Friday, 7 December 2018

अमरनाथ गुफा: शिवलिंग के अद्भुत दर्शन

    अमरनाथ धाम को हिन्दुओं का श्रेष्ठतम तीर्थ कहना चाहिए। जी हां, अमरनाथ धाम की यात्रा के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है। 

   इसलिए अमरनाथ धाम को हिन्दुओं का श्रेष्ठतम तीर्थ कहना गलत न होगा। अमरनाथ धाम की यात्रा भारत ही नहीं, विदेशों में खासी ख्याति रखता है। अमरनाथ धाम को अमरनाथ गुफा एवं अमरनाथ गुफा मंदिर भी कहते हैं।
   खास यह कि इस पवित्र गुफा में बर्फ से प्राकृतिक शिवलिंग निर्मित होता है। इसे स्वयंभू हिमानी शिवलिंग भी कहते हैं।

   अमरनाथ गुफा की परिधि करीब 150 फुट होती है। हिम बूंदों से लगभग 10 फुट लम्बा शिवलिंग निर्मित होता है। विशेषज्ञों की मानें तो चन्द्रमा के घटने-बढ़ने से शिवलिंग का आकार भी घटता-बढ़ता है। यहां गणेेश, पार्वती एवं भैरव के अलग हिमखण्ड हैं।
   अमरनाथ की यह पवित्र गुफा भारत के जम्मू-कश्मीर प्रांत के श्रीनगर शहर से उत्तर-पूर्व दिशा में है। समुद्र तल से करीब 3888 मीटर ऊंचाई पर स्थित यह अमरनाथ गुफा बेहद बर्फीला इलाका है। 

   शीर्ष ऊंचाई पर होने के कारण अमरनाथ गुफा अधिसंख्य समय बर्फ से आच्छादित रहती है। 
   गर्मियों की अवधि खास तौर से जून से अगस्त की दौरान ही श्रद्धालुओं को गुफा में अमरनाथ के दर्शन हो पाते हैं। अमरनाथ गुफा या अमरनाथ धाम इसी अवधि में तीर्थयात्रियों के लिए खुलती है। 


   अमरनाथ गुफा में शिवलिंग के दर्शन होते हैं। यह शिवलिंग बर्फ से आकार लेता है। इसीलिए श्रद्धालु बाबा बर्फानी भी कहते हैं। मान्यता है कि अमरनाथ गुफा करीब 5000 वर्ष प्राचीन है।
   किवदंती है कि एक पवित्र व्यक्ति ने स्थानीय चरवाहा को कोयले से भरा थैला दिया था। चरवाहा ने घर जाकर देखा कि कोयला स्वत: स्वर्ण में परिवर्तित हो गया था। 

    चरवाहा ने पवित्र व्यक्ति की तलाश की तो इस पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन हुये थे। अमरनाथ गुफा की लम्बाई करीब 19 मीटर, चौड़ाई करीब 16 मीटर है। ऊंचाई करीब 11 मीटर है। 
  खास यह कि अमरनाथ गुफा भगवान शिव के मुख्य धार्मिक स्थलों में से एक है।

    विशेषज्ञों की मानें तो प्राचीनकाल में अमरनाथ गुफा को अमरेश्वर महादेव कहा जाता था। खास यह कि अमरनाथ गुफा से विदेशी भी प्रभावित हुये बिना न रह सके।
  अंग्रेज लेखक लॉरेंस अपनी पुस्तक 'वैली ऑफ कश्मीर" में लिखते है कि कभी कश्मीरी ब्रााह्मण तीर्थयात्रियों को अमरनाथ गुफा की यात्रा कराते थे।

    विशेषज्ञों की मानें तो इस हिल स्टेशन पर कभी हिन्दुओं एवं बौद्धों के कई प्रसिद्ध मठ थे। विशेषज्ञों की मानें तो ईसा एवं मूसा ने पहलगांव में अपने जीवन के कुछ दिन व्यतीत किये थे। पहलगाम का अर्थ होता है कि गड़रिये का गांव।

   पौराणिक मान्यता है कि एक बार कश्मीर घाटी जलमग्न हो गयी थी। घाटी ने एक बड़ी झील का स्वरूप धारण कर लिया था।
   प्राणियों की रक्षा के लिए ऋषि कश्यप ने इस जल को अनेक नदियों एवं अन्य सोतों से बहा दिया था। इसी दौरान ऋषि भृगु पवित्र हिमालय के दर्शन के लिए निकले थे। 

   ऋषि भृगु ने हिमालय दर्शन के दौरान अमरनाथ गुफा के दर्शन किये थे। यहां ऋषि को बर्फानी शिवलिंग के दर्शन हुए थे।
   विशेषज्ञों की मानें तो तभी से यह स्थान शिव आराधना का मुख्य स्थल बन गया। हालात यह कि शिव के अद्भुत दर्शन के लिए श्रद्धालु अनेक संकट एवं कठिनाई को पार कर अमरनाथ गुफा आते हैं। 

   श्रीनगर से अमरनाथ गुफा की दूरी करीब 141 किलोमीटर है। विशेषज्ञों की मानें तो अमरनाथ गुफा का कोई प्राचीन इतिहास नहीं है। गुफा शायद हिमयुग को रेखांकित करती है।
   विशेषज्ञों की मानें तो अमरनाथ गुफा में ही केवल बर्फ का शिवलिंग है। बर्फ का शिवलिंग कश्मीर को छोड़कर विश्व में कहीं भी नहीं है।

  विशेषज्ञों की मानें तो पहले साधु-संत या घर परिवार छोड़ कर तीर्थयात्रा पर निकलने वाले ही अमरनाथ गुफा की यात्रा पर जाते थे। कारण यह यात्रा अति दुर्गम होती है। 
  बदलते हालात में अब बड़ी तादाद में श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं। हालांकि अमरनाथ गुफा की यात्रा बेहद कठिन है। फिर भी ऐसा नहीं कि दर्शन के लिए श्रद्धालु न जा सकें। 


   अमरनाथ गुफा की यात्रा के लिए श्रीनगर तक संसाधन उपलब्ध हैं। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर तक पर्यटक या श्रद्धालु हवाई जहाज या रेल की यात्रा कर पहंुच सकते हैं। निकटतम एयरपोर्ट श्रीनगर है।
   श्रीनगर से पहलगाम की यात्रा बस या सड़क माध्यम से की जा सकती है। पहलगाम का निकटतम रेलवे स्टेशन उधमपुर जंक्शन है। जम्मू रेलवे स्टेशन से भी पर्यटक यहां पहुंच सकते हैं।  
   पहलगाम से अमरनाथ गुफा की दूरी करीब 48 किलोमीटर है। बालटाल से गुफा की दूरी करीब 14 किलोमीटर है। पहलगाम से यात्रा करने पर कई पड़ाव पर विश्राम लेना होता है। पहलगाम से पहला पड़ाव 16 किलोमीटर दूर चंदनवाड़ी में होता है। दूसरा पड़ाव करीब 3 किलोमीटर दूूर पिस्सू टॉप है। तीसरा पड़ाव करीब 9 किलोमीटर दूर शेषनाग है। आखिरी पड़ाव करीब 14 किलोमीटर दूर पंचतरणी है। पंचतरणी से पवित्र अमरनाथ गुफा की दूरी करीब 6 किलोमीटर है।
34.038891,75.322863

Monday, 5 November 2018

हेमकुण्ड साहिब: सिखों का तीर्थ

    हेमकुण्ड को सिख समुदाय का श्रेष्ठतम तीर्थ कहा जाना चाहिए। जी हां, हिमालय की गोद में स्थित हेमकुण्ड की यात्रा किसी तप से कम नहीं। 

   उत्तराखण्ड के चमोली में स्थित हेमकुण्ड वस्तुत: प्राकृतिक सुन्दरता के बीच एक धार्मिक स्थान है। समुद्र तल से करीब 4632 मीटर ऊंचाई पर स्थित हेमकुण्ड की अपनी एक विशिष्ट यशोगाथा है। हेमकुण्ड वस्तुत: संस्कृत शब्दार्थ है। हेम का आशय बर्फ एवं कुण्ड का आशय कटोरा से है।

   बर्फीली झील किनारे स्थित हेमकुण्ड चौतरफा सात पर्वत श्रंखलाओं से घिरा है। इन सात पर्वत शिखर पर निशान साहिब की शोभा दिखती है। हेमकुण्ड की यात्रा गोविन्द घाट से पैदल चढ़ाई से करनी होती है। सुरम्य घाटियों-वादियों के मध्य यह यात्रा बेहद रोमांचक एवं सुखद होती है। 

   हिमालय की गोद में रचा-बसा गुरुद्वारा हेमकुण्ड साहिब सिख समुदाय का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। यहां गुरुद्वारा में हेमकुण्ड साहिब सुशोभित हैं। विशेषज्ञों की मानें तो हेमकुण्ड का उल्लेख गुरु गोविन्द सिंह द्वारा रचित दशम ग्रंथ में है। 

   विशेषज्ञों की मानें तो सिख समुदाय के दसवें एवं अंतिम गुरु श्री गोविन्द सिंह ने जीवन में ध्यान साधना की थी। 
   स्थानीय निवासी हेमकुण्ड साहिब को असामान्य, पवित्र, विस्मय एवं श्रद्धा का स्थान मानते हैं। हेमकुण्ड की झील एवं उसके आसपास के क्षेत्र को लोकपाल कहा जाता है। लोकपाल से आशय संरक्षक होता है। 

   झील के किनारे मंदिर भी है। इस मंदिर का निर्माण लक्ष्मण ने कराया था। सिख गुरु गोविन्द सिंह जी ने इस मंदिर में पूजा अर्चना की थी। अब इस स्थान को गुरुद्वारा माना जाने लगा। 
   इस दर्शनीय तीर्थ में चारों ओर बर्फ के ऊंचे पर्वत शिखर दिखते हैं। विशाल झील का जल अति शीतल अर्थात बर्फीला होता है। फिर भी श्रद्धालु स्नान ध्यान कर गुरुद्वारा में मत्था टेकते हैं।

    विशेषज्ञों की मानें तो इस बर्फीली झील में हाथी पर्वत एवं सप्त ऋषि पर्वत श्रंखलाओं से पानी आता है। एक छोटी जलधारा इस सुन्दर झील से प्रवाहमान होती है। इसे हिमगंगा कहते हैं। झील के किनारे लक्ष्मण मंदिर भी स्थित है।

   अत्यधिक ऊंचाई पर होने के कारण हेमकुण्ड साहिब के दर्शन सर्दियों में दुलर्भ होते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो सर्दियों में बर्फ जमी रहती है। जिससे यात्रा मुश्किल हो जाती है। सर्दियों के बाद मई में हेमकुण्ड के पट दर्शन के लिए खुलते हैं। हेमकुण्ड की यात्रा साहस एवं धैर्य से करनी होती है।

    कारण कई बार मुश्किलें भी पेश आती हैं। हालांकि यह मुश्किलें रोमांचक एहसास के पीछे छूट जाती हैं। हेमकुण्ड की मुख्य यात्रा गोविन्दघाट से प्रारम्भ होती है। गोविन्दघाट से घांघरिया तक करीब 13 किलोमीटर दुलर्भ चढ़ाई करनी होती है।

   इसके बाद करीब 6 किलोमीटर पर्वतीय खड़ी चढ़ाई करनी होती है। पर्यटक या श्रद्धालु यहां ट्रैकिंग का भरपूर आनन्द ले सकते हैं। 

   हेमकुण्ड की यात्रा बेहद रोमांचक एवं प्रफुल्लित करने वाली होती है। कारण कहीं पर्वत श्रंखला तो कहीं घाटियां-वादियां होती हैं। प्राकृतिक सौन्दर्य से आच्छादित इलाका बेहद दर्शनीय होता है।

  जिससे पर्यटक थकान का एहसास नहीं करते। प्राकृतिक खूबसूरती के इस सफर में सुन्दर झरनों की श्रंखला भी देखने को मिलती है। इसी के निकट ही फूलों की घाटी भी है।

   हेमकुण्ड साहिब की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट जॉली ग्रांट देहरादून है। गोविन्दघाट से जॉली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून की दूरी करीब 292 किलोमीटर है।
   गोविन्दघाट से हेमकुण्ड की यात्रा पैदल तय करनी होती है। निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश है। ऋषिकेश से गोविन्दघाट की दूरी करीब 273 किलोमीटर है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी हेमकुण्ड साहिब की यात्रा कर सकते हैं।
30.403601,79.330902

Thursday, 1 November 2018

गौमुख: भागीरथी गंगा का उद्गम स्थल

   गौमुख वस्तुत: भागीरथी गंगा का उद्गम स्थल है। मान्यता है कि गौमुख के बर्फीले जल से स्नान करने से समस्त पाप स्वत: धुल जाते हैं। 

   उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी स्थित गौमुख पौराणिक विशेष महत्व है। उत्तरकाशी के इसी स्थान पर भागीरथी गंगा का धरती पर अवतरण हुआ है।
   समुद्र तल से करीब 3892 मीटर ऊंचाई पर स्थित गौमुख भागीरथी गंगा का अवतरण स्थल होने से धार्मिक एवं आध्यात्मिक मान्यता है। गौमुख का जल शीतल होने के बजाय बर्फीला होता है। 

    गंगोत्री मंदिर से करीब 19 किलोमीटर दूर शीर्ष पर विद्यमान गौमुख की यात्रा भी कम रोमांचक नहीं होती। गंगोत्री से गौमुख की यात्रा पैदल या टट्टुओं के जरिये की जा सकती है। विशेषज्ञों की मानें तो गौमुख का क्षेत्र अति व्यापक है। गौमुख क्षेत्र करीब 25 किलोमीटर लम्बा, करीब 4 किलोमीटर चौड़ा एवं करीब 40 मीटर ऊंचा है। 

   गौमुख वस्तुत: एक सुरम्य शानदार ग्लेशियर है। गौमुख ग्लेशियर की एक छोटी सी गुफा से भागीरथी गंगा का धरती पर अवतरण होता है। इस बड़ी बर्फानी नदी का पवित्र जल करीब 5000 मीटर की ऊंचाई से घाटी तक प्रवाहमान होता है। विशेषज्ञों की मानें तो भागीरथी गंगा का मूल पश्चिम ढ़लान संतोपथ समूह की चोटियों से है। 

   गौमुख से करीब 19 किलोमीटर नीचे गंगोत्री धाम मंदिर स्थित है। गंगोत्री धाम मंदिर समुद्र तल से करीब 3042 मीटर की ऊंंचाई पर स्थित है। 
   पौराणिक कथानक की मानें तो रघुकुल के चक्रवर्ती राजा भगीरथ ने यहां एक पवित्र शिलाखण्ड पर बैठ कर भगवान शंकर की प्रसन्नता के लिए प्रचंड तपस्या की थी। इस पवित्र शिलाखण्ड के निकट ही गंगोत्री धाम मंदिर का निर्माण 19 शताब्दी में किया गया है।

    मान्यता है कि इसी स्थान पर देवी भागीरथी ने धरती का स्पर्श किया है। विशेषज्ञों की मानें तो शिवलिंग के रूप में एक नैसर्गिक चट्टान भागीरथी नदी में जलमग्न है। यहां दैवीय शक्ति की प्रत्यक्ष अनुभूति होती है। 

    पौराणिक आख्यान की मानें तो इसी स्थान भगवान शंकर ने अपनी जटाओं को फैला कर गंगा के वेग को नियंत्रण में लिया था। गंगा का जल स्तर काफी नीचे होने पर पवित्र शिवलिंग के दर्शन होते हैं। गौमुख एवं गंगोत्री धाम सदियों से हिन्दुओं की आस्था एवं आध्यात्मिक प्रेरणा का स्थल रहा है।
   गौमुख से गंगोत्री धाम का क्षेत्र धर्म एवं आध्यात्म के साथ ही एक सुन्दर एवं शानदार पर्यटन स्थल के तौर पर भी विकसित हुआ है। भोज वृक्ष श्रंखला से घिरा यह इलाका अति सुन्दर प्रतीत होता है। 

   देवदार की वन श्रंखला एवं संतोपथ की चोटियों के बीच यह सुन्दर घाटी सुरम्यता एवं विहंगमता का रोमांच पैदा करती है। गौमुख से बाहर निकल कर केदारगंगा तथा भागीरथी का कोलाहल छोड़ कर गंगा का अस्तित्व ग्रहण करती हैं।
  खास यह कि गौैमुख से गंगोत्री धाम का विहंगम क्षेत्र वनस्पतियों की प्रचुरता से आच्छादित है। वनस्पतियों की विशाल एवं असंख्य प्रजातियां इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुन्दरता में चार चांद लगा देती हैं। वन क्षेत्र भी अति सम्पदावान है। वन्य जीवन का कोलाहल भी दर्शनीय होता है। 

   वन्य जीवन: वन्य जीवन का कोलाहल अति दर्शनीय होता है। यहां लंगूर, लाल बंदर, भूरे भालू, सामान्य लोमड़ी, चीता, बर्फीले चीता, भौकते हिरण, सांभर, कस्तूरी मृग एवं साही आदि बड़ी तादाद में पाये जाते हैं।
  मुखबा गांव: मुखबा गांव का मुख्य आकर्षण मुखीमठ मंदिर है। मुखबा गांव के पुजारी ही गंगोत्री धाम मंदिर की पूजा व्यवस्था संचालित करते हैं। गंगोत्री धाम मंदिर के पट बंद होने पर गंगा देवी को इसी गांव धूमधाम से लाया जाता है। बसंत आने तक यहां गंगा की पूजा होती है। 
   भैंरो घाटी : भैंरो घाटी गंगोत्री धाम से करीब 9 किलोमीटर दूर है। भैंरो घाटी वस्तुत: जध, जाह्नवी गंगा एवं भागीरथी का संगम है। तेज बहाव से गंगा गहरी घाटियों में बहती हैं। भैंरो घाटी से हिमालय का मनोरम दृश्य रोमांचित करता है। भैंरो घाटी से भृगु पर्वत श्रंखला, सुदर्शन, मातृ एवं चीड़वासा चोटियों का शानदार दर्शन होता है। 
   नन्दन तपोवन: नन्दन तपोवन गंगोत्री धाम से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित है। तपोवन से शिवालिक चोटियों के भव्य-दिव्य दर्शन होते हैं। गंगोत्री नदी के मुहाने के पार तपोवन है। यह इलाका सुन्दर चारागाह के लिए प्रसिद्ध है।
   गंगोत्री चिरबासा: गंगोत्री चिरबासा एक सुरम्य शानदार स्थल है। चिरबासा से विशाल गौमुख ग्लेशियर का अवलोकन किया जा सकता है। चिरबासा का शाब्दिक अर्थ चिर का पेड़ होता है।
   गंगोत्री भोजबासा: गंगोत्री भोजबासा वस्तुत: भोज वृक्ष की प्रचुरता वाला क्षेत्र है। गंगोत्री से भोजबासा करीब 14 किलोमीटर दूर है। यहां लाल बाबा द्वारा संचालित आश्रम में भोजन की निशुल्क व्यवस्था रहती है। कहावत है कि यहां ब्राह्म कमल के दर्शन होते हैं। ब्राह्म कमल ब्राह्मा जी का आसन है।
    केदारताल: केदारताल गंगोत्री धाम से करीब 14 किलोमीटर दूर स्थित है। पर्वतारोहण का बेहतरीन इलाका है। समुद्र तल से करीब 15000 फुट की ऊंचाई वाला यह इलाका शांत वातावरण के लिए खास तौर से जाना पहचाना जाता है। केदार ग्लेशियर के पिघलते बर्फ से बनी यह झील भागीरथी की सहायक नदी केदार गंगा का उद्गम स्थल है।
   गोमुख की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट जॉली ग्रांट देहरादून है। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून से गोमुख की दूरी करीब 240 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश है। ऋषिकेश से गोमुख की दूरी करीब 270 किलोमीटर है। श्रद्धालु या पर्यटक सड़क मार्ग से भी गोमुख की यात्रा कर सकते हैं।
30.997480,78.923400

Wednesday, 31 October 2018

यमुनोत्री धाम: आस्था का केन्द्र

   यमुनोत्री धाम हिमालय की गोद में रचा-बसा श्रद्धा एवं आस्था का श्रेष्ठ केन्द्र है। उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी स्थित यमुनोत्री धाम हिन्दुओं का सर्वमान्य तीर्थ कहें तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी।

   समुद्र तल से करीब 3293 मीटर ऊंचाई पर स्थित यमुनोत्री धाम के कपाट खास तौर से सर्दियों में बंद कर दिये जाते हैं। मान्यता है कि यमुनोत्री धाम सूर्य पुत्री का स्थान है। यमुनोत्री धाम को हिन्दुओं के चार धाम में प्रमुख स्थान हासिल है। 

   यमुनोत्री धाम में पिण्डदान का विशेष महत्व है। यमुनोत्री धाम का मुख्य आकर्षण देवी यमुना के लिए समर्पित मंदिर एवं जानकीचट्टी है। जानकीचट्टी एक पवित्र तापीय झरना है। यह तापीय झरना यमुनोत्री धाम से करीब 7 किलोमीटर दूर स्थित है।

   विशेषज्ञों की मानें तो चार धाम की यात्रा यमुनोत्री धाम से ही प्रारम्भ होती है। यमुनोत्री धाम मुख्यत: यमुना देवी को समर्पित है। सूर्य पुत्री को सूर्यतनया कहा जाता है। सूर्यतनया का शाब्दिक अर्थ यमुना है। यमुना की महिमा का बखान पुराण में भी है। यमुनोत्री धाम का इतिहास भी अति प्राचीन है। 

   मंदिर का निर्माण टिहरी गढ़वाल के महाराजा प्रताप शाह ने वर्ष 1919 में कराया था। हालांकि यमुनोत्री धाम का पुन: निर्माण जयपुर की महारानी गुलेरिया ने 19 सदी में कराया। विशेषज्ञों की मानें तो यमुनोत्री का वास्तविक उद्गम स्थल हिमनद अर्थात चंपासर ग्लेशियर है। 

    यह स्थान समुद्र तल से 4421 मीटर ऊंचाई पर कालिंद पर्वत पर स्थित है। यमुनोत्री धाम मंदिर की भव्यता-दिव्यता देखते ही बनती है। मंदिर के गर्भगृह में यमुना देवी की काले संगमरमर की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठित है। प्रतिमा का पूजन-अर्चन विधि-विधान से नित्य होती है।

   विशेषज्ञों की मानें तो पुराण में सूर्य पुत्री को यमुना कहा गया है। सूर्य की छाया एवं संज्ञा नामक पत्नियों से यमुना, यम, शनिदेव, वैवस्वत मनु प्रकट हुये थे। इस प्रकार देखें तो यमुना खास तौर से यमराज एवं शनिदेव की बहन हैं।

    शायद इसी लिए भाई दूूज को यमुना दर्शन एवं यमुना स्नान का विशेष महत्व है। यमुना जल स्वरूप में सर्वप्रथम कालिंद पर्वत पर प्रकट हुर्इं हैं। मंदिर प्रांगण में एक विशाल शिलाखण्ड स्थापित है। इस शिला खण्ड को दिव्यशिला के नाम से जाना पहचाना जाता है। 

   खास यह कि मई से अक्टूबर की अवधि में यमुनोत्री धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है। विशेषज्ञों की मानें तो असित मुनि की पर्णकुटी भी इसी स्थान पर थी। यमुनोत्री धाम की यात्रा बेहद रोमांचक एवं मुग्ध करने वाली होती है। 

   बर्फीली पर्वत चोटियां यात्रियों-पर्यटकों को सम्मोहित करती हैं। यमुनोत्री धाम के निकट ही सूर्य कुण्ड एवं गौरी कुण्ड हैं। सूर्य कुण्ड गर्म जल का कुण्ड है जबकि गौरी कुण्ड शीतल जल का कुण्ड है। खास यह कि अति शीतलता के कारण कार्तिक माह की यम द्वितीया को यमुनोत्री धाम के पट बंद कर दिये जाते हैं।
   आशय यह कि दीपावली के पश्चात शीतलता के कारण यमुनोत्री धाम के पट बंद कर दिये जाते हैं। इसके बाद बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते हैं। कपाट खुलने पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है।

   यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने एवं कपाट खुलने की अवधि में देवी यमुना की भव्य-दिव्य शोभायात्रा निकलती है। सूर्य कुण्ड का जल अपने उच्चतम तापमान के लिए खास तौर से प्रसिद्ध है। 
  श्रद्धालु कपड़े की पोटली में चावल एवं आलू आदि इस जल में पका लेते हैं। सूर्य कुण्ड के निकट ही दिव्य शिलाखण्ड स्थित है। इसे ज्योति शिला भी कहते हैं।

    यमुनोत्री धाम की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट जॉली ग्रांट देहरादून है। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून से यमुनोत्री धाम की दूरी करीब 210 किलोमीटर है।
     निकटतम रेलवे स्टेशन देहरादून है। देहरादून रेलवे स्टेशन से यमुनोत्री धाम की दूरी करीब 185 किलोमीटर है। श्रद्धालु यमुनोत्री धाम की यात्रा सड़क मार्ग से भी कर सकते हैं।
30.999214,78.462695

Thursday, 25 October 2018

सुरकंडा देवी मंदिर: आस्था का केन्द्र

   सुरकंडा देवी मंदिर को धरती पर आस्था एवं विश्वास का श्रेष्ठतम केन्द्र कहें तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। 

   मान्यता है कि सुरकंडा देवी का यह मंदिर साक्षात शिव एवं सती का स्थान है। उत्तराखण्ड के जिला टिहरी गढ़वाल के यूलिसाल गांव में स्थित यह मंदिर वस्तुत: हिमालय की गोद का एक धार्मिक स्थान है। यूलिसाल गांव धनौल्टी के निकट स्थित है। 

   सुरकंडा देवी का यह मंदिर 51 शक्तिपीठ में एक है। यहां माता भगवती काली की दिव्य-भव्य प्रतिमा स्थापित है। मान्यता है कि मां काली अर्थात सुरकंडा देवी के दर्शन मात्र से इच्छाओं की पूर्ति होती है। मंदिर की यात्रा करने के लिए करीब 3 किलोमीटर पैदल यात्रा करनी पड़ती है। 

   सुरकंडा देवी मंदिर समुद्र तल से करीब 3030 मीटर ऊंचाई पर स्थित है। किवदंती है कि सती के शव का एक हिस्सा यहां गिरा था। लिहाजा इस स्थान को शक्तिपीठ की मान्यता है। कथानक है कि पति अपमान से क्षुब्ध सती ने यज्ञ में कूद कर प्राण त्याग दिये थे।

   शिव को पता चला कि सती ने प्राण त्याग दिये तो शिव का आक्रोश प्रचण्ड हो उठा। शिव ने सती का जला शव लेकर तांडव करने लगे। जिससे प्रलय जैसे हालात दिखे। प्रलय के यह हालात देख कर भगवान विष्णु ने सती के शव के 51 हिस्से कर दिये थे। 

  शिव सती का शव लेकर कैलाश पर्वत जा रहे थे, तो सती शव का सिर यहां गिरा था। चूंकि सती का सिर यहां गिरा था। लिहाजा इस स्थान को सुरकंडा नाम से ख्याति मिली। वस्तुत: सुरकंडा देवी मंदिर माता भगवती दुर्गा को समर्पित है।

    सुरकंडा देवी मंदिर घने वन क्षेत्र से आच्छादित है। उत्तर दिशा में हिमालय का सुन्दर एवं इन्द्रधनुषी दृश्य यहां से दिखता है। दक्षिण दिशा में देहरादून एवं ऋषिकेश की इन्द्रधनुषी निराली छटा दिखती है। 
   समुद्र तल से शीर्ष ऊंचाई पर होने के कारण सुरकंडा देवी मंदिर अधिकांश समय कोहरे एवं धुंध की चादर से ढ़का रहता है। लिहाजा मौसम हमेशा सुहाना रहता है। विशेषज्ञों की मानें तो मंदिर की प्राचीनता का अनुमान लगा पाना कठिन है। फिर भी मंदिर हजारों वर्ष पुराना है।

    मंदिर का पुर्ननिर्माण कई बार हो चुका है। किवदंती यह भी है कि देवताओं को पराजित कर राक्षसों ने स्वर्ग पर कब्जा कर लिया था। लिहाजा देवताओं ने दुर्गा स्वरूप सुरकंडा देवी की पूजा अर्चना कर प्रार्थना की थी।

   सुरकंडा देवी ने प्रसन्न होकर देवताओं की मनोकामनाओं को पूर्ण किया था। देवताओं ने राक्षसों को पराजित कर स्वर्ग पर अपना आधिपत्य हासिल किया था।
   तत्पश्चात सुरकंडा देवी मंदिर के प्रति जनसामान्य की आस्था एवं विश्वास ने सर्वमान्य तीर्थ बना दिया। मंदिर का वास्तुशिल्प बेहद आकर्षक एवं लुभावना है। मंदिर की स्थापत्य कला में स्थानीयता की छवि दिखती है। 

    पर्वतीय शिल्प लुभावना है। सुरकंडा देवी मंदिर श्रद्धा, आस्था एवं विश्वास का केन्द्र होने के साथ ही यह इलाका लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। चौतरफा सुरम्य एवं शीतल वातावरण पर्यटकों को मुग्ध कर देता है। घना वन क्षेत्र वन्य जीवन से आबाद रहता है।

    शीर्ष ऊंचाई पर होने के कारण बादलों का खिलंदड़पन रोमांच पैदा करता है। बादलों का झोका कब निकट से गुजर जायेगा, कुछ कहना मुश्किल होता है। बादल हमेशा यहां निकटता का एहसास कराते रहते हैं। भगवती सुरकंडा देवी के दर्शन के साथ ही प्रकृति का स्पर्श एक सुखद एहसास कराते हैं।
    सुरकंडा देवी मंदिर की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट जॉली ग्रांट देहरादून है। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादूून से सुरकंडा देवी मंदिर की दूरी करीब 95 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन देहरादून एवं ऋषिकेश है। चम्बा से मंदिर की दूरी करीब 22 किलोमीटर है। मसूरी से सुरकंडा देवी मंदिर की दूरी करीब 38 किलोमीटर है। श्रद्धालु एवं पर्यटक सड़क मार्ग से भी सुरकंडा देवी मंदिर की यात्रा कर सकते हैं।
30.530160,78.604590

तारापीठ मंदिर: धार्मिक पर्यटन    शक्ति उपासना स्थल तारापीठ को अद्भुत एवं विलक्षण धार्मिक स्थल कहा जाये तो शायद कोई अतिश्योक्ति न होगी। ज...