Tuesday, 10 September 2019

पराशर झील : अद्भुत एवं विलक्षण

   पराशर झील का प्राकृतिक सौन्दर्य अद्भुत एवं विलक्षण कहा जाना चाहिए। पराशर झील वस्तुत: एक शानदार धार्मिक पर्यटन है। 

   विशेषज्ञों की मानें तो पराशर झील के आसपास का इलाका ऋषि पराशर की तप स्थली है। लिहाजा पराशर झील का इलाका धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व रखता है। पर्यटक पराशर झील पर हिल स्टेशन का भरपूर आनन्द ले सकते हैं। 

   भारत के हिमाचल प्रदेश के जिला मण्डी स्थित पराशर झील का प्राकृतिक सौन्दर्य अति दर्शनीय है। समुद्र तल से करीब 2730 मीटर ऊंचाई पर स्थित पराशर झील का विशेष आकर्षण है। झील में तैरता भूखण्ड यहां का मुख्य आकर्षण है। झील में तैरते इस शानदार एवं सुन्दर भूखण्ड को स्थानीयता में टाहला कहते हैं। 

   झील का यह सुन्दर भूखण्ड कभी भी एक स्थान पर नहीं रहता। यह भूखण्ड झील में स्थान परिवर्तन करता रहता है। पराशर झील का यह एक आश्चर्य एवं कौतुहल है। इस शानदार झील की मछलियांं भी एक खास आकर्षण होती हैं। इस शानदार झील के किनारे पगोड़ा शैली पर आधारित एक दिव्य-भव्य मंदिर है। 

   इस शानदार मंदिर का निर्माण 14 वीं शताब्दी में मण्डी रियासत के राजा बाणसेन ने कराया था। स्थापत्य कला, कला-संस्कृति एवं प्राकृतिक सौन्दर्य प्रेमियों के लिए पराशर झील एवं आसपास का इलाका किसी स्वर्ग से कम नहीं है। 

   विशेषज्ञों की मानें तो मंदिर स्थल वस्तुत: ऋषि पराशर की तप स्थली है। इस स्थान पर ऋषि पराशर ने तपस्या की थी। पराशर झील का यह शानदार मंदिर लकड़ी से बना है। तीन मंजिला इस मंदिर की दिव्यता-भव्यता अति दर्शनीय है।
   हालांकि मंदिर की निर्माण शैली परम्परागत है। फिर भी दीवारों की संरचना में पत्थरों के साथ ही लकड़ी का भी उपयोग बेहतरीन तौर तरीके से किया गया है। 
    मंदिर की कलात्मकता अनूठी एवं अमूल्य है। मंदिर के बाहरी स्तंभ नक्काशी के अद्भुत एवं विलक्षण आयाम हैं। देवी देवताओं की छवियां, पेड़-पौधों का अंकन, सांप, फूल-बेल पत्तियां, पशु-पक्षियों का चित्रांकन पर्यटकों एवं श्रृद्धालुओं को आकर्षित करता है। 

   मण्डी से उत्तर दिशा में करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित पराशर झील श्रद्धा एवं आस्था का केन्द्र है। विशेषज्ञों की मानें तो पराशर झील किसी आश्चर्य से कम नहीं है। इस झील में अनोखी पत्तियां निकलती है। स्थानीयता में इसे बर्रे एवं छोटी पत्तियों को जर्रे कहते हैं। इनको देव आशीर्वाद माना जाता है। श्रृद्धालु इनको श्रद्धापूर्वक अपने पास रख लेते हैं। 

   महर्षि पराशर को समर्पित इस मंदिर ऋषि पराशर की पिण्डी, भगवान शिव एवं विष्णु, महिषासुर मर्दिनी आदि देवी-देवताओं की पाषाण प्रतिमाएं प्राण प्रतिष्ठित हैं। खास यह कि मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को पराशर झील से निकली पत्तियां दी जाती हैं। विशेषज्ञों की मानें तो पराशर ऋषि वशिष्ठ मुनि के पौत्र एवं मुनि शक्ति के पुत्र थे। 

   पराशर ऋषि की प्रतिमा में गजब का आकर्षण है। इस प्राचीन प्रतिमा का स्पर्श करा कर श्रृद्धालुओं को चावल के दाने प्रसाद स्वरूप दिये जाते हैं। श्रद्धालु विश्वास के साथ इन चावल के दानोें को ग्रहण करते हैं। मान्यता है कि पराशर झील इलाके में बारिश के लिए भगवान श्री गणेश को आमंत्रित किया जाता है। 

   निकट के गांव भटवाड़ी में श्री गणेश मंदिर है। भगवान श्री गणेश जी की आमंत्रण पर विशेष यात्रा निकलती है। खास यह कि ऋषि पराशर के जन्मोत्सव पर पराशर झील पर एक विशाल मेला का आयोजन होता है। झील का प्राकृतिक सौन्दर्य देख कर पर्यटक अभिभूत हो उठते हैं। 

   पराशर झील के प्राकृतिक सौन्दर्य को वॉलीवुड के कैमरों में भी कैद किया जा चुका है। विशेषज्ञों की मानें पराशर झील पर असंख्य फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। 
   मण्डी से पराशर झील मार्ग पर प्राकृतिक सौन्दर्य की चौतरफा निराली छटा दिखती है। ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे धरती पर स्वर्ग उतर आया हो। निकट ही ब्रिदांवन में एक शानदार संग्रहालय है। इसका मुख्य आकर्षण फोेटो गैलरी है। यह संंग्रहालय हिमाचल दर्शन कराता है।

    पराशर झील की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट भुंटर एयरपोर्ट है। एयरपोर्ट से पराशर झील की दूरी करीब 90 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन कीरतपुर जंक्शन एवं चण्डीगढ़ जंक्शन हैं। पर्यटक सड़क मार्ग से भी पराशर झील की यात्रा कर सकते हैं।
31.754477,77.101641

Tuesday, 3 September 2019

मणिकर्ण : धर्म, आध्यात्म एवं प्रकृति का अद्भुत संगम

   मणिकर्ण को प्राकृतिक सौन्दर्य एवं धर्म-आध्यात्म का अद्भुत एवं विलक्षण संगम कहा जाना चाहिए। मणिकर्ण को हिन्दुओं एवं सिखों का महातीर्थ भी कहा जाता है। 

   इसे धार्मिक पर्यटन कहें तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। भारत के हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला स्थित मणिकर्ण का प्राकृतिक सौन्दर्य भी दर्शनीय एवंं निराला है। समुद्र तल से करीब 1760 मीटर ऊंचाई पर स्थित मणिकर्ण प्राकृतिक सम्पदाओं से अति समृद्ध है। 

   हॉट वाटर स्प्रिंग की बहुलता वाला मणिकर्ण जलीय विशिष्टताओं के कारण वैश्विक ख्याति रखता है। मणिकर्ण में जल प्रवाह को खौलते हुयेे देखना अति रोमांचक प्रतीत होता है।
   सर्पीले अर्थात घुमावदार रास्ते वाला मणिकर्ण का विशिष्ट आकर्षण विदेशी पर्यटकों को खास तौर से आकर्षित करता है। विशेषज्ञों की मानें तो मणिकर्ण के वाटर स्प्रिंग का विशेष महत्व है। 

   इस जल में स्नान करने से चर्म रोग एवं गठिया रोग का निवारण हो जाता है। लिहाजा इस जलाशय में स्नान करना बेहद स्वास्थ्यवर्धक होता है। विशेषज्ञों की मानें तो गंधकयुक्त इस जल से असंख्य बीमारियों का स्वत: निदान हो जाता है। खौलते जल का यह वाटर स्प्रिंग बीमारियों के लिए किसी आैषधि से कम नहीं है। मणिकर्ण का शाब्दिक अर्थ कान की बाली होता है। 

   कुल्लू के ऊत्तर पश्चिम दिशा में स्थित मणिकर्ण वस्तुत: एक शानदार एवं दुर्लभ घाटी है। पार्वती घाटी में व्यास नदी एवं पार्वती नदी के मध्य रचा बसा मणिकर्ण एक खास सम्मोहन रखता है। 
   मणिकर्ण में गुरुद्वारा एवं मंदिरों की एक शानदार श्रंृखला विद्यमान है। पार्वती नदी का प्रवाह वेग पर्यटकों को खास तौर से रोमांचित कर देता है। जल के प्रवाह से उत्पन्न स्वर लहरियां एक विशेष सम्मोहन पैदा करती हैं।

   पार्वती नदी का जल बर्फ की भांति ठंड़ा होता है। इसी नदी के दाहिने किनारे पर गर्म उबलते जल का रुाोत दिखता है। यह वाटर स्प्रिंग एक आश्चर्य है। इस वाटर स्प्रिंग ने वैज्ञानिकों को भी चकित कर रखा है। वैज्ञानिकों की मानें तो इस जल में रेडियम भी है। सर्दियों में मणिकर्ण का मौसम बेहद रोमांचक होता है। 

   खास तौर से चौतरफा बर्फ दिखती है। इस शीतलहरी में भी गुरुद्वारा परिसर के इस वाटर स्प्रिंग में स्नान किया जा सकता है। मणिकर्ण तिब्बती कला एवं संस्कृति का भी अद्भुत एवं विलक्षण दर्शन कराता है।
  पर्यटक गुरुद्वारा में लंगर लेकर बाजार में तिब्बती लोक संस्कृति का दर्शनीय आनन्द ले सकते हैं। खास यह कि मणिकर्ण पर तिब्बती बस्तियों की अपनी एक विशिष्ट दर्शनीयता है।

   गुरुद्वारा हो या मंदिर या फिर तिब्बती बस्तियां सभी की अपनी एक अलग संस्कृति एवं सभ्यता दिखती है। मणिकर्ण मेहमाननवाजी का भी खास आनन्द प्रदान करता है।
   वाटर स्प्रिंग में पर्यटक एवं श्रद्धालु पोटली में चावल बांध कर पकाते हैंं। इन चावल का स्वाद भी काफी कुछ विशिष्ट होता है। इस पानी की चाय का स्वाद भी निराला होता है। इस पानी की चाय पर्यटक अति स्वाद से पीतेे हैं। 

   वस्तुत: देखें तो वाटर स्प्रिंग दुनिया का खुला किचन है। विशेषज्ञों की मानें तो इस वाटर स्प्रिंग का जल हर मौसम में एक समान 94 डिग्री सेल्सियस रहता है। गुरुद्वारा के किला नुमा भवन में पर्यटक आश्रय भी ले सकते हैं। 
   मणिकर्ण गुरुद्वारा: मणिकर्ण गुरुद्वारा सिख समुदाय का विशेष धार्मिक स्थल है। इस गुरुद्वारा की संरचना गुरु नानकदेव जी की यात्रा की स्मृति में की गयी थी। श्रद्धा, आस्था एवं विश्वास के इस केन्द्र में बड़ी तादाद में श्रद्धालु आते हैं। 
  पार्वती घाटी: पार्वती घाटी वस्तुत: एक शानदार पर्यटन है। पार्वती घाटी में भगवान राम, श्री कृष्ण, भगवान विष्णु, भगवान शिव सहित अन्य देवी देवताओं के असंख्य मंदिर इस घाटी की शान एवं शोभा हैं।

  मान्यता है कि भगवान शिव पत्नी पार्वती के साथ इस इलाके में जल विहार कर रहे थे, उसी दौरान पार्वती जी की कान की बाली जल में गिर गयी थी। जिससे इस घाटी को पार्वती घाटी के नाम से जाना पहचाना जाने लगा। साथ ही इस जल विहार के दौरान पार्वती जी की कान की बाली खो गयी थी। लिहाजा इसे मणिकर्ण कहा जाने लगा।
   मान्यता यह भी महाप्रलय के बाद मनु ने मणिकर्ण में मानव रचना की थी। मणिकर्ण में एक भव्य दिव्य रघुनाथ मंदिर भी है। इस मंदिर की संरचना कुल्लू के राजा ने कर भगवान श्री राम की प्रतिमा स्थापित की थी। शिव जी का प्राचीन मंदिर भी मणिकर्ण का एक मुख्य आकर्षण है। 
   पर्वतारोहियों का स्वर्ग: मणिकर्ण को पर्वतारोहियों का स्वर्ग भी कहा जाता है। चौतरफा प्रकृति का निराला सौन्दर्य पर्यटकों को प्रफुल्लित कर देता है। मणिकर्ण से करीब आधा किलोमीटर दूर ब्रह्म गंगा भी हैं।
   पार्वती नदी एवं ब्रह्म गंगा का संगम स्थल भी मणिकर्ण का मुख्य आकर्षण है। मणिकर्ण से करीब 115 किलोमीटर दूर एक बेहद रोमांचक स्थल मानतलाई है। खास यह कि मणिकर्ण के चौतरफा प्राकृतिक सौन्दर्य से आच्छादित परिदृश्य की एक लम्बी श्रंृखला विद्यमान है। समूची पार्वती घाटी पर्वतारोहियों के लिए स्वर्ग है। मणिकर्ण की सुन्दर चट्टानें पर्यटकोें को मुग्ध कर लेती हैं।
   मणिकर्ण की यात्रा के सभी आवश्यक संंसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट भुंटर एयरपोर्ट कुल्लू है। भुंटर एयरपोर्ट से मणिकर्ण की दूरी करीब 45 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन पठानकोट रेलवे जंक्शन है। पठानकोट जंक्शन से मणिकर्ण की दूरी करीब 285 किलोमीटर है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी मणिकर्ण की यात्रा कर सकते हैं।
31.912800,77.174301

Monday, 2 September 2019

धर्म नगरी मथुरा: मंदिरों का शहर

   मथुरा को भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का गौरवशाली केन्द्र कहा जाना चाहिए। हालांकि मथुरा की प्रसिद्धि धार्मिक पर्यटन की है। 

   मथुरा वस्तुत: भगवान श्री कृष्ण की जन्म एवं लीला स्थली के तौर पर प्रतिष्ठित है। भारत के उत्तर प्रदेश के धार्मिक शहर मथुरा में चौतरफा मंदिरों की एक शानदार श्रंृखला विद्यमान है।

   धर्म, दर्शन, कला-संस्कृति एवं साहित्य से मथुरा अति समृद्ध है। महाकवि सूरदास, संगीत के आचार्य स्वामी हरिदास, स्वामी दयानन्द के गुरु स्वामी विरजानन्द, कवि रसखान आदि महान आत्माओं का इस धर्म नगरी मथुरा से आत्मिक लगाव रहा। 

   धर्म एवं आध्यात्म के क्षेत्र में मथुरा को मुख्यत: भगवान श्री कृष्ण की जन्म स्थली के तौर पर माना जाता है। भगवान श्री कृष्ण जन्म स्थली मथुरा का मुख्य धार्मिक स्थान है।
  श्री कृष्ण जन्म स्थली पर भव्य दिव्य मंदिर विद्यमान है। परिसर में ही एक अन्य मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं की स्वचलित झांकियों की एक लम्बी श्रंृखला विद्यमान है। 

   परिसर के ही एक अन्य मंदिर में भगवान श्री कृष्ण विशाल स्वरूप में विराजमान हैं। परिसर में ही पर्यटकों एवं श्रृद्धालुओं को संस्कृति दर्शन भी होते हैंं। भगवान श्री कृष्ण जन्म भूमि मंदिर की भव्यता-दिव्यता अति दर्शनीय है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर चौतरफा इन्द्रधनुषी रोशनी से जगमगा उठता है। खास तौर से मंदिर की प्राचीनता भी दर्शित होती है।

   मथुरा शहर के मध्य स्थित श्री कृष्ण जन्म भूमि मंदिर में सौन्दर्य की एक अनोखी आभा दर्शित है। देखें तो कंस के कारागार ने एक दिव्य भव्य मंदिर का स्वरूप ग्रहण कर लिया है।
  इसका सौन्दर्य पर्यटको को आकर्षित करता है। मथुरा का एक अन्य आकर्षण द्वारकाधीश मंदिर है। द्वारकाधीश मंदिर यमुना नदी के तट पर स्थित है। द्वारकाधीश मंदिर का मुख्य आकर्षण आरती होती है। 

   मंदिर के गर्भगृह में मुरली मनोहर की सुन्दर प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठित है। मंदिर से तट पर आते ही यमुना के दिव्य दर्शन होते हैं। यमुना नदी की भी नित्य आरती होती है। यह आरती भी अति दर्शनीय होती है। पर्यटक दर्शन पूजन के बाद यमुना नदी में नौका विहार का आनन्द ले सकते हैं। 

   नौका विहार करते हुये पर्यटक मथुरा के यमुना घाट सहित मथुरा का विहंगम दृश्य देख सकते हैं। नौका विहार के दौरान पर्यटक कंस का किला भी देख सकते हैं। मथुरा एवं निकट ही वृंदावन में दिव्य-भव्य मंंदिरों की एक शानदार दर्शनीय श्रंृखला विद्यमान है। 

   मंदिरों की इस शानदार श्रंृखला में गोेविन्द जी मंदिर, किशोरी रमण मंदिर, वासुदेव घाट, गोवर्धन नाथ जी मंदिर, मदन मोहन मंदिर, राधेश्याम मंदिर एवं गणेश मंदिर, बिरला मंदिर-गीता मंदिर, गायत्री तपो भूमि आदि इत्यादि हैं। खास यह है कि मथुरा के चारो दिशाओं में चार शिव मंदिर हैं।

  पूर्व दिशा में पिपलेेश्वर महादेव, दक्षिण दिशा में रंगेश्वर महादेव, उत्तर दिशा में गोकर्णेश्वर महादेव एवं पश्चिम दिशा में भूतेश्वर महादेव हैं। चारो दिशाओं में शिव मंदिर होने से भगवान शिव को मथुरा का कोतवाल कहा जाता है। 
  मथुरा में कंकाली टीला भी एक आकर्षण है। इस टीला पर कंकाली देवी का मंदिर है। मान्यता है कि देवकी की कन्या समझ कर कंस ने जिसे मारना चाहा था, वह कन्या हाथ से छूट कर आकाश में चली गयी थी। यह कंकाली मंदिर उस कन्या को समर्पित है। 
  मथुरा का संगीत भी बेहद लोकप्रिय है। इसे बृज संगीत की ख्याति हासिल है। बृज का मुख्य संगीत वाद्य यंत्र बांसुरी है। भगवान श्री कृष्ण का बांसुरी वादन मुग्ध कर लेता था।

   इसी कारण भगवान श्री कृष्ण को मुरलीधर एवं वंशीधर कहा गया है। बृज के लोक संगीत में गायन की अनेक शैलियां प्रचलित हैं। इनमें रसिया बृज की प्राचीन गायन शैली है। पर्यटक मथुरा में धर्म, आध्यात्म के साथ ही संगीत का भी आनन्द ले सकते हैं।

   धर्म नगरी मथुरा की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट खेरिया एयरपोर्ट आगरा है। खेरिया एयरपोर्ट आगरा से मथुरा की दूरी करीब 62 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी धर्म नगरी मथुरा की यात्रा कर सकते हैं।
27.476219,77.693398

Sunday, 1 September 2019

वृंदावन: महातीर्थ एवं धार्मिक पर्यटन

    वृंदावन को हिन्दुओं का महातीर्थ एवं धार्मिक पर्यटन कहा जाना चाहिए। वृंदावन वस्तुत: मथुरा का एक अति विकसित गांव है। 

   हालांकि मथुरा के इस सुन्दर गांव ने अब एक विशाल तीर्थ का स्वरूप धारण कर लिया है। वृंदावन भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं से जुड़ा महातीर्थ है। भारत के उत्तर प्रदेश केे धार्मिक शहर मथुरा से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित वृंदावन भगवान श्री कृष्ण एवं राधा रानी के प्रेम, वात्सल्य एवं अनुराग से सराबोर है।

   मान्यता है कि वृंदावन के कण-कण में भगवान श्री कृष्ण का वास है। भगवान श्री कृष्ण को समर्पित बांके बिहारी मंदिर एवं राधा वल्लभ लाल जी मंदिर वृंदावन के अति प्राचीन मंदिर हैं। अब तो भगवान श्री कृष्ण राधा के मंदिरों की एक शानदार एवं अद्भुत मंदिरों की श्रंृखला विद्यमान है। 

   वृंदावन को अब गांव के बजाय एक सुन्दर धार्मिक शहर कहा जा सकता है। खास यह कि वृंदावन के मंदिरों का अपना एक खास धार्मिक आकर्षण है। वृंदावन के राधा रमण मंदिर, राधा दामोदर मंदिर, राधा श्याम सुन्दर मंदिर, गोपीनाथ मंदिर, गोकुलेश मंदिर, श्री कृष्ण बलराम मंदिर, पागल बाबा का मंदिर, रंगनाथ जी का मंदिर, प्रेम मंदिर, श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर, इस्कॉन मंदिर एवं निधि वन अति दर्शनीय हैं। 

   निधि वन को भगवान श्री कृष्ण, राधिका एवं गोपिकाओं का रास स्थल माना जाता है। मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण अभी भी रात्रि में निधि वन में रास लीला रचाते हैं। वस्तुत: वृंदावन भगवान श्री कृष्ण की लीला स्थली है। धर्म एवं आध्यात्म प्रेमी एवं कृष्ण भक्त श्रृद्धालुुओं के समक्ष वृंदावन का नाम आते ही अनुराग, प्रेेम एवं वात्सल्य की तरंगे प्रस्फुटित होेने लगती हैं। 

   वृंदावन को वृज का ह्मदय माना जाता है। योगेश्वर श्री कृष्ण की दिव्य अलौकिक लीलाएं वृंदावन में श्रृद्धालुओं को पुलकित करती हैं। वृंदावन को वृज का ह्मदय इस लिए भी कहा जाता है क्योंकि भगवान श्री कृष्ण एवं राधा की दिव्य लीलाएं वृंदावन के कण कण में विद्यमान हैं।

    विशेषज्ञों की मानें तो वृंदावन को पृथ्वी का उत्तम एवं दिव्य भाग माना जाता है। इसे सुख का आश्रम एवं पूर्ण ब्रह्म का स्थान माना जाता है। शायद इसी लिए अनादि काल से वृंदावन श्रद्धा का केन्द्र बना हुआ है। वृंदावन की प्राकृतिक छटा भी निराली है। वृंदावन के तीन ओर यमुना का प्रवाह है।

   आस्था एवं विश्वास की दृष्टि से देखें तो वृंदावन को संत, महात्माओं एवं महापुरुषों ने धार्मिक महत्व से खास तौर सजाया संवारा है। चैतन्य महाप्रभु, स्वामी हरिदास, श्री हितहरिवंश, महाप्रभु वल्लभाचार्य आदि का धार्मिक वैभव वृंदावन में अति दर्शनीय है। खास यह कि सांझ होते ही वृंदावन धर्म एवं आध्यात्म से झूम उठता है तो वहीं वृंदावन का कोना-कोना रंग बिरंगी रोशनी से झिलमिला उठता है।

   इसे धार्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक एवं धरोहर शहर से अलंकृत किया जा सकता है। वृंदावन में असंख्य ऐतिहासिक धरोहर विद्यमान हैं। आश्रम एवं साधना स्थल वृंदावन की शान एवं शोभा हैं। यमुना के तट पर रचा बसा वृंदावन यमुना के घाटों की एक समृद्ध विरासत भी रखता है। यमुना के घाटों की एक विशाल श्रंृखला वृंदावन में विद्यमान है।

   इनकी दर्शनीयता श्रृद्धालुओं को रोमांचित करती है। इन घाटों में मुख्य रूप से श्रीवाराहघाट, कालीयदमन घाट, सूर्य घाट, युगल घाट, श्री बिहार घाट, श्री आंधेर घाट, इमलीतला घाट, श्रंृगार घाट, श्री गोविन्द घाट, चीर घाट, श्री भ्रमर घाट, श्री केशी घाट, धीर समीर घाट, श्री राधा बाग घाट, श्री पानी घाट, आदि बद्री घाट एवं राज घाट आदि हैं। 
  कुसुम सरोवर: कुसुम सरोवर वृंदावन का एक खास आकर्षण है।
   श्री वाराह घाट: श्री वाराह घाट वृंदावन के दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थित यमुना का यह अति प्राचीन घाट है। तट केे उपर श्री वाराह देव विराजमान हैं। निकट ही ऋषि गौतम का आश्रम विद्यमान है। 
   कालीय दमन घाट: कालीय दमन घाट भी यमुना का अति प्राचीन घाट है। कालीय दमन कर भगवान श्री कृष्ण के लौटने से पहले इसी घाट पर बृजवासियों एवं गोपियों ने आंसुओं से भूमि का तर बतर कर दिया था। मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण की मंगल कामना के लिए ब्राह्मणों ने गायों का दान किया था।
  सूर्य घाट: सूर्य घाट का प्राचीन नाम आदित्य घाट है। घाट के उपर एक विशाल टीला है। इसे आदित्य टीला कहते हैं। इस टीले पर श्री सनातन गोस्वामी का मदन मोहन मंदिर विद्यमान है। यहीं पर प्रस्कंदन तीर्थ भी है। 
   युगल घाट: युगल घाट के निकट ही सूर्य घाट स्थित है। युगल घाट के शीर्ष पर युगल बिहारी का प्राचीन मंदिर है। केशी घाट के निकट जुगल किशोर का एक आैर मंदिर है।
   बिहार घाट: बिहार घाट एक अति प्राचीन घाट है। मान्यता है कि इस घाट पर भगवान श्री कृष्ण जलक्रीड़ा करते थे।
   श्री श्रंृगार घाट: श्री श्रंृगार घाट पर भगवान श्री कृष्ण राधिका का श्रंृगार करते थे।
चीर घाट: चीर घाट वस्तुत: भगवान श्री कृष्ण की क्रीड़ा स्थली था। यमुना में स्नान करती गोपिकाओं के वस्त्र हरण कर भगवान श्री कृष्ण कदम्ब के वृक्ष पर टांग दिया करते थे। शायद इसी लिए इसे चीर घाट केे नाम से जाना पहचाना जाता है।
   राज घाट: राज घाट आदि बद्री घाट के दक्षिण में स्थित है। मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण नाविक बन कर सखियों एवं राधिका को यमुना पार कराया करते थे।
   बृंदावन की यात्रा के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैंं। निकटतम एयरपोर्ट आगरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। आगरा एयरपोर्ट से वृंदावन की दूरी करीब 53 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन है। पर्यटक या श्रृद्धालु सड़क मार्ग से भी वृंदावन की यात्रा कर सकते हैं।
27.577090,77.694880

Wednesday, 28 August 2019

शंकराचार्य मंदिर : इन्द्रधनुषी स्थापत्य कला

    शंकराचार्य मंदिर को वास्तुकला का इन्द्रधनुषी आयाम कहा जाना चाहिए। खास तौर से यह मंदिर कश्मीरी वास्तुकला को बेहतरीन तौर तरीके से प्रस्तुत करता है। 

   भारत के जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर स्थित शंकराचार्य मंदिर का वास्तुशिल्प अद्भुत एवं विलक्षण है। कश्मीर के दक्षिण-पूर्वी इलाके में स्थित शंकराचार्य मंदिर एक शानदार धार्मिक पर्यटन स्थल भी है।

   समुद्र तल से करीब 1100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित शंकराचार्य मंदिर एक सुरम्य एवं शांत धार्र्मिक स्थल है। भगवान शिव को समर्पित यह भव्य-दिव्य मंदिर शंकराचार्य पर्वत पर स्थित है। गोपदरी हिल स्टेशन इलाके में स्थित शंकराचार्य मंदिर के गर्भगृह में विशाल शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठित है। 

   खास यह कि यह विशाल मंदिर एक विशाल चट्टान पर स्थित है। खास यह भी है कि इस मंदिर में 13 परतों वाला एक अष्टकोणीय तहखाना भी है। तहखाना से लेकर मंदिर के आन्तरिक एवं बाह्य परिदृश्य में कश्मीरी स्थापत्य कला का शानदार दर्शन होता है।

  पत्थरों के विशाल शिलाखण्ड पर अंकित मूर्ति शिल्प अति दर्शनीय है। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रतिमाएं जीवंत हों। कलात्मकता देखते ही बनती है। नक्काशी में कलात्मकता के दर्शन होते है। यह कलात्मकता मुग्ध करने वाली है। रोशनी में मंदिर का सौन्दर्य आैर भी अधिक निखर आता है।
   मंदिर एक गोलाकार कक्ष की भांति दर्शित है। शंकराचार्य पर्वत पर स्थित इस दिव्य भव्य मंदिर परिसर से कश्मीर घाटी का प्राकृतिक सौन्दर्य परिलक्षित होता है। 
  कश्मीर घाटी के मनोरम दृश्य श्रृद्धालुओं-पर्यटकों को मुग्ध कर लेते हैं। इस स्थान से श्रीनगर की झीलों एवं झरनों का सौन्दर्य देखते ही बनता है। विशाल हिमालय की शान एवं शोभा हैं। 

   ऊंचाई पर स्थित होने के कारण मंदिर की दिव्यता-भव्यता का अपना एक अलग आकर्षण है। मंदिर जाने के लिए श्रृद्धालुओं को करीब 200 सीढ़ियांं चढ़नी पड़ती हैं। मंदिर से श्रीनगर की खूबसूरत घाटियां-वादियां एक सम्मोहन सा पैदा करती हैं। 

   शंकराचार्य मंदिर को ज्येष्ठेश्वर मंंदिर एवं पास पहाड़ भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिव्य-भव्य मंदिर का निर्माण कश्मीर के राजा गोपादत्य ने कराया था। विशेषज्ञों की मानें तो इस मंदिर का निर्माण अति प्राचीन है। 

   चूंकि मंदिर का निर्माण राजा गोपादत्य ने कराया था। लिहाजा उस समय इस मंदिर को राजा गोपादत्य के नाम से ही जाना पहचाना गया।

   मान्यता है कि कश्मीर घाटी का यह सबसे प्राचीन मंदिर है। बाद में मंदिर का नाम बदल कर शंकराचार्य मंदिर कर दिया गया था। मान्यता है कि संत शंकराचार्य 9वीं शताब्दी में सनातन धर्म को पुर्नजीवित करने के लिए कश्मीर आये थे। 

  शायद इसी कारण इस दिव्य-भव्य मंदिर का नाम बदल कर शंकराचार्य मंदिर रखा गया था। इस मंदिर को पहले गोपादरी मंदिर भी कहा जाता था। 

   कश्मीर यात्रा के दौरान संत आदि शंकराचार्य इस स्थान पर ठहरते एवं पूजा अर्चना करते थे। बाद में श्रृद्धालुओं की सुविधा सहूलियत को ध्यान में रखते हुए डोगरा शासक महाराजा गुलाब सिंह ने धरातल से पर्वत के ऊपर मंदिर तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का निर्माण कराया था। 

   शंकराचार्य मंदिर हिन्दुओं का धार्मिक स्थान होने के साथ ही पुरातात्विक महत्व भी रखता है।
शंकराचार्य मंदिर श्रीनगर की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। 

   निकटतम एयरपोर्ट श्रीनगर एयरपोर्ट है। निकटतम रेलवे स्टेशन नौगाम जंक्शन है। पर्यटक उधमपुर रेलवे स्टेशन से भी शंकराचार्य मंदिर की यात्रा कर सकते हैं। श्रृद्धालु या पर्यटक सड़क मार्ग से भी शंकराचार्य मंदिर की यात्रा कर सकते हैं।
34.071750,74.804320

तारापीठ मंदिर: धार्मिक पर्यटन    शक्ति उपासना स्थल तारापीठ को अद्भुत एवं विलक्षण धार्मिक स्थल कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। ज...