Thursday, 14 March 2019

शारदा सिद्धपीठ: हिन्दुओं का तीर्थधाम

    शारदा मंदिर को सिद्धपीठ कहा जाना चाहिए। शारदा मंदिर हिन्दुओं का प्रसिद्ध तीर्थधाम भी है। भारत के मध्य प्रदेश के सतना जिला का यह प्रसिद्ध देवी स्थान बेहद लोकप्रिय है।

   खास यह कि श्रद्धालुओं की अगाध श्रद्धा का केन्द्र शारदा मंदिर को मैहर मंदिर के नाम से भी जाना पहचाना जाता है। मैहर वस्तुत: सतना जिला का एक छोटा शहर है। मंदिर मुख्यत: माता शारदा को समर्पित है।

  नैसर्गिक रूप से समृद्ध कैमूर तथा विंध्य पर्वत श्रंखला के मध्य स्थित माता शारदा देवी का यह मंदिर समुद्र तल से करीब 367 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। तमसा नदी के तट पर त्रिकूट पर्वत पर विद्यमान शारदा पीठ को सिद्धपीठ माना जाता है। 

   विशेषज्ञों की मानें तो यह ऐतिहासिक मंदिरों की श्रंखला में 108 सिद्धपीठ में से एक है। इसे भगवान नरसिंह पीठ के नाम से भी जाना पहचाना जाता है। बताते हैं कि आल्हा एवं ऊदल दोनों भाई मां शारदा के अनन्य उपासक थे। 

   पर्वत की तलहटी में आल्हा-ऊदल का तालाब एवं अखाड़ा आज भी विद्यमान है। खास यह कि मां शारदा के साथ ही नरसिंह देव की प्रतिमा भी प्राण प्रतिष्ठित है। यह प्रतिमा अति प्राचीन है। मां शारदा का यह स्थान सती के अवशेष से ताल्लुक रखता है। 

   विशेषज्ञों की मानें तो मैहर के इस त्रिकूट पर्वत पर सती के आभूषण अर्थात गले का हार गिरा था। माई का हार गिरने की कथा प्रचलित होने से इस स्थान को मैहर कहा जाने लगा। 

  बताते हैं, जिन स्थानों पर सती के शव अवशेष गिरे, वहां शक्तिपीठ की स्थापना की गयी। मैहर वस्तुत: मैहर रियासत की राजधानी रहा।
   शारदा देवी का यह मंदिर शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर त्रिकूट पर्वत पर स्थित है। मंदिर के निकट ही प्राचीन शिलालेख हैं। जिसमें मंदिर की प्राचीनता का उल्लेख है। 

   विशेषज्ञोें की मानें तो मंदिर का ताल्लुक शैव संत से समाज से है। बौद्ध धर्म एवं जैन धर्म का भी उल्लेख यहां मिलता है। 
  बिशेषज्ञों की मानें तो शारदा देवी के इस स्थान को प्राचीनकाल में जंगल की देवी भी कहा जाता था। कारण त्रिकूट पर्वत का यह इलाका प्राचीनकाल में अति घना जंगल ही था। 

   शारदीय एवं चैत्र नवरात्र में शारदा देवी शक्तिपीठ पर भारी मेला का आयोजन होता है। इस दिव्य-भव्य मेला में भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आना होता है। मान्यता है कि मां शारदा के दर्शन मात्र से श्रद्धालुओं का कल्याण होता है।

  मनौती के लिए यहां धागा बांधने की परम्परा है। इच्छित मनोकामनाएं पूर्ण होने पर श्रद्धालु मां के दरबार में मत्था टेकने आते हैं।

   मां शारदा मंदिर की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। मैहर का निकटतम एयरपोर्ट जबलपुर एवं रीवा हैं। जबलपुर एयरपोर्ट से शारदा पीठ की दूरी करीब 145 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेेशन मैहर जंक्शन है। पर्यटक या श्रद्धालु सड़क मार्ग से भी यात्रा कर सकते हैं।
24.256900,80.763800

Wednesday, 6 March 2019

दरगाह शरीफ: बेहतरीन इबादतगाह

   दरगाह शरीफ को एक सिद्ध स्थान कहा जाना चाहिए। जी हां, दरगाह शरीफ वस्तुत: सूफी-संत मोइनुद्दीन चिश्ती का पवित्र स्थान है।

  भारत के राजस्थान के शहर अजमेर में स्थित दरगाह शरीफ वस्तुत: मुस्लिम समाज का तीर्थ है। 
  हालांकि दरगाह शरीफ के प्रति सभी धर्म के श्रद्धालुओं में एक खास श्रद्धा एवं आस्था होती है। दरगाह शरीफ सूफी-संत मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह अर्थात समाधि है। 

  श्रद्धालु दरगाह पर चादर एवं फूल चढ़ाते हैं। मान्यता है कि दरगाह में मन्नत मांगने वालों की इच्छाओं की पूर्ति होती है। दरगाह शरीफ पर धागा बांधने की भी परम्परा है।

  मान्यता है कि धागा बांधने से इच्छित मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इच्छा पूर्ण होने पर श्रद्धालु धागा खोलते हैं।
   खास यह कि दरगाह शरीफ सदैव सुगंध से महकता रहता है। इतना ही नहीं सूफियाना कव्वाली का दौर भी अनवरत जारी रहता है। 

   दरगाह शरीफ उत्तम मुगल वास्तुकला का शानदार एवं उत्तम आयाम है। श्रद्धालुओं को यहां एक सुखद शांति का एहसास होता है।
   खास यह कि दरगाह शरीफ भारत सहित दुनिया भर में अति लोकप्रिय एवं प्रसिद्ध है। वैश्विक हस्तियां भी दरगाह शरीफ में माथा नवाती हैं।
  दरगाह शरीफ को अजमेर शरीफ भी कहा जाता है। चूंकि दरगाह शरीफ अजमेर में स्थित है। 

   लिहाजा इसे दरगाह अजमेर शरीफ कहा जाता है। पर्यटक या श्रद्धालु दरगाह शरीफ की स्थापत्य कला से मुग्ध हुए बिना नहीं रह पाते हैं। सूफी संत मोइनुद्दीन चिश्ती का यह स्थान बेहद विलक्षण है।
  मान्यता है कि यहां कोई इबादत खाली नहीं जाती। दरगाह का मकबरा दर्शनीय है। दरगाह शरीफ में प्रवेश के लिए कई दरवाजे हैं। 

  मुख्य द्वार को निजाम द्वार कहा जाता है। निजाम द्वार का निर्माण हैदराबाद के निजाम ने 1911 में कराया था।
   लिहाजा इसे निजाम द्वार के नाम से जाना पहचाना जाता है। निजाम मीर उस्मान अली खां ने इस भव्य-दिव्य द्वार का निर्माण कराया था। इसे ही निजाम गेट कहा जाता है। 

  इसकी ऊंचाई करीब 70 फुट है। चौड़ाई भी करीब 24 फुट है। मुगल सम्राट शाहजहां ने शाहजहानी द्वार को अस्तित्व दिया। इस द्वार को शाहजहानी कहा जाता है।
   दरवाजा नक्कारखाना काफी पुराने तौर तरीके का है। खास यह कि इसके ऊपर शाही जमाने का नक्कारखाना है। इसी लिए इसे नक्कारखाना शाहजहानी गेट कहा जाता है।

  अंत में सुल्तान खिलजी ने बुलंद दरवाजा का निर्माण कराया था। यह दरवाजा फतेहपुर सिकरी के किला के बुलंद दरवाजा से भिन्न है।
  मान्यता है कि ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती वर्ष 1192 में अजमेर सुल्तान साबुद्दीन के साथ अजमेर आये थे। इसके बाद वह यहीं बस गये थे।

  बताते हैैं कि सूफी-संत के पास कई चमत्कारिक शक्तियां थीं। जिससे कुछ ही समय में ख्याति फैल गयी। दरगाह शरीफ अजमेर शहर में ऊंची-ऊंची पहाड़ियों के बीच स्थित है।
   दरगाह शरीफ शहर के मध्य में है। जिसका सबसे सुन्दर एवं बेहतरीन दरवाजा मुख्य बाजार की ओर है। चार यार की मजार जामा मस्जिद की दक्षिणी दीवार की ओर एक छोटा सा दरवाजा है। 

   इस दरवाजा के बाहर एक बड़ा कब्रिास्तान है। यहां सूफियों-फकीरों की मजारें हैं। मान्यता है कि यहां चार बुजुर्गों की मजारें भी हैं।
   यह गरीब बुजुर्ग ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के साथ आये थे। अकबरी मस्जिद अकबर के जमाने की याद कराती है। 

   बादशाह अकबर ने इस मस्जिद का निर्माण कराया था। बुलंद दरवाजा के सामने एक गुंबद की तरह सुन्दर छतरी है। इसमें एक पीतल का चिराग है। इसे सेहन का चिराग कहते हैं। 
  दरगाह शरीफ में एक बड़ी देग है। मान्यता है कि बादशाह अकबर ने प्रतिज्ञा की थी कि चित्तौड़गढ़ युद्ध जीतने के बाद अजमेर दरगाह में एक बड़ी देग दान करेंगे। यह वही देग है।

  दरगाह शरीफ की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट सांगानेर एयरपोर्ट जयपुर है।
   जयपुर एयरपोर्ट से दरगाह शरीफ की दूरी करीब 135 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन अजमेर जंक्शन है। श्रद्धालु या पर्यटक सड़क मार्ग से भी दरगाह शरीफ की यात्रा कर सकते हैं।
26.460010,74.627780

Monday, 4 March 2019

श्री बाला जी धाम: अद्भुत दर्शन

   श्री बाला जी धाम की महिमा को अद्भुत कहा जाना चाहिए। जी हां, श्री बाला जी धाम की महिमा निराली एवं अद्भुत है। 

   भारत के प्रांत राजस्थान के दौसा जिला में स्थित श्री बाला जी धाम अति दर्शनीय एवं विशेष है। हनुमान जी को समर्पित यह स्थान देश-दुनिया में बेहद प्रसिद्ध है। 
  मान्यता है कि श्री बाला जी धाम प्रेत बाधाओं से भी मुक्ति प्रदान करता है। वस्तुत: यह हनुमान जी का मंदिर है। 

  खास तौर से इस स्थान की ख्याति मेंहदीपुर बाला जी के नाम से है। मेंहदीपुर दो विहंगम पर्वत श्रंखलाओं के मध्य रचा-बसा है। 
  एक पर्वत में ही श्री बाला जी की प्रतिमा विद्यमान है। मेंहदीपुर की जलवायु एवं पवित्र वातावरण मन को शांति एवं आनन्द प्रदान करता है। 

   वस्तुत: श्री बाला जी धाम तीन देवताओं का स्थान है। इनमें मुख्य स्थान हनुमान जी अर्थात बाला जी का है।
  बाला जी के अलावा श्री प्रेतराज सरकार एवं श्री कोतवाल सरकार हैं। भैरव जी को कोतवाल सरकार कहा जाता है।

   मान्यता है कि श्री बाला जी, श्री प्रेतराज सरकार एवं श्री कोतवाल सरकार करीब 1000 वर्ष पूर्व इस स्थान पर स्वत: प्रकट हुए थे। श्री बाला जी के प्रकट होने से लेकर अब तक करीब 12 महंत पूजा पाठ कर चुके हैं। 

  बताते हैं कि मेंहदीपुर कभी घना जंगल था। घना जंगल होने के कारण भययुक्त स्थान था। शेर, बाघ, चीता आदि इत्यादि के साथ ही चोर लुटेरों का भय भी हमेशा बना रहता था।
  मान्यता है कि मेंहदीपुर के एक ब्राह्मण परिवार को श्री बाला जी ने स्वप्न में दर्शन दिये थे। 

  ब्राह्मण स्वप्न में ही उठ कर चल दिये तो विचित्र लीला देखी कि एक ओर से हजारों दीपक जलते हुए चले आ रहे थे। हाथी घोड़ों की फौज भी दर्शनीय थी। यह सब एक भव्य-दिव्य फौज का स्वरूप था। फौज ने श्री बाला जी के दर्शन किये।

  स्वप्न में उनको श्री बाला जी, प्रेतराज सरकार एवं भैरव जी अर्थात कोतवाल सरकार ने दर्शन दिये। कहा कि उठो मेरी सेवा करो।
  इसी के साथ ही इस स्थान का महत्व बढ़ने लगा। चमत्कार होने लगे। खास यह कि श्री बाला जी धाम की हनुमान प्रतिमा पर्वत में ही विद्यमान है। 

  इस अद्भुत प्रतिमा को पर्वत का ही अंग माना जाता है। समूचा पर्वत ही मानों उनका कनक भूधराकार शरीरा है।
  इस मूर्ति के चरणों में ही एक छोटी सी कुण्डी थी। इस दिव्य-भव्य कुण्डी का जल कभी समाप्त नहीं होता था।


   रहस्य यह है कि श्री बाला जी की प्रतिमा की छाती के नीचे एक बारीक जलधारा प्रवाहित होती रहती है। यह जलधारा श्री बाला जी को चोला चढ़ने के बाद भी बंद नहीं होती। इस प्रकार श्री बाला जी धाम में हनुमान जी, प्रेतराज सरकार एवं भैरव जी विद्यमान हैं। 

   खास यह कि श्री बाला जी धाम में भक्त-श्रद्धालु अर्जी एवं दरख्वास्त लगाते हैं। मनौती मांगते हैं। मान्यता है कि श्री बाला जी के दर्शन मात्र से प्रेत बाधाओं मुक्ति मिलती है।
  निकट ही समाधि वाले बाबा का स्थान है। यहां प्रेत बाधाओं की लीलाओं को सार्वजनिक तौर पर देखा जा सकता है।

  प्रेत बाधाओं से मुक्ति के लिए देश भर से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। मान्यता है कि श्री बाला जी धाम के दर्शन मात्र से ही श्रद्धालुओं का कल्याण होता है।


   श्री बाला जी धाम की यात्रा के सभी आवश्यक ंसंसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट सांगानेर एयरपोर्ट है। इसके अलावा पर्यटक आगरा एयरपोर्ट से भी मेंहदीपुर की यात्रा कर सकते हैं।
  निकटतम रेलवे स्टेशन बांदीकुई जंक्शन है। श्रद्धालु पर्यटक सड़क मार्ग से भी श्री बाला जी धाम की यात्रा कर सकते हैं।
26.900200,76.330400

Wednesday, 27 February 2019

इस्कॉन मंदिर: आनन्द का उत्सव

   इस्कॉन मंदिर को वास्तुकला का विलक्षण एवं अद्भुत आयाम कहा जाना चाहिए। भारत के प्रांत उत्तर प्रदेश की धर्म नगरी वृंदावन-मथुरा में स्थित इस्कॉन मंदिर के सौैन्दर्य शास्त्र का कोई जोड़ नहीं।

  इस्कॉन मंदिर वस्तुत: राधा-कृष्ण एवं बलराम को समर्पित है। वर्ष 1975 में निर्मित इस भव्य-दिव्य मंदिर की ख्याति वैश्विक है।
  धर्म शास्त्र में वृंदावन को पवित्र भूमि माना गया है। वृंदावन को भगवान श्री कृष्ण का निवास माना जाता है।

  खास यह कि इस्कॉन मंदिर कृष्ण संकीर्तन से सदैव अनुगूंजित होता रहता है। खास यह कि यहां हमेशा आनन्द का उत्सव दिखता है।
   मंदिर में भगवान श्री कृष्ण-राधा एवं बलराम की पूजा अर्चना की विशिष्टता दर्शित होती है। मंदिर गौंडीय वैष्णव सम्प्रदाय की परम्पराओं का निवर्हन करता है।

  वैष्णव सम्प्रदाय की संस्थापना चैतन्य महाप्रभु ने 16 वीं शताब्दी में की थी। इस्कॉन मंदिर के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद हैं। मंदिर में चैतन्य महाप्रभु एवं स्वामी प्रभुपाद की प्रतिमाएं प्रतिष्ठापित हैं।

  इस्कॉन मंदिर की एक लम्बी श्रंखला भारत के कई शहरों सहित दुनिया भर में विद्यमान है। खास यह कि इस्कॉन मंदिर स्वच्छता का आदर्श हैं।
  मान्यता है कि इस्कॉन मंदिर उस स्थान पर निर्मित है, जहां भगवान श्री कृष्ण बालपन में खेला करते थे। 

  भगवान श्री कृष्ण का यह स्थान 5000 वर्ष पुराना माना जाता है। हालांकि इस दिव्य-भव्य मंदिर का निर्माण 1975 में किया गया है। 
  मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण बालपन में यहां दूसरे बच्चों के साथ खेला करते थे। यमुना नदी एवं उसका किनारा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं एवं उनके भाई बलराम के खेलों का साक्षी है। 

  इस्कॉन मंदिर सफेद संगमरमर का शानदार मंदिर है। इसकी नक्काशी अति दर्शनीय है। शायद इसीलिए इस्कॉन मंदिर का सौन्दर्य शास्त्र अद्भुत एवं विलक्षण माना जाता है। यहां की नक्काशी एवं पेंटिंग बेहद आकर्षक है। 

  भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा एवं उनके जीवन से जुड़ी यश-गाथाओं का सुन्दर चित्रण दीवारों पर चित्रित है। यह सुन्दर वर्णन श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। 

  इस्कॉन मंदिर की दर्शनीयता विलक्षण एवं अद्भुत है। इसे कृष्ण बलराम मंदिर के रूप में भी जाना पहचाना जाता है। इस्कॉन मंदिर विदेशी श्रद्धालुओं की आस्था के साथ ही ज्ञान का केन्द्र भी माना जाता है।

   लिहाजा ज्ञानार्जन के लिए विदेशी श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो इस्कॉन मंदिर की मूल मान्यताएं पारम्परिक हिन्दू शास्त्र भागवद् गीता पर आधारित हैं।

  मूलरूप से यह भगवान श्री कृष्ण के विचारों एवं कार्यों को समर्पित हैं। जिसमें भक्ति, योग आदि इत्यादि बहुत कुछ शामिल है।
  खास यह कि इस्कॉन मंदिर का वातावरण अत्यधिक आध्यात्मिक एवं भक्तिमय रहता है।

  इस्कॉन मंदिर में परिधान व्यवस्था भी है। यहां पारम्परिक वस्त्र दिखते हैं। इस्कॉन मंदिर श्रंखला देश के मुम्बई, दिल्ली, नोएडा, कानपुर सहित असंख्य शहरों में फैली है।

  इस्कॉन मंदिर वृंदावन की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट आगरा एयरपोर्ट है।
  श्रद्धालु या पर्यटक इन्दिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली से भी यात्रा कर सकते हैं। निकटतम रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी इस्कॉन मंदिर की यात्रा कर सकते हैं।
27.573030,77.693240

Tuesday, 26 February 2019

द्वारकाधीश मंदिर: हिन्दुओं का तीर्थ

   द्वारकाधीश मंदिर को दुनिया का विशिष्ट एवं विलक्षण मंदिर कहा जाना चाहिए। जी हां, भारत के प्रांत गुजरात के द्वारका शहर में स्थित द्वारकाधीश मंदिर को भगवान श्री कृष्ण का पवित्र निवास माना जाता है। 

   खास यह कि गुजरात के इस दिव्य-भव्य मंदिर को जगत मंदिर भी कहा जाता है। इस मंदिर में प्रवेश के लिए दो द्वार हैं। इनमें प्रवेश द्वार को स्वर्ग द्वार एवं निकास द्वार को मोक्ष द्वार कहा जाता है।
   मोक्ष द्वार को मुक्ति द्वार भी कहा जाता है। द्वारका स्थित इस दिव्य-भव्य मंदिर को हिन्दुओं का तीर्थ माना जाता है। 

  हिन्दुओं के चार धाम मेें एक गुजरात का यह द्वारका मंदिर भी है। इस प्रकार देखें तो द्वारकाधीश मंदिर चार धाम यात्रा का हिस्सा है।
  मंदिर की पांच मंजिला संरचना अति दर्शनीय एवं आकर्षक है। यह भव्य दिव्य संरचना 72 सुन्दर एवं कलात्मक स्तंभ श्रंखला पर विद्यमान है। 

  गोमती नदी के तट पर स्थित यह धार्मिक संरचना 51.8 मीटर ऊंची है। स्वर्ग द्वार में प्रवेश के लिए श्रद्धालुओं को 56 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। इस भव्य-दिव्य मंदिर में काले रंग की भगवान श्री कृष्ण प्रतिमा प्रतिष्ठापित है।

  श्याम रंग की यह सुन्दर एवं आकर्षक प्रतिमा श्रद्धालुओं को श्रद्धानवत करती है। छवि की चकाचौंध से श्रद्धालु मुग्ध हुए बिना नहीं रह पाते।
  करीब 2.25 फुट की यह प्रतिमा बेहद आकर्षक प्रतीत होती है। भगवान श्री कृष्ण को समर्पित यह मंदिर भारत सहित दुनिया में विशेष ख्याति रखता है। 

  द्वारका के राजा अर्थात द्वारकाधीश की पूजा-अर्चना के समय सम्पूर्ण क्षेत्र अनुगूंजित हो उठता है।
  पुरातात्विक विशेषज्ञों की मानें तो द्वारकाधीश का यह मंदिर 2200 से 2500 साल प्राचीन है। हालांकि 16 वीं शताब्दी में मंदिर का भव्य विस्तार किया गया था। 

   धार्मिक विशेषज्ञों की मानें तो द्वारकाधीश मंदिर वस्तुत: एक पुष्टिमार्ग मंदिर है। इसलिए यह मंदिर बल्लभाचार्य एवं विठलेसनाथ द्वारा बनाए गये विधि विधान से संचालित होता है।
   इसी परम्परा से सभी अनुष्ठान होते हैं। परम्परा के अनुसार मूल मंदिर का निर्माण कृष्ण के पड़पोते वज्रनाभ ने हरि-गृह स्थान पर किया था। हरि-गृह अर्थात भगवान श्री कृष्ण का निवास स्थान।

  विशेषज्ञों की मानें तो 8 वीं शताब्दी में आदि शंकराचार्य ने मंदिर का दौरा किया था। मंदिर परिसर में एक स्मारक आदि शंकराचार्य की यात्रा को समर्पित है।
   द्वारकाधीश उपमहाद्वीप में भगवान विष्णु के 98 वें दिव्य देशम हैं। यह दिव्य प्रभा पवित्र ग्रंथों में महिमा मंडित है।

  मान्यता है कि द्वारका का निर्माण भगवान श्री कृष्ण ने भूमि के एक टुकड़े पर किया था। भूमि का यह टुकड़ा समुद्र से प्राप्त हुआ था। कहावत है कि ऋषि दुर्वासा एक बार भगवान श्री कृष्ण एवं उनकी पत्नी रुक्मिणी से मिलने गये। ऋषि की इच्छा थी कि उन्हें महल में ले जाया जाये।

   ऋषि को लेकर महल में जाने लगे। कुछ दूर जाने के बाद रुक्मिणी थक गर्इं। रुक्मिणी ने भगवान श्री कृष्ण से पानी मांगा। भगवान श्री कृष्ण ने धरती पर छेद कर जल उपलब्ध कराया।
   यह जल गंगा नदी से आया था। ऋषि दुर्वासा क्रोधित हो गये आैर रुक्मिणी को उसी स्थान पर रहने का श्राप दे दिया।

  जिस स्थान पर रुक्मिणी मंदिर है। यह वही स्थान है। गुजरात के इस द्वारकाधीश मंदिर का प्राचीन एवं विलक्षण इतिहास है।
  महाभारत महाकाव्य में द्वारका साम्राज्य के तौर पर उल्लखित है। गोमती नदी के तट पर स्थित द्वारका भगवान श्री कृष्ण की राजधानी थी। विशेषज्ञों की मानें तो गोमती नदी में जल के नीचे भी संरचनाएं हैं।

   हिन्दुओं की मान्यता है कि मूल मंदिर का निर्माण भगवान श्री कृष्ण के आवासीय महल के उपर किया गया था। निर्माण वज्रनाभ द्वारा कराया गया था। चालुक्य शैली में निर्मित मंदिर का निर्माण अद्भुत है। मंदिर की चोटी करीब 51.9 मीटर ऊंची है।

  द्वारकाधीश मंदिर का विशेष धार्मिक महत्व है। मंदिर का ध्वज सूर्य एवं चन्द्र को दर्शाता है। मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण तब तक रहेंगे, जब तक सूर्य एवं चन्द्रमा धरती पर मौजूद रहेंगे।
   खास यह कि ध्वज को नित्य पांच बार बदला जाता है। मंदिर का शिखर 78.3 मीटर ऊंचा है। 

  मंदिर का निर्माण चूना एवं पत्थर से किया गया। इसकी पौराणिकता अभी भी दर्शित है। मूर्ति शिल्प की कलात्मकता अति सुन्दर है। देश दुनिया के श्रद्धालु द्वारकाधीश के दर्शन कर धन्य हो जाते हैं।
  द्वारकाधीश मंदिर की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट जामनगर है। जामनगर से द्वारका की दूरी करीब 45 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन द्वारका जंक्शन है। श्रद्धालु या पर्यटक सड़क मार्ग से भी द्वारकाधीश मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं।
22.250600,68.980200

तारापीठ मंदिर: धार्मिक पर्यटन    शक्ति उपासना स्थल तारापीठ को अद्भुत एवं विलक्षण धार्मिक स्थल कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। ज...