव-पार्वती, लक्ष्मी-नारायण आदि देवी-देवताओं की प्रतिमायें स्थापित हैं। कहावत है कि इन सभी मंदिरों में पंचशूल लगे हैं। पंचशूल से ही रावण लंका की सुरक्षा करता था।
     वासुकीनाथ मंदिर : वासुकीनाथ मंदिर में शिवलिंग के दर्शन के बिना ज्योतिर्लिंग बैद्यनाथ की यात्रा आधी-अधूरी ही मानी जाती है। वासुकीनाथ मंदिर वस्तुत: बैद्यनाथ धाम से करीब 42 किलोमीटर दूर है।
     बैजू मंदिर: बैजू मंदिर देवघर में बैद्यनाथ धाम से पश्चिम की ओर हैं। यह तीन मंदिर हैं। इनको बैजू मंदिर कहा जाता है। इन सभी मंदिर में शिवलिंग स्थापित हैं।
      ज्योतिर्लिंग बैद्यनाथ मंदिर की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट रांची एवं पटना हैं। पटना से बैद्यनाथ धाम की दूरी करीब 280 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन जसीडीह है। बैद्यनाथ धाम की जसीडीह रेलवे स्टेशन से दूरी करीब 10 किलोमीटर है। पर्यटक या श्रद्धालु सड़क मार्ग से भी बैजनाथ धाम की यात्रा कर सकते हैं।
25.528601,73.907786

तारापीठ मंदिर: धार्मिक पर्यटन    शक्ति उपासना स्थल तारापीठ को अद्भुत एवं विलक्षण धार्मिक स्थल कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। ज...