Monday, 2 September 2019

धर्म नगरी मथुरा: मंदिरों का शहर

   मथुरा को भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का गौरवशाली केन्द्र कहा जाना चाहिए। हालांकि मथुरा की प्रसिद्धि धार्मिक पर्यटन की है। 

   मथुरा वस्तुत: भगवान श्री कृष्ण की जन्म एवं लीला स्थली के तौर पर प्रतिष्ठित है। भारत के उत्तर प्रदेश के धार्मिक शहर मथुरा में चौतरफा मंदिरों की एक शानदार श्रंृखला विद्यमान है।

   धर्म, दर्शन, कला-संस्कृति एवं साहित्य से मथुरा अति समृद्ध है। महाकवि सूरदास, संगीत के आचार्य स्वामी हरिदास, स्वामी दयानन्द के गुरु स्वामी विरजानन्द, कवि रसखान आदि महान आत्माओं का इस धर्म नगरी मथुरा से आत्मिक लगाव रहा। 

   धर्म एवं आध्यात्म के क्षेत्र में मथुरा को मुख्यत: भगवान श्री कृष्ण की जन्म स्थली के तौर पर माना जाता है। भगवान श्री कृष्ण जन्म स्थली मथुरा का मुख्य धार्मिक स्थान है।
  श्री कृष्ण जन्म स्थली पर भव्य दिव्य मंदिर विद्यमान है। परिसर में ही एक अन्य मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं की स्वचलित झांकियों की एक लम्बी श्रंृखला विद्यमान है। 

   परिसर के ही एक अन्य मंदिर में भगवान श्री कृष्ण विशाल स्वरूप में विराजमान हैं। परिसर में ही पर्यटकों एवं श्रृद्धालुओं को संस्कृति दर्शन भी होते हैंं। भगवान श्री कृष्ण जन्म भूमि मंदिर की भव्यता-दिव्यता अति दर्शनीय है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर चौतरफा इन्द्रधनुषी रोशनी से जगमगा उठता है। खास तौर से मंदिर की प्राचीनता भी दर्शित होती है।

   मथुरा शहर के मध्य स्थित श्री कृष्ण जन्म भूमि मंदिर में सौन्दर्य की एक अनोखी आभा दर्शित है। देखें तो कंस के कारागार ने एक दिव्य भव्य मंदिर का स्वरूप ग्रहण कर लिया है।
  इसका सौन्दर्य पर्यटको को आकर्षित करता है। मथुरा का एक अन्य आकर्षण द्वारकाधीश मंदिर है। द्वारकाधीश मंदिर यमुना नदी के तट पर स्थित है। द्वारकाधीश मंदिर का मुख्य आकर्षण आरती होती है। 

   मंदिर के गर्भगृह में मुरली मनोहर की सुन्दर प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठित है। मंदिर से तट पर आते ही यमुना के दिव्य दर्शन होते हैं। यमुना नदी की भी नित्य आरती होती है। यह आरती भी अति दर्शनीय होती है। पर्यटक दर्शन पूजन के बाद यमुना नदी में नौका विहार का आनन्द ले सकते हैं। 

   नौका विहार करते हुये पर्यटक मथुरा के यमुना घाट सहित मथुरा का विहंगम दृश्य देख सकते हैं। नौका विहार के दौरान पर्यटक कंस का किला भी देख सकते हैं। मथुरा एवं निकट ही वृंदावन में दिव्य-भव्य मंंदिरों की एक शानदार दर्शनीय श्रंृखला विद्यमान है। 

   मंदिरों की इस शानदार श्रंृखला में गोेविन्द जी मंदिर, किशोरी रमण मंदिर, वासुदेव घाट, गोवर्धन नाथ जी मंदिर, मदन मोहन मंदिर, राधेश्याम मंदिर एवं गणेश मंदिर, बिरला मंदिर-गीता मंदिर, गायत्री तपो भूमि आदि इत्यादि हैं। खास यह है कि मथुरा के चारो दिशाओं में चार शिव मंदिर हैं।

  पूर्व दिशा में पिपलेेश्वर महादेव, दक्षिण दिशा में रंगेश्वर महादेव, उत्तर दिशा में गोकर्णेश्वर महादेव एवं पश्चिम दिशा में भूतेश्वर महादेव हैं। चारो दिशाओं में शिव मंदिर होने से भगवान शिव को मथुरा का कोतवाल कहा जाता है। 
  मथुरा में कंकाली टीला भी एक आकर्षण है। इस टीला पर कंकाली देवी का मंदिर है। मान्यता है कि देवकी की कन्या समझ कर कंस ने जिसे मारना चाहा था, वह कन्या हाथ से छूट कर आकाश में चली गयी थी। यह कंकाली मंदिर उस कन्या को समर्पित है। 
  मथुरा का संगीत भी बेहद लोकप्रिय है। इसे बृज संगीत की ख्याति हासिल है। बृज का मुख्य संगीत वाद्य यंत्र बांसुरी है। भगवान श्री कृष्ण का बांसुरी वादन मुग्ध कर लेता था।

   इसी कारण भगवान श्री कृष्ण को मुरलीधर एवं वंशीधर कहा गया है। बृज के लोक संगीत में गायन की अनेक शैलियां प्रचलित हैं। इनमें रसिया बृज की प्राचीन गायन शैली है। पर्यटक मथुरा में धर्म, आध्यात्म के साथ ही संगीत का भी आनन्द ले सकते हैं।

   धर्म नगरी मथुरा की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट खेरिया एयरपोर्ट आगरा है। खेरिया एयरपोर्ट आगरा से मथुरा की दूरी करीब 62 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी धर्म नगरी मथुरा की यात्रा कर सकते हैं।
27.476219,77.693398

Sunday, 1 September 2019

वृंदावन: महातीर्थ एवं धार्मिक पर्यटन

    वृंदावन को हिन्दुओं का महातीर्थ एवं धार्मिक पर्यटन कहा जाना चाहिए। वृंदावन वस्तुत: मथुरा का एक अति विकसित गांव है। 

   हालांकि मथुरा के इस सुन्दर गांव ने अब एक विशाल तीर्थ का स्वरूप धारण कर लिया है। वृंदावन भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं से जुड़ा महातीर्थ है। भारत के उत्तर प्रदेश केे धार्मिक शहर मथुरा से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित वृंदावन भगवान श्री कृष्ण एवं राधा रानी के प्रेम, वात्सल्य एवं अनुराग से सराबोर है।

   मान्यता है कि वृंदावन के कण-कण में भगवान श्री कृष्ण का वास है। भगवान श्री कृष्ण को समर्पित बांके बिहारी मंदिर एवं राधा वल्लभ लाल जी मंदिर वृंदावन के अति प्राचीन मंदिर हैं। अब तो भगवान श्री कृष्ण राधा के मंदिरों की एक शानदार एवं अद्भुत मंदिरों की श्रंृखला विद्यमान है। 

   वृंदावन को अब गांव के बजाय एक सुन्दर धार्मिक शहर कहा जा सकता है। खास यह कि वृंदावन के मंदिरों का अपना एक खास धार्मिक आकर्षण है। वृंदावन के राधा रमण मंदिर, राधा दामोदर मंदिर, राधा श्याम सुन्दर मंदिर, गोपीनाथ मंदिर, गोकुलेश मंदिर, श्री कृष्ण बलराम मंदिर, पागल बाबा का मंदिर, रंगनाथ जी का मंदिर, प्रेम मंदिर, श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर, इस्कॉन मंदिर एवं निधि वन अति दर्शनीय हैं। 

   निधि वन को भगवान श्री कृष्ण, राधिका एवं गोपिकाओं का रास स्थल माना जाता है। मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण अभी भी रात्रि में निधि वन में रास लीला रचाते हैं। वस्तुत: वृंदावन भगवान श्री कृष्ण की लीला स्थली है। धर्म एवं आध्यात्म प्रेमी एवं कृष्ण भक्त श्रृद्धालुुओं के समक्ष वृंदावन का नाम आते ही अनुराग, प्रेेम एवं वात्सल्य की तरंगे प्रस्फुटित होेने लगती हैं। 

   वृंदावन को वृज का ह्मदय माना जाता है। योगेश्वर श्री कृष्ण की दिव्य अलौकिक लीलाएं वृंदावन में श्रृद्धालुओं को पुलकित करती हैं। वृंदावन को वृज का ह्मदय इस लिए भी कहा जाता है क्योंकि भगवान श्री कृष्ण एवं राधा की दिव्य लीलाएं वृंदावन के कण कण में विद्यमान हैं।

    विशेषज्ञों की मानें तो वृंदावन को पृथ्वी का उत्तम एवं दिव्य भाग माना जाता है। इसे सुख का आश्रम एवं पूर्ण ब्रह्म का स्थान माना जाता है। शायद इसी लिए अनादि काल से वृंदावन श्रद्धा का केन्द्र बना हुआ है। वृंदावन की प्राकृतिक छटा भी निराली है। वृंदावन के तीन ओर यमुना का प्रवाह है।

   आस्था एवं विश्वास की दृष्टि से देखें तो वृंदावन को संत, महात्माओं एवं महापुरुषों ने धार्मिक महत्व से खास तौर सजाया संवारा है। चैतन्य महाप्रभु, स्वामी हरिदास, श्री हितहरिवंश, महाप्रभु वल्लभाचार्य आदि का धार्मिक वैभव वृंदावन में अति दर्शनीय है। खास यह कि सांझ होते ही वृंदावन धर्म एवं आध्यात्म से झूम उठता है तो वहीं वृंदावन का कोना-कोना रंग बिरंगी रोशनी से झिलमिला उठता है।

   इसे धार्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक एवं धरोहर शहर से अलंकृत किया जा सकता है। वृंदावन में असंख्य ऐतिहासिक धरोहर विद्यमान हैं। आश्रम एवं साधना स्थल वृंदावन की शान एवं शोभा हैं। यमुना के तट पर रचा बसा वृंदावन यमुना के घाटों की एक समृद्ध विरासत भी रखता है। यमुना के घाटों की एक विशाल श्रंृखला वृंदावन में विद्यमान है।

   इनकी दर्शनीयता श्रृद्धालुओं को रोमांचित करती है। इन घाटों में मुख्य रूप से श्रीवाराहघाट, कालीयदमन घाट, सूर्य घाट, युगल घाट, श्री बिहार घाट, श्री आंधेर घाट, इमलीतला घाट, श्रंृगार घाट, श्री गोविन्द घाट, चीर घाट, श्री भ्रमर घाट, श्री केशी घाट, धीर समीर घाट, श्री राधा बाग घाट, श्री पानी घाट, आदि बद्री घाट एवं राज घाट आदि हैं। 
  कुसुम सरोवर: कुसुम सरोवर वृंदावन का एक खास आकर्षण है।
   श्री वाराह घाट: श्री वाराह घाट वृंदावन के दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थित यमुना का यह अति प्राचीन घाट है। तट केे उपर श्री वाराह देव विराजमान हैं। निकट ही ऋषि गौतम का आश्रम विद्यमान है। 
   कालीय दमन घाट: कालीय दमन घाट भी यमुना का अति प्राचीन घाट है। कालीय दमन कर भगवान श्री कृष्ण के लौटने से पहले इसी घाट पर बृजवासियों एवं गोपियों ने आंसुओं से भूमि का तर बतर कर दिया था। मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण की मंगल कामना के लिए ब्राह्मणों ने गायों का दान किया था।
  सूर्य घाट: सूर्य घाट का प्राचीन नाम आदित्य घाट है। घाट के उपर एक विशाल टीला है। इसे आदित्य टीला कहते हैं। इस टीले पर श्री सनातन गोस्वामी का मदन मोहन मंदिर विद्यमान है। यहीं पर प्रस्कंदन तीर्थ भी है। 
   युगल घाट: युगल घाट के निकट ही सूर्य घाट स्थित है। युगल घाट के शीर्ष पर युगल बिहारी का प्राचीन मंदिर है। केशी घाट के निकट जुगल किशोर का एक आैर मंदिर है।
   बिहार घाट: बिहार घाट एक अति प्राचीन घाट है। मान्यता है कि इस घाट पर भगवान श्री कृष्ण जलक्रीड़ा करते थे।
   श्री श्रंृगार घाट: श्री श्रंृगार घाट पर भगवान श्री कृष्ण राधिका का श्रंृगार करते थे।
चीर घाट: चीर घाट वस्तुत: भगवान श्री कृष्ण की क्रीड़ा स्थली था। यमुना में स्नान करती गोपिकाओं के वस्त्र हरण कर भगवान श्री कृष्ण कदम्ब के वृक्ष पर टांग दिया करते थे। शायद इसी लिए इसे चीर घाट केे नाम से जाना पहचाना जाता है।
   राज घाट: राज घाट आदि बद्री घाट के दक्षिण में स्थित है। मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण नाविक बन कर सखियों एवं राधिका को यमुना पार कराया करते थे।
   बृंदावन की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैंं। निकटतम एयरपोर्ट आगरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। आगरा एयरपोर्ट से वृंदावन की दूरी करीब 53 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन है। पर्यटक या श्रृद्धालु सड़क मार्ग से भी वृंदावन की यात्रा कर सकते हैं।
27.577090,77.694880

Wednesday, 28 August 2019

शंकराचार्य मंदिर : इन्द्रधनुषी स्थापत्य कला

    शंकराचार्य मंदिर को वास्तुकला का इन्द्रधनुषी आयाम कहा जाना चाहिए। खास तौर से यह मंदिर कश्मीरी वास्तुकला को बेहतरीन तौर तरीके से प्रस्तुत करता है। 

   भारत के जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर स्थित शंकराचार्य मंदिर का वास्तुशिल्प अद्भुत एवं विलक्षण है। कश्मीर के दक्षिण-पूर्वी इलाके में स्थित शंकराचार्य मंदिर एक शानदार धार्मिक पर्यटन स्थल भी है।

   समुद्र तल से करीब 1100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित शंकराचार्य मंदिर एक सुरम्य एवं शांत धार्र्मिक स्थल है। भगवान शिव को समर्पित यह भव्य-दिव्य मंदिर शंकराचार्य पर्वत पर स्थित है। गोपदरी हिल स्टेशन इलाके में स्थित शंकराचार्य मंदिर के गर्भगृह में विशाल शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठित है। 

   खास यह कि यह विशाल मंदिर एक विशाल चट्टान पर स्थित है। खास यह भी है कि इस मंदिर में 13 परतों वाला एक अष्टकोणीय तहखाना भी है। तहखाना से लेकर मंदिर के आन्तरिक एवं बाह्य परिदृश्य में कश्मीरी स्थापत्य कला का शानदार दर्शन होता है।

  पत्थरों के विशाल शिलाखण्ड पर अंकित मूर्ति शिल्प अति दर्शनीय है। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रतिमाएं जीवंत हों। कलात्मकता देखते ही बनती है। नक्काशी में कलात्मकता के दर्शन होते है। यह कलात्मकता मुग्ध करने वाली है। रोशनी में मंदिर का सौन्दर्य आैर भी अधिक निखर आता है।
   मंदिर एक गोलाकार कक्ष की भांति दर्शित है। शंकराचार्य पर्वत पर स्थित इस दिव्य भव्य मंदिर परिसर से कश्मीर घाटी का प्राकृतिक सौन्दर्य परिलक्षित होता है। 
  कश्मीर घाटी के मनोरम दृश्य श्रृद्धालुओं-पर्यटकों को मुग्ध कर लेते हैं। इस स्थान से श्रीनगर की झीलों एवं झरनों का सौन्दर्य देखते ही बनता है। विशाल हिमालय की शान एवं शोभा हैं। 

   ऊंचाई पर स्थित होने के कारण मंदिर की दिव्यता-भव्यता का अपना एक अलग आकर्षण है। मंदिर जाने के लिए श्रृद्धालुओं को करीब 200 सीढ़ियांं चढ़नी पड़ती हैं। मंदिर से श्रीनगर की खूबसूरत घाटियां-वादियां एक सम्मोहन सा पैदा करती हैं। 

   शंकराचार्य मंदिर को ज्येष्ठेश्वर मंंदिर एवं पास पहाड़ भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिव्य-भव्य मंदिर का निर्माण कश्मीर के राजा गोपादत्य ने कराया था। विशेषज्ञों की मानें तो इस मंदिर का निर्माण अति प्राचीन है। 

   चूंकि मंदिर का निर्माण राजा गोपादत्य ने कराया था। लिहाजा उस समय इस मंदिर को राजा गोपादत्य के नाम से ही जाना पहचाना गया।

   मान्यता है कि कश्मीर घाटी का यह सबसे प्राचीन मंदिर है। बाद में मंदिर का नाम बदल कर शंकराचार्य मंदिर कर दिया गया था। मान्यता है कि संत शंकराचार्य 9वीं शताब्दी में सनातन धर्म को पुर्नजीवित करने के लिए कश्मीर आये थे। 

  शायद इसी कारण इस दिव्य-भव्य मंदिर का नाम बदल कर शंकराचार्य मंदिर रखा गया था। इस मंदिर को पहले गोपादरी मंदिर भी कहा जाता था। 

   कश्मीर यात्रा के दौरान संत आदि शंकराचार्य इस स्थान पर ठहरते एवं पूजा अर्चना करते थे। बाद में श्रृद्धालुओं की सुविधा सहूलियत को ध्यान में रखते हुए डोगरा शासक महाराजा गुलाब सिंह ने धरातल से पर्वत के ऊपर मंदिर तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का निर्माण कराया था। 

   शंकराचार्य मंदिर हिन्दुओं का धार्मिक स्थान होने के साथ ही पुरातात्विक महत्व भी रखता है।
शंकराचार्य मंदिर श्रीनगर की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। 

   निकटतम एयरपोर्ट श्रीनगर एयरपोर्ट है। निकटतम रेलवे स्टेशन नौगाम जंक्शन है। पर्यटक उधमपुर रेलवे स्टेशन से भी शंकराचार्य मंदिर की यात्रा कर सकते हैं। श्रृद्धालु या पर्यटक सड़क मार्ग से भी शंकराचार्य मंदिर की यात्रा कर सकते हैं।
34.071750,74.804320

Monday, 5 August 2019

चिलकुर बाला जी : अद्भुत एवंं विलक्षण

   चिलकुर बाला जी का मंदिर अद्भुत एवं विलक्षण कहा जाना चाहिए। जी हां, वास्तुकला की यह शानदार संरचना अनुपम है।

   मान्यता है कि विदेश यात्रा में कोई व्यवधान आ रहा हो तो श्रद्धालुओं कोे चिलकुर बाला जी के दर्शन करने चाहिए। शायद इसी लिए चिलकुर बाला जी को वीसा बाला जी भी कहा जाता है।

   भारत के प्रांत तेलंगाना के शहर हैदराबाद स्थित चिलकुर बाला जी मंदिर वस्तुत: भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है। मान्यता है कि भगवान वेंकटेश्वर का यह मंदिर अति प्राचीन एवं जागृत है। 

  विशेषज्ञों की मानें तो इस दिव्य-भव्य मंदिर का निर्माण आक्कान्ना एवं मदन्ना ने संयुक्त रूप से कराया था। मान्यता है कि एक भक्त हमेशा तिरुपति बाला जी के दर्शन के लिए जाता था लेकिन एक वर्ष बीमार होने के कारण भक्त दर्शन के लिए तिरुपति बाला जी नहीं जा सके।

  लिहाजा भगवान वेंकटेश्वर ने दर्शन दिये कि मैं यहीं हैदराबाद के जंगलों में विद्यमान हूं। चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। भक्त ने स्वप्न में देखेे स्थान पर जाकर देखा कि उक्त पहाड़ी के स्थान पर छछूंदर ने छेद किया है।

   खोदाई पर भगवान बाला जी की प्रतिमा का प्राक्ट्य हुआ। इस प्रतिमा में भगवान वेंकटेश्वर के साथ भूदेवी एवं श्रीदेवी भी विराजमान हैं। वैदिक पराम्परा एवं विधि विधान से मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। मंदिर में स्थापित भगवान वेंकटेश्वर की प्रतिमा स्वयंभू हैं।

  भगवान वेंकटेश्वर के साथ भूदेवी एवं श्रीदेवी का पूजन अर्चन भी विधि विधान से होता है। विशेषज्ञों की मानें तो यह बेहद दुर्लभ संयोग है। खास यह है कि चिलकुर बाला जी मंदिर की संरचना एवंं वास्तुशिल्प इसकी प्राचीनता को स्वत: बयां करता है। 

   खास यह कि चिलकुर बाला जी मंदिर में स्थापित मूर्तियां भी काफी खास दिखती हैं। मूर्ति के तीन हाथों में कमल है जबकि चौथा हाथ शरणागति का प्रतीक है। इस मंदिर में जीर की भी प्रतिमा स्थापित है। 

   मान्यता है कि भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन मात्र से श्रद्धालुओं की इच्छाओं की पूर्ति हो जाती है।  इस दिव्य-भव्य मंदिर की संरचना करीब 500 वर्ष प्राचीन है। 

   खास यह कि शानदार मंदिर में दान एवं दक्षिणा की परम्परा नहीं है। वीआईपी या वीवीआईपी कल्चर भी यहां की व्यवस्थाओं में शामिल नहीं है। 

   मंदिर में अनाकोटा, ब्राह्महोत्सवमस एवं पोलांग आदि उत्सव खास हैं। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को चिलकुर बाला जी मंदिर की यात्रा अक्टूबर से जनवरी की अवधि में करनी चाहिए।

  चिलकुर बाला जी की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट हैदराबाद एयरपोर्ट है। 

   हैदराबाद एयरपोर्ट से मंदिर की दूरी करीब 22 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन हिमायत नगर जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी चिलकुर बाला जी मंदिर की यात्रा कर सकते हैं।
17.342991,78.307999

Friday, 2 August 2019

चामुंडेश्वरी मंदिर : बेहतरीन स्थापत्य कला

   चामुंडेश्वरी मंदिर की स्थापत्य कला का कोई जोड़ नहीं। जी हां, द्रविड़ शैली पर आधारित चामुंडेश्वरी मंदिर की स्थापत्य कला विलक्षण एवं अद्भुत है।

   इसकी कलात्मक संरचना श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को मुग्ध कर लेती है। भारत के प्रांत कर्नाटक के शहर मैसूर में स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर वस्तुत: देवी पार्वती को समर्पित है। चामुंडेश्वरी मंदिर मैसूर की चामुंडी पहाड़ी पर स्थित है। खास यह कि यह धार्मिक स्थान के साथ ही सुरम्यता के लिए भी जाना पहचाना जाता है।

   समुद्र तल से करीब 1065 मीटर ऊंचाई पर स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर की स्थापत्य कला पर्यटकों कोे खुद-ब-खुद आकर्षित करती है। मान्यता है कि चामुंडेश्वरी देवी पार्वती का स्वरूप हैं। देवी पार्वती का अवतार माने जाने वाली चामुंडेश्वरी को यह मंदिर समर्पित है।

   विशेषज्ञों की मानें तो इस दिव्य-भव्य मंदिर की संरचना 11 वीं शताब्दी में की गयी थी। वर्ष 1827 के आसपास मैसूर के राजाओं ने इसका जीर्णोद्धार एवंं सुधार कराया था। खास यह कि इस शानदार एवं सुन्दर मंदिर के सामने राक्षस राजा महिषासुर की विशाल प्रतिमा विद्यमान है। 

   चामुंडी पहाड़ी की एक खासियत यह है कि इस पर्वत चोटी पर 5 मीटर ऊंची नंदी की विशाल प्रतिमा स्थापित है। मान्यता है कि नंदी की यह प्रतिमा दक्षिण भारत में दूसरी सबसे बड़ी प्रतिमा है। विशेषज्ञों की मानें तो वर्ष 1659 में इसे काले ग्रेनाइट पत्थर को तराश कर बनाया गया था। 

    देवी चामुंडेश्वरी मंदिर के निकट ही हनुमान जी को समर्पित एक मंदिर है। चामुंडेश्वरी मंदिर शहर मैसूर से करीब 13 किलोमीटर दूर स्थित है। मान्यता है कि इस दिव्य-भव्य स्थान का नाम चामुंडेश्वरी या पार्वती के नाम पर इस लिए रखा गया क्योंकि यह शक्ति स्वरूपा हैं। चामुंडेश्वरी मंदिर की मान्यता शक्तिपीठ की है। 

   विशेषज्ञों की मानें तो 18 महा शक्ति पीठों में चामुंडेश्वरी मंदिर एक शक्ति पीठ है। खास यह कि इसे क्रौैंच पीठ के नाम से भी जाना पहचाना जाता है। प्राचीनकाल में इसे क्रौंच पुरी के नाम से जाना पहचाना जाता था। शक्ति पीठों की उत्पत्ति राजा दक्ष एवं सती के आत्मदाह से ताल्लुुक रखते हैं। देवी सती के शव के अंगों के गिरने वाले स्थानों को शक्ति पीठ का महत्व दिया गया। 

   देवी सती के 51 शक्ति पीठ की मान्यता है। इन सभी शक्ति पीठ में शक्ति एवं कालभैरव के मंदिर हैं। मान्यता है कि इस स्थान पर देवी सती के शव के बाल यहां गिरे थे। यहां शक्ति को चामुंडेश्वरी के रूप में माना जाता है।

   मंदिर के मुख्य गर्भगृह में चामुंडेश्वरी देवी की सोने की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठित है। प्रतिमा की दर्शनीयता अति मुग्ध करने वाली है। चामुंडेश्वरी मंदिर की चढ़ाई के मार्ग में ही नंदी के दर्शन होते हैं। चामुंडेश्वरी मंदिर द्रविड़ कला की शानदार संरचना है। सात मंजिला यह मंदिर कलात्मकता का दर्शन कराता है। इस मंदिर की ऊंचाई करीब 40 मीटर है।

   खास यह कि मुख्य मंदिर के पीछे महाबलेश्वर को समर्पित एक छोटा मंदिर है। मान्यता है कि यह मंदिर करीब एक हजार साल पुराना है। खास यह कि चामुंडेश्वरी मंदिर अर्थात चामुंडी पहाड़ी से पर्यटक मैसूर की खूबसूरती देख सकते हैं। मैसूर शहर का अद्भुत नजारा यहां से दिखता है। खास तौर से तारों भरी चांदनी रात पर्यटकों को रोमांच से भर देती है।

   चामुंडेश्वरी मंदिर की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट मैसूर एयरपोर्ट है। एयरपोर्ट से चामुंडेश्वरी मंदिर की दूरी करीब 7 किलोमीटर है।
  इसके अलावा पर्यटक बेंगलुरु एयरपोर्ट से भी चामुंडेश्वरी मंदिर की यात्रा कर सकते हैं। बेंगलुरु एयरपोर्ट से चामुंडेश्वरी मंदिर की दूरी करीब 139 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन मैसूर जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी चामुंडेश्वरी मंदिर की यात्रा कर सकते हैं।
12.295810,76.639381

तारापीठ मंदिर: धार्मिक पर्यटन    शक्ति उपासना स्थल तारापीठ को अद्भुत एवं विलक्षण धार्मिक स्थल कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। ज...