हुथीसिंग जैन मंदिर: अद्भुत वास्तुशिल्प
हुथीसिंग जैन मंदिर का नक्काशी एवं वास्तुशिल्प को अद्भुत एवं विलक्षण कहा जाना चाहिए। दूधिया सफेद संगमरमर से संरचित हुथीसिंग जैन मंदिर वस्तुत: जैन तीर्थंकर धर्मनाथ को समर्पित है।
भारत के गुजरात के शहर अहमदाबाद में संरचित यह दिव्य-भव्य मंदिर देश दुनिया में खास ख्याति रखता है। भारत के इस प्रसिद्ध जैन मंदिर का निर्माण वर्ष 1848 में किया गया था।
विशेषज्ञों की मानें तो इस जैन महातीर्थ का निर्माण कार्य अहमदाबाद के अमीर व्यापारी सेठ हुथीसिंग ने वर्ष 1548 में प्रारम्भ किया था। इस भव्य-दिव्य मंदिर के निर्माण ने अहमदाबाद में एक इतिहास बना दिया।
विशेषज्ञों की मानें तो पत्थर का कार्य परम्परागत कारीगर सोनपुरा एवं सालात समुदाय से थे। खास यह कि सालात समुदाय ने किलों, महलों एवं मंदिरों को वास्तुकला का सुन्दर आयाम के तौर पर पेश किया है।
हुथीसिंग जैन मंदिर का निर्माण कार्य का श्रेय प्रेम चन्द सालात को दिया जाता है। इस विशाल मंदिर का मुख्य भवन दो मंजिला है।
इसमें मुख्य प्रतिमा के तौर पर जैन धर्म के 15 वें तीर्थंकर भगवान धर्मनाथ की है। मुख्य मंदिर में 11 देवताओं की प्रतिमाएं प्राण प्रतिष्ठित है।
खास तौर से मंदिर छह तहखाने एवं तीन खाड़ी अभयारण्य हैं। मुख्य मंदिर की पूर्व दिशा में स्थित है। मंदिर 12 अंलकृत स्तम्भों एवं समर्थित गुम्बद पर आधारित है।
इसके अलावा 52 देवकुलिका अर्थात मंदिर संस्थापित हैं। इन सभी 52 तीर्थंकरों के छोटे-छोटे मंदिर हैं।
इन मंदिरों में प्रत्येक तीर्थंकर की शानदार छवि सुशोभित है। मंदिर में एक शानदार गैलरी भी है। सामने की तरफ से मंदिर की संरचना एक गुम्बद की भांति दर्शनीय है।
खास यह कि यहां एक कीर्ति स्तम्भ भी संंस्थापित है। इसकी ऊंचाई करीब 78 फुट है। यह स्तम्भ अति दर्शनीय है। मंदिर का प्रबंध हुथीसिंग परिवार ट्रस्ट के सानिध्य में किया जाता है।
हुथीसिंग जैन मंदिर की नक्काशी एवं संरचना अति सुन्दर एवं अति दर्शनीय है। श्रद्धा, आस्था एवं विश्वास का यह केन्द्र देश दुनिया में जाना पहचाना जाता है। खास तौर से दुनिया भर में जैन धर्म के अनुयायियों के बीच इस मंदिर लोकप्रियता है।
हुथीसिंग जैन मंदिर की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट सरदार बल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट अहमदाबाद है।
निकटतम रेलवे स्टेशन अहमदाबाद जंक्शन एवं कालूपुर जंक्शन है। इसके अलावा श्रद्धालु या पर्यटक सड़क मार्ग से भी हुथीसिंग जैन मंदिर की यात्रा कर सकते हैं।
23.014509,72.591759
23.014509,72.591759










