Thursday, 31 October 2019

त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर: धार्मिक वैभव

   त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर का धार्मिक वैभव अति दर्शनीय है। इस दिव्य-भव्य मंदिर का वास्तुशिल्प भी विलक्षण एवं अद्भुत है। 

   त्रिपुरा सुन्दरी के इस शानदार दरबार में देश विदेश के श्रद्धालु नतमस्तक होते हैं। भारत के त्रिपुरा के उदयपुर में स्थित त्रिपुरा सुन्दरी का यह मंदिर 51 शक्तिपीठ में एक है। 
  त्रिपुरा के अगरतला से करीब 55 किलोमीटर दूर स्थित त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर अपनी पौराणिकता एवं ऐतिहासिकता के लिए भी जाना एवं पहचाना जाता है। 

  मान्यता है कि सती के दाहिने पैर का अंगूठा इस स्थान पर गिरा था। लिहाजा त्रिपुरा सुन्दरी का यह स्थान शक्तिपीठ के तौर पर मान्य है। स्थापत्य कला के इस अनुपम सौन्दर्य की विशिष्टता की दर्शनीयता बेहद लुभावन है।

   मान्यता है कि भगवान शिव की गोद में सती के शव को भगवान विष्णु ने चक्र से 51 भागों में विभक्त कर दिया था। सती शव के भाग भारत के विभिन्न हिस्सों में गिरे थेे। विशेषज्ञों की मानें तो माता सती के पैर की अंगुलियों के निशान अभी भी मौजूद हैं।

   सती शव के हिस्से गिरने वाले स्थान को शक्तिपीठ एवं महापीठ की मान्यता दी गयी। इस गौरवशाली मंंदिर का आकार-प्रकार कछुआ जैसा है। लिहाजा इसे कुरमा पीठ के नाम से भी जाना पहचाना जाता है।

   वस्तुत: त्रिपुरा सुन्दरी का यह स्थान काली माता को समर्पित है। इस तीर्थ धाम का निर्माण 1501 में किया गया था। निर्माण महाराजा धन्य माणिक्य के शासन काल में किया गया था। खास यह कि इस दिव्य भव्य मंदिर के परिसर में एक कुण्ड भी है। इस कुण्ड का विशेष महत्व है।

   मान्यता है कि इस कुण्ड में स्नान करने से शारीरिक कष्टों से निजात मिलती है। लिहाजा श्रद्धालु काली जी के दर्शन पूजन से पूर्व इस कुण्ड में स्नान अवश्य करते हैं। 

  त्रिपुरा सुन्दरी धाम का दीपावली उत्सव खास है। इस मौके पर भव्य मेला का आयोजन होता है। देश के पवित्र हिन्दू मंदिरों में से एक त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर को मातबरी के नाम से भी जाना पहचाना जाता है। 

   मान्यता है कि महाराजा धन्य माणिक्य को स्वप्न में महामाया ने दर्शन दिये थे। इसके बाद महाराजा ने त्रिपुरा सुन्दरी के इस दिव्य-भव्य मंदिर का निर्माण कराया था। 

   मंदिर में त्रिपुरा सुन्दरी की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठापित होने के साथ ही मंदिर में भगवान विष्णु की भी दिव्य भव्य प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठापित है।

  इच्छित वरदान के लिए देश विदेश के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए यहां उमड़ती है। खास यह कि त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर धार्मिक स्थान के साथ ही त्रिपुरा के खास पर्यटन क्षेत्र के तौर पर भी देखा जाता है।

   त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट महाराजा बीर विक्रम एयरपोर्ट अगरतला है। 

   निकटतम रेलवे स्टेशन अगरतला जंक्शन है। अगरतला रेलवे स्टेशन से त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर की दूरी करीब 5.50 किलोमीटर है। श्रद्धालु या पर्यटक सड़क मार्ग से भी त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर की यात्रा कर सकते हैं।
23.833820,91.282420

Monday, 14 October 2019

पावागढ़ शक्तिपीठ: अद्भुत एवं विलक्षण

   पावागढ़ शक्तिपीठ को अद्भुत एवं विलक्षण कहा जाना चाहिए। जी हां, पावागढ़ शक्तिपीठ हिन्दुओं की अगाध आस्था का केन्द्र है। वस्तुत: यह शक्तिपीठ माता काली को समर्पित है। 

   भारत के गुजरात प्रांत के चंपानेर स्थित यह दिव्य-भव्य मंदिर देवी सती का स्थान माना जाता है। काली जी का यह मंदिर मां के शक्तिपीठों में से एक है। शक्तिपीठ उन स्थान को कहा गया है, जिन स्थानों पर देवी सती के शव अवशेष गिरे थे।

   मान्यता है कि पावागढ़ के इस स्थान पर सती के दाहिने अंगूठा की अंगुलियां गिरी थीं। पुराणों के अनुसार पिता दक्ष के यज्ञ में अपमानित देवी सती ने अपने तप बल से प्राण त्याग दिये थे। देवी सती की मृत्यु से व्यथित भगवान शिव ने सती के शव को लेकर तांड़व करते हुए ब्राह्मांड का भ्रमण किया था। 

  इस भ्रमण के दौरान देवी सती के शव के अवशेष गिरने वाले स्थान शक्तिपीठ माने गये। देवी सती के पैर का अंगूठा गिरने के कारण इस स्थान को पावागढ़ कहा गया। इस स्थान को अति पवित्र माना जाता है। 

  माता काली जी को समर्पित यह शक्तिपीठ काफी कुछ खास है। इस दिव्य-भव्य मंदिर में काली जी की दक्षिण मुखी प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठित है। ऐसी स्थित कम ही देव स्थलों में पायी जाती है। इस मंदिर में दक्षिण रीति अर्थात तांत्रिक पूजा अर्चना की जाती है। 

   मान्यता है कि इस पर्वत माला का ऋषि विश्वमित्र से ताल्लुक है। मान्यता है कि इस पर्वत पर ऋषि विश्वमित्र ने माता काली की तपस्या की थी। माता काली की यह प्रतिमा ऋषि विश्वमित्र ने ही प्राण प्रतिष्ठित की थी।

   शायद इसी लिए यहां प्रवाहमान नदी का नामकरण भी ऋषि विश्वमित्र के नाम से विश्वामित्री किया गया है। खास यह कि काली जी का यह मंदिर गुजरात के अति प्राचीन मंदिरों में से एक है।

   गुजरात के बड़ोदरा से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित पावागढ़ के इस मंदिर की विशेषताओं की एक लम्बी श्रंृखला है। पावागढ़ का यह मंदिर ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। काफी ऊंचाई पर मंदिर होने के कारण मंदिर की यात्रा मुश्किल होती है। 

   हालांकि रोप वे की सुविधा ने पावागढ़ मंदिर की यात्रा काफी सुगम कर दी है। रोप वे से उतरने के बाद भी श्रृद्धालुओं एवं पर्यटकों को करीब 250 सीढ़ियां चढ़नी होती हैं। पावागढ़ का धार्मिक महत्व होनेे के साथ ही ऐतिहासिक महत्व भी है।

   पर्यटक माता काली के दर्शन कर पुण्य लाभ लेने केे साथ ही पर्यटन का भी भरपूर आनन्द उठा सकते हैं। मंदिर से आसपास का प्राकृतिक सौन्दर्य निहार सकते हैं। यहां से आसपास के ताल-तलैया एवं दूधिया तालाब भी देख सकते हैं। 

  मंदिर से आसपास का अद्भुत नजारा मुग्ध कर लेता है। विश्वास है कि माता काली जी के दर्शन मात्र से ही श्रृद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
   चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क: चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क की यात्रा भी पर्यटक कर सकते हैं। यह पार्क इस इलाके का मुख्य आकर्षण है। इस पार्क को यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है।

  इतिहास प्रेमियों के लिए यह पार्क किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इसके अलावा पर्यटक पावागढ़ में प्राचीन किले, प्राचीन महल, भव्य प्रवेश द्वार, मकबरा आदि इत्यादि देख सकते हैं।

   पावागढ़ की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट अहमदाबाद एयरपोर्ट है। अहमदाबाद एयरपोर्ट से पावागढ़ की दूरी करीब 190 किलोमीटर है।
  निकटतम रेलवे स्टेशन बड़ोदरा जंक्शन है। बड़ोदरा जंक्शन से पावागढ़ की दूरी करीब 50 किलोमीटर है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी पावागढ़ की यात्रा कर सकते हैं।
22.466990,73.523920

Friday, 20 September 2019

नासिक : धार्मिक पर्यटन

   नासिक को सुन्दर एवं श्रेष्ठतम धार्मिक पर्यटन कहा जाना चाहिए। हालांकि यह हिन्दुओं का एक अति पवित्र महातीर्थ है। इसे भगवान शिव एवं श्री राम की स्थली भी मान सकते हैं।

   कारण नासिक में पंचवटी है तो वहीं ज्योतिर्लिंग त्रयम्बकेश्वर भी है। पवित्र गोदावरी नदी के तट पर विद्यमान नासिक भारत का गौरब भी है। भारत के महाराष्ट्र का शहर नासिक अपने धार्मिक एवं गौरवशाली इतिहास के लिए भी जाना पहचाना जाता है। महाराष्ट्र के उत्तर-पश्चिम में स्थित नासिक धर्म परायण शहर की ख्याति रखता है। 

  पवित्र गोदावरी नदी के तट पर स्थित नासिक का मुख्य आकर्षण गोदावरी नदी एवंं पंचवटी है। समुद्र तल से करीब 565 मीटर की ऊंचाई से लेकर 700 मीटर की ऊंचाई तक रचा-बसा नासिक अपने प्राकृतिक सौन्दर्य एवं स्थापत्य कला के लिए भी जाना पहचाना जाता है। आस्था एवं विश्वास का यह शहर वैश्विक ख्याति रखता है। 

   नासिक का मुख्य आकर्षण सिंहस्थ कुंभ होता है। प्रत्येक 12 वर्ष में आयोजित होने वाला सिंहस्थ कुंभ की वैश्विक ख्याति है। कुंभ पर्व का आयोजन देश के मुख्य चार शहरों में होता है।
  इनमें नासिक, इलाहाबाद, उज्जैन एवं हरिद्वार हैं। इलाहाबाद का कुंभ सबसे बड़ा उत्सव होता है। इस धर्म उत्सव में भारत के श्रद्धालुओं के साथ साथ दुनिया के श्रद्धालु एवं पर्यटक शामिल होते हैं।

   धार्मिक मान्यता है कि पवित्र गोदावरी में सिंहस्थ कुंभ में स्नान करने से आत्मा शुद्ध होती है। साथ ही पापों से मुक्ति मिलती है। महाशिवरात्रि का पर्व भी यहां अति धूमधाम से मनाया जाता है। 
  गोदावरी नदी के तट एवं घाटों का सौन्दर्य देखते ही बनता है। नासिक में धार्मिक एवं आकर्षक स्थानोें की एक लम्बी श्रंृखला विद्यमान है।
   पंचवटी: पंचवटी नासिक के उत्तर दिशा में स्थित है। मान्यता है कि भगवान श्री राम, सीता, लक्ष्मण ने कुछ समय तक पंचवटी में प्रवास किया था। इसी कारण से पंचवटी दर्शनीय एवं प्रसिद्ध है। पंचवटी के पांच बरगद के वृक्ष भी खास हैं। मान्यता है कि इसी स्थान पर रावण ने माता सीता का अपहरण किया था। 
   सीता गुम्फा: सीता गुम्फा भी पंचवटी का एक हिस्सा है। गुम्फा का शाब्दिक अर्थ गुफा है। पांच बरगद के पेड़ों के निकट स्थित इस गुफा में प्रवेश सीढ़ियों के रास्ते करना पड़ता है।
   सुन्दर नारायण मंदिर: सुन्दर नारायण मंदिर स्थापत्य कला का शानदार अलंकरण है। यह शानदार दिव्य-भव्य मंदिर नासिक में अहिल्या बाई होल्कर सेतु के किनारे स्थित है। इस मंदिर की स्थापना गंगाधर यशवंत चन्द्रचूड ने 1756 में की थी। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। भगवान विष्णु को सुन्दर नारायण के नाम से भी जाना जाता है।
  मुक्ति धाम: मुक्ति धाम भी नासिक एक खास आकर्षण है। हिन्दुओं के सभी देवी देवता इस मंदिर में प्राण प्रतिष्ठित हैं। श्रद्धालु मुक्ति धाम में द्वादश ज्योतिर्लिंग के भी दर्शन कर सकते हैं। 
   मोदाकेश्वर गणेश मंदिर: मोदाकेश्वर गणेश मंदिर नासिक के मुख्य आकर्षण एवं धार्मिक स्थानों में से एक है। मान्यता है कि इस मंदिर में स्थापित मूर्ति स्वयं प्राकृट्य है। 
   इसे शम्भू के नाम से भी जाना पहचाना जाता है। महाराष्ट्र का सबसे मीठा व्यंजन मोदक ही माना जाता है। यहां का नारियल एवं गुड़ के शानदार मिश्रण से बनने वाला मोदक बेहद प्रसिद्ध है।


   रामकुण्ड: रामकुण्ड वस्तुत: गोदावरी नदी का प्रसिद्ध घाट है। मान्यता है कि भगवान राम ने पंचवटी आने पर इसी स्थान पर स्नान किया था। लिहाजा इसे रामकुण्ड के नाम से जाना जाता है।

   कालाराम मंदिर: कालाराम मंदिर नासिक में गोदावरी नदी के निकट पंचवटी में स्थित दिव्य-भव्य मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण गोपिका बाई पेशवा ने 1794 में कराया था। 
  हेमाडपंती शैली के इस मंदिर भगवान श्री राम की श्याम प्रतिमा स्थापित है। इस मंदिर की वास्तुकला अति दर्शनीय है। खास यह कि इस मंदिर की वास्तुकला ज्योतिर्लिंग त्रयंबकेश्वर मंदिर की भांति है। मंदिर का निर्माण काले पत्थरों से किया गया है।
   शिरडी मंदिर: शिरडी मंदिर एक पवित्र एवं धार्मिक स्थान है। शिरडी जिला अहमद नगर का एक छोटा सा गांव है। यह मंदिर वस्तुत: साई बाबा को समर्पित स्थान है। यह मंदिर अद्भुत चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध है। 
   सोमेश्वर महादेव मंदिर: सोमेश्वर महादेव मंदिर वस्तुत: नासिक के अति प्राचीन मंदिरों में से एक है। मंदिर में भगवान सोमेश्वर अर्र्थात शिव जी की प्रतिमा प्रतिष्ठापित है। नासिक से करीब 6 किलोमीटर दूर यह मंदिर गंगापुर रोड पर स्थित है।
   नासिक की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट मुम्बई इण्टरनेशनल एयरपोर्ट है। मुम्बई एयरपोर्ट से नासिक की दूरी करीब 167 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन नासिक जंक्शन है। पर्यटक या श्रद्धालु सड़क मार्ग से भी नासिक की यात्रा कर सकते हैं।
20.000530,73.782707

Wednesday, 11 September 2019

काशी : धर्म एवं संस्कृति का अद्भुत संगम

    काशी को धर्म एवं संस्कृति का विलक्षण एवं अद्भुत संगम कहा जाना चाहिए। इस देव नगरी को तीनों लोक से न्यारी काशी कहा गया है। 

   धर्म, आध्यात्म, संस्कृति एवं कला के इस अनुपम संगम को महातीर्थ एवं धार्मिक पर्यटन कहा जा सकता है। हिन्दुओं की आस्था, विश्वास एवं श्रृद्धा के इस शहर काशी को वैश्विक पर्यटन का दर्जा हासिल है। पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर काशी को विशिष्ट स्थान हासिल है।

   शायद इसी लिए वैश्विक पर्यटकों की काशी यात्रा का सिलसिला अनवरत जारी रहता है। भारत के उत्तर प्रदेश की धर्म नगरी काशी को वाराणसी एवं बनारस भी कहा जाता है। हिन्दुओं के इस पवित्र शहर को अविमुक्त क्षेत्र भी कहा जाता है। काशी का मुख्य आकर्षण ज्योतिर्लिंग विश्वनाथ मंदिर एवं गंगा हैं। 

   उत्तर भारत के धार्मिक एवं सांस्कृतिक शहर काशी का भारत की राजनीति से लेकर कला जगत सहित असंख्य क्षेत्र में अति महत्वपूर्ण स्थान है। खास तौर से काशी के गंगा घाट अति दर्शनीय हैं। 
   सांझ होते ही काशी के इन गंगा घाटों पर एक उत्सव जैसा दृश्य दिखता है। सामान्यत: काशी में गंगा के 100 घाटों की श्रृंखला विद्यमान है लेकिन काशी को गंगा के 84 घाटों के लिए जाना पहचाना जाता है। 

   देव दीपावली पर तो गंगा तट पर देव लोक उतर आता है। करोड़ों अरबों दीपकों की रोशनी से काशी इन्द्रधनुषी दिखती है। ऐसा प्रतीत होता है कि स्वप्न लोक उतर आया हो। गंगा के दशाश्वमेध घाट, राजघाट, अस्सी घाट, आदिकेशव घाट, राणामहल घाट, सिंधिया घाट, पंचगंगा घाट, भोसले घाट, पेशवा घाट एवं मणिकर्णिका घाट आदि खास तौर से प्रसिद्ध हैं।

   करीब 7 किलोमीटर के दायरे मेें स्थित गंगा के यह घाट बेहद अनुपम हैं। दशाश्वमेध घाट के निकट ही ज्योतिर्लिंग विश्वनाथ मंदिर है। भगवान शिव को समर्पित बाबा विश्वनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के आस्था एवंं विश्वास का केन्द्र है। काशी में मंदिरों की एक लम्बी श्रंृखला विद्यमान है।

   इनमें खास तौर से काल भैरव, अन्नपूर्णा मंदिर, ढ़ुंढ़िराज गणेश, दुर्गा मंदिर, केदारनाथ, संकट मोचन मंदिर, तुलसी मानस मंदिर, नया विश्वनाथ मंदिर, भारत माता मंदिर, संकठा देवी मंदिर, विशालाक्षी मंदिर आदि इत्यादि सहित मंदिरों की एक लम्बी श्रंृखला है। 

   काल भैरव को काशी का कोतवाल भी कहा जाता है। काशी विश्वनाथ मंदिर को स्वर्ण मंदिर भी कहा जाता है। विशेेषज्ञों की मानें तो वर्ष 1780 में इंदौर की महारानी अहिल्या बाई होल्कर ने ज्योतिर्लिंग काशी विश्वनाथ मंदिर का निर्माण कराया था।

   इस दिव्य भव्य मंदिर की काशी में सर्वोच्च महिमा है। मंदिर का वास्तुशिल्प अति दर्शनीय है। दुर्गा मंदिर की भी स्थापत्य कला पर्यटक-श्रद्धालुओं को मुग्ध कर लेती है।
   खास यह कि काशी बनारस भारत के दार्शनिक, लेखक, संगीतज्ञों एवं विविध रचनाकारों की कर्म भूमि रही है। खास तौर से गोस्वामी तुलसी दास ने महाकाव्य राम चरित मानस काशी में ही रचा था।

   महर्षि अगस्त्य, महर्षि धन्वंतरि, गौतम बुद्ध, संत कबीर, स्वामी रैदास, अघोराचार्य बाबा कीनाराम, रानी लक्ष्मी बाई, पाणिनी, पाश्र्वनाथ, महर्षि पतंजलि, स्वामी रामानन्दाचार्य, बल्लभाचार्य, शंकराचार्य, महर्षि वेदव्यास आदि की तपोभूमि काशी रही। महान संगीतकार पंडित रवि शंकर, पंडित हरि प्रसाद चौरसिया एवं उस्ताद बिस्मिल्लाह खां आदि इत्यादि काशी की शान एवं शोभा रहे।

   मान्यता है कि भगवान शिव ने करीब 5000 वर्ष पूर्व काशी की स्थापना की थी। शिव नगरी होने के कारण काशी एक अति महत्वपूर्ण महातीर्थ स्थल है। काशी हिन्दुओं की पवित्र सप्तपुरियों में से एक है। काशी वस्तुत: गंगा एवं असि नदी के संगम पर रचा बसा एक इन्द्रधनुषी शहर है। जिसमें सनातन संस्कृति के सभी रंग मिलेंगे। 

  काशी की संरचना बेहद विलक्षण एवं अद्भुत है। संकरी गलियों वाला यह शहर काशी शांत एवं शीतल हवाओं का ह्मदय स्पर्शी अपनापन भी प्रदान करता है। काशी की इन गलियों में ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे सुमधुर संगीत प्रवाहमान हो।
    कारण गंगा के तटों के शीर्ष पर रची बसी काशी एक शीतलता प्रदान करती है। इतना ही नहीं, बनारसी साड़ियों की विशिष्टता विश्व भर में ख्याति रखती है। बनारस का पान तो मलाई की तरह होता है। निराला स्वाद दिलों को भाता है। बनारस का कलाकंद भी बेहद प्रसिद्ध है। काशी की दर्शनीयता में विशिष्टता ही पर्यटकों को लुभाती है।

   काशी की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट लाल बहादुर शास्त्री इण्टरनेशनल एयरपोर्ट बाबतपुर है। एयरपोर्ट से काशी की दूरी करीब 25 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन वाराणसी जंक्शन एवं मंडुवाडीह जंक्शन हैं। पर्यटक सड़क मार्ग से भी काशी की यात्रा कर सकते हैं।
25.309580,83.005692

Tuesday, 10 September 2019

पराशर झील : अद्भुत एवं विलक्षण

   पराशर झील का प्राकृतिक सौन्दर्य अद्भुत एवं विलक्षण कहा जाना चाहिए। पराशर झील वस्तुत: एक शानदार धार्मिक पर्यटन है। 

   विशेषज्ञों की मानें तो पराशर झील के आसपास का इलाका ऋषि पराशर की तप स्थली है। लिहाजा पराशर झील का इलाका धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व रखता है। पर्यटक पराशर झील पर हिल स्टेशन का भरपूर आनन्द ले सकते हैं। 

   भारत के हिमाचल प्रदेश के जिला मण्डी स्थित पराशर झील का प्राकृतिक सौन्दर्य अति दर्शनीय है। समुद्र तल से करीब 2730 मीटर ऊंचाई पर स्थित पराशर झील का विशेष आकर्षण है। झील में तैरता भूखण्ड यहां का मुख्य आकर्षण है। झील में तैरते इस शानदार एवं सुन्दर भूखण्ड को स्थानीयता में टाहला कहते हैं। 

   झील का यह सुन्दर भूखण्ड कभी भी एक स्थान पर नहीं रहता। यह भूखण्ड झील में स्थान परिवर्तन करता रहता है। पराशर झील का यह एक आश्चर्य एवं कौतुहल है। इस शानदार झील की मछलियांं भी एक खास आकर्षण होती हैं। इस शानदार झील के किनारे पगोड़ा शैली पर आधारित एक दिव्य-भव्य मंदिर है। 

   इस शानदार मंदिर का निर्माण 14 वीं शताब्दी में मण्डी रियासत के राजा बाणसेन ने कराया था। स्थापत्य कला, कला-संस्कृति एवं प्राकृतिक सौन्दर्य प्रेमियों के लिए पराशर झील एवं आसपास का इलाका किसी स्वर्ग से कम नहीं है। 

   विशेषज्ञों की मानें तो मंदिर स्थल वस्तुत: ऋषि पराशर की तप स्थली है। इस स्थान पर ऋषि पराशर ने तपस्या की थी। पराशर झील का यह शानदार मंदिर लकड़ी से बना है। तीन मंजिला इस मंदिर की दिव्यता-भव्यता अति दर्शनीय है।
   हालांकि मंदिर की निर्माण शैली परम्परागत है। फिर भी दीवारों की संरचना में पत्थरों के साथ ही लकड़ी का भी उपयोग बेहतरीन तौर तरीके से किया गया है। 
    मंदिर की कलात्मकता अनूठी एवं अमूल्य है। मंदिर के बाहरी स्तंभ नक्काशी के अद्भुत एवं विलक्षण आयाम हैं। देवी देवताओं की छवियां, पेड़-पौधों का अंकन, सांप, फूल-बेल पत्तियां, पशु-पक्षियों का चित्रांकन पर्यटकों एवं श्रृद्धालुओं को आकर्षित करता है। 

   मण्डी से उत्तर दिशा में करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित पराशर झील श्रद्धा एवं आस्था का केन्द्र है। विशेषज्ञों की मानें तो पराशर झील किसी आश्चर्य से कम नहीं है। इस झील में अनोखी पत्तियां निकलती है। स्थानीयता में इसे बर्रे एवं छोटी पत्तियों को जर्रे कहते हैं। इनको देव आशीर्वाद माना जाता है। श्रृद्धालु इनको श्रद्धापूर्वक अपने पास रख लेते हैं। 

   महर्षि पराशर को समर्पित इस मंदिर ऋषि पराशर की पिण्डी, भगवान शिव एवं विष्णु, महिषासुर मर्दिनी आदि देवी-देवताओं की पाषाण प्रतिमाएं प्राण प्रतिष्ठित हैं। खास यह कि मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को पराशर झील से निकली पत्तियां दी जाती हैं। विशेषज्ञों की मानें तो पराशर ऋषि वशिष्ठ मुनि के पौत्र एवं मुनि शक्ति के पुत्र थे। 

   पराशर ऋषि की प्रतिमा में गजब का आकर्षण है। इस प्राचीन प्रतिमा का स्पर्श करा कर श्रृद्धालुओं को चावल के दाने प्रसाद स्वरूप दिये जाते हैं। श्रद्धालु विश्वास के साथ इन चावल के दानोें को ग्रहण करते हैं। मान्यता है कि पराशर झील इलाके में बारिश के लिए भगवान श्री गणेश को आमंत्रित किया जाता है। 

   निकट के गांव भटवाड़ी में श्री गणेश मंदिर है। भगवान श्री गणेश जी की आमंत्रण पर विशेष यात्रा निकलती है। खास यह कि ऋषि पराशर के जन्मोत्सव पर पराशर झील पर एक विशाल मेला का आयोजन होता है। झील का प्राकृतिक सौन्दर्य देख कर पर्यटक अभिभूत हो उठते हैं। 

   पराशर झील के प्राकृतिक सौन्दर्य को वॉलीवुड के कैमरों में भी कैद किया जा चुका है। विशेषज्ञों की मानें पराशर झील पर असंख्य फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। 
   मण्डी से पराशर झील मार्ग पर प्राकृतिक सौन्दर्य की चौतरफा निराली छटा दिखती है। ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे धरती पर स्वर्ग उतर आया हो। निकट ही ब्रिदांवन में एक शानदार संग्रहालय है। इसका मुख्य आकर्षण फोेटो गैलरी है। यह संंग्रहालय हिमाचल दर्शन कराता है।

    पराशर झील की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट भुंटर एयरपोर्ट है। एयरपोर्ट से पराशर झील की दूरी करीब 90 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन कीरतपुर जंक्शन एवं चण्डीगढ़ जंक्शन हैं। पर्यटक सड़क मार्ग से भी पराशर झील की यात्रा कर सकते हैं।
31.754477,77.101641

तारापीठ मंदिर: धार्मिक पर्यटन    शक्ति उपासना स्थल तारापीठ को अद्भुत एवं विलक्षण धार्मिक स्थल कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। ज...